Tag: heavy rain Haryana

  • Haryana: बारिश ने रावण बनाने वाले कारीगरों की मेहनत पर फेरा पानी, आए थे कमाई करने अपनी पूंजी लुटा बैठे

    Haryana: बारिश ने रावण बनाने वाले कारीगरों की मेहनत पर फेरा पानी, आए थे कमाई करने अपनी पूंजी लुटा बैठे

    Haryana: इस साल मानों भगवान भी नहीं चाहता कि फरीदाबाद में रावण दहन हो। फरीदाबाद के NIT दशहरा ग्राउंड में अचानक आई तेज बारिश ने रावण के पुतलों को भिगोकर नष्ट कर दिया। कारीगरों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। लाखों रुपए का नुकसान हुआ। कई परिवारों की आजीविका पर संकट आ गया है। बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने पहले ही रावण दहन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    तेज बारिश ने फरीदाबाद के NIT दशहरा ग्राउंड में त्यौहार का मजा किरकिरा कर दिया। मंगलवार दोपहर बाद अचानक आई बरसात ने पूरे मैदान को कीचड़ में बदल दिया। जिन रावण के पुतलों पर कारीगरों के परिवार का गुजारा टिका था वो भीगकर बर्बाद हो गए। कुछ पुतलों को पन्नी से ढंककर बारिश से बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तेज बारिश के सामने ये प्रयास नाकाफी साबित हुए। मैदान में कीचड़ के बीच पुतलों की हालात देखकर वहां काम करने वाले कारीगरों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी।

    नुकसान ही नुकसान

    कारीगर पिंटू ने बताया कि बारिश में उसका करीब 10 हजार का रावण पूरी तरह खराब हो गया। ये 1 फुट का रावण था जो पूरी तरह तैयार हो चुका था। उसका परिवार इसी काम से चलता है। कुल मिलाकर पिंटू का नुकसान करीब 40 हजार रुपए का हुआ है। कारीगर सुनील ने कहा कि बारिश ने उसके सारे रावण भिगा दिए। एक 30 फुट का रावण था, जिसका ऑर्डर ग्राहक ने पहले ही दे दिया था। कीमत करीब 35 हजार थी, लेकिन बारिश में बर्बाद हो गया। एक ही दिन में सुनील का नुकसान करीब 1 लाख रुपए का हो गया।

    Haryana: बारिश ने रावण बनाने वाले कारीगरों की मेहनत पर फेरा पानी, आए थे कमाई करने अपनी पूंजी लुटा बैठे

    ऑर्डर का क्या होगा

    कारीगर सचिन ने बताया कि हम लोग पिछले 5 साल से दशहरे के मौके पर रावण बनाते आए हैं। यही उनकी आजीविका का जरिया है। इस बार बारिश ने लाखों का नुकसान कर दिया। छोटे-बड़े, 3 फुट से लेकर 35 फुट तक के सभी रावण भीग गए। ग्राहक जो ऑर्डर देकर लेने आए थे उनका भी पुतला गीला हो गया। कारीगर ऊषा कानपुर से आई हैं। उन्होंने कहा कि इस साल नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है। कम से कम 1 लाख से डेढ़ लाख का नुकसान। बड़े रावण भीग गए और केवल 2-3 रावण ही बिक पाए।

    झटके से कम नहीं

    कारीगर राज ने भी अपनी पीड़ा सांझा करते हुए कहा कि इस बार बारिश ने बहुत नुकसान किया। सारा माल भीग गया। रावण भी कम बिके हैं। 2 अक्टूबर को होने वाले दशहरा के मद्देनजर ये नुकसान कारीगरों के लिए किसी बड़ा झटका से कम नहीं है। ये लोग हर साल त्यौहार के मौके पर अपने परिवार का गुजारा इसी काम से चलाते हैं, लेकिन इस साल अचानक आई बारिश ने उनकी मेहनत और कमाई दोनों पर पानी फेर दिया।

  • Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    Haryana Weather: हरियाणा में हो रही भारी बारिश और पहाड़ों से नदियों से आ रहे पानी ने हरियाणा की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा में इस मानसून सीजन सामान्य से 47 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस सबके बीच आज के लिए मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आज तेज बारिश की संभावना है। बाकी हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

    कुरुक्षेत्र में घग्गर और मारकंडा नदी का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस चुका है। सिरसा में भी घग्गर ने फसल बर्बाद की। वहीं, अंबाला में टांगरी नदी का पानी आसपास की कॉलोनियों में भर गया, जिससे लोगों ने बेघरों की तरह सड़कों पर रात गुजारी। प्रशासन ने धर्मशालाओं का इंतजाम किया था, लेकिन दूर होने के चलते लोग गए ही नहीं।

    Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार 5 सितंबर को भी प्रदेश में अधिकांश इलाकों में बारिश होगी लेकिन 6 सितंबर से मानसून कमजोर होने लगेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे सितंबर माह में बीच-बीच में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बुधवार को हरियाणा का अधिकांश भागों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है।

    प्रदेश के आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है जबकि हरियाणा के 6 जिलों के 200 गांव को छूकर निकलने वाली यमुना के उफान को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रखा गया है। बता दें कि यमुना नदी हरियाणा में करीब 320 किलोमीटर का सफर तय करती है। यह यमुनानगर से शुरू होकर करनाल, पानीपत, सोनीपत के रास्ते फरीदाबाद-पलवल तक जाती है।

  • Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा में सभी नदियां उफान पर, बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

    Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा में सभी नदियां उफान पर, बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून अपनी विदाई पर है, लेकिन जाते-जाते इस बार जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने 3 और 4 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और झज्जर में तेज बारिश की संभावना है। इस कारण स्कूल-कॉलेजों को फिलहाल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अभी यह आदेश 3 और 5 सितंबर तक के लिए हैं, लेकिन आवश्यक होने पर जिला उपायुक्त इसे आगे बढ़ा सकते हैं।

    नदियों का उफान और बाढ़ का खतरा

    राज्य की प्रमुख नदियां जैसे घग्गर, यमुना, सोम, टांगरी और भाखड़ा इस समय उफान पर हैं। तेज बारिश और नदियों के पानी की बढ़ती मात्रा के कारण हरियाणा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। फिलहाल पूरे राज्य में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से नदी के किनारे न जाने और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

    Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा में सभी नदियां उफान पर, बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

    प्रशासन का हाई अलर्ट

    हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट मोड घोषित किया है। सभी फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं और विशेष परिस्थितियों में केवल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को ही छुट्टी मंजूर करने का अधिकार दिया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    नागरिकों के लिए सावधानियां

    राज्य प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी और नाले के पास न जाएं, वाहनों को जलभराव वाले इलाकों में न चलाएं और जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही, ग्रामीण इलाकों में लोगों से कहा गया है कि वे अपने जान-माल की सुरक्षा के लिए ऊँची जगहों पर रहें और आवश्यक सामान पहले से तैयार रखें। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मानसून का यह आखिरी दौर कई जिलों में भारी नुकसान पहुँचा सकता है, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।

  • Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूलों की छुट्टी, फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम के आदेश

    Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूलों की छुट्टी, फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम के आदेश

    Haryana Weather: मौसम विभाग ने हरियाणा में आज मंगलवार को भी पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पहले सुबह 8:30 बजे तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था लेकिन बाद में यह दिन भर के लिए कर दिया गया। मौसम विभाग की माने तो आज हरियाणा के अधिकांश इलाकों में जबरदस्त बारिश हो सकती है।

    सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में भारी बारिश की संभावना और उसके बाद पैदा हुए हालातो के कारण स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। गुरुग्राम में दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं। स्कूलों में भी ऑनलाइन क्लास लगाने के लिए कहा गया है।

    Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूलों की छुट्टी, फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम के आदेश

    इस बीच सरकार ने सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों की 5 सितंबर तक के लिए छुट्टियां रद्द करती हैं और सभी को मुख्यालय पर रहने की आदेश दिए गए हैं। सरकार के अनुसार विशेष परिस्थितियों में केवल अतिरिक्त मुख्य सचिव की इजाजत के बाद ही किसी कर्मचारी की छुट्टी मंजूर की जा सकेगी। आज के साथ-साथ आने वाले 2 दिन हरियाणा पर काफी भारी नजर आ रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे हरियाणा में बारिश के आसार बने हुए हैं। कल भी हरियाणा के अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। बुधवार को लगभग पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है लेकिन फिलहाल बुधवार के लिए यमुनानगर और अंबाला जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी हरियाणा के लिए कोई अलर्ट नहीं है लेकिन बारिश होने की संभावना जताई गई है।

  • Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट, देशभर में कई स्थानों पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बाढ़ की स्थिति

    Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट, देशभर में कई स्थानों पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बाढ़ की स्थिति

    Haryana Weather: मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के अधिकांश भागों में रविवार दोपहर बाद से ही बारिश हो रही है। सारी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही और आज भी सारा दिन बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हरियाणा में इस मानसून के सीजन में अब तक 11% ज्यादा बरसात दर्ज की गई है।

    मौसम विभाग ने अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में धान की पैदावार अच्छी खासी होती है और यह बारिश धान के लिए सोना बनकर बरस रही है। इसके अलावा बाजरे में भी इस बारिश का कोई नुकसान नहीं है लेकिन कपास की फसल में कुछ नुकसान हो सकता है।

    बारिश के कारण प्रदेश के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि सभी जगह निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

    उत्तराखंड में आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून और उत्तरकाशी में आज स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी जिला प्रशासन को परिस्थिति के अनुसार फैसला लेने को कहा गया है।

    Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट, देशभर में कई स्थानों पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बाढ़ की स्थिति

    मानसून के दूसरे दौर की बारिश और मध्यप्रदेश के ऊपर एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण पूरा प्रदेश बारिश की चपेट में हैं। नर्मदा किनारे बसे शहरों सहित कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश का जोर कितना है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि सीधी में मात्र 24 घंटे में 6.59 इंच बारिश दर्ज की गई है। करीब तीन दर्जन शहरों में इंच में बारिश के आंकड़े दर्ज किए गए हैं।

    मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

    राजस्थान के बूंदी जिले के नोताडा क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात के चलते मेज नदी के किनारे बसे कई गांव टापू बन गए। यहां पर रविवार को अलसुबह से ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें चार नाव से लोगों की मदद में जुट गए। दोपहर बाद यहां 115 जवान नाव लेकर पहुंचे और शाम सात बजे तक 110 जनों को रेस्क्यू किया गया। खेडीया मान गांव के बाबूलाल गुर्जर ,मोहनलाल व एक महिला भेड़ चराने गए थे अचानक पानी बढ़ने से बीस घंटे तक टापू में फंसे रहे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। राज्य में बारिश को देखते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है। इसमें जयपुर, नागौर, दौसा और बूंदी में 26 अगस्त तक, टोंक में 27 अगस्त तक, भीलवाड़ा, अजमेर, सिरोही, करौली, झुंझुनूं और उदयपुर में सोमवार का अवकाश घोषित किया है।

  • Haryana Weather: मंगलवार तक हरियाणा में तेज बारिश, आज दक्षिण हरियाणा में तेज बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी, बुधवार से बारिश होगी कम

    Haryana Weather: मंगलवार तक हरियाणा में तेज बारिश, आज दक्षिण हरियाणा में तेज बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी, बुधवार से बारिश होगी कम

    Haryana Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने आज हरियाणा के 4 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को हुई वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल का तापमान 27.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसमें न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री का ही अंतर रह गया।

    प्रदेश में 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 23 अगस्त तक औसतन 317.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 348.7 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 865.1 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 162.3 हुई।

    Haryana Weather: मंगलवार तक हरियाणा में तेज बारिश, आज दक्षिण हरियाणा में तेज बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी, बुधवार से बारिश होगी कम

    हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने तथा अब मानसून की अक्षय रेखा श्री गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

    एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियों राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे राज्य में 24 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। परंतु 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान बीच बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।

  • Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश, पांच जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट, आज मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

    Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश, पांच जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट, आज मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

    Haryana Weather: आज से एक बार फिर पूरे हरियाणा में मानसून एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि बाकी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना है।

    हरियाणा में आज जिन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है उनमें अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 22 अगस्त तक औसतन 312.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 342.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 831.7 और महेंद्रगढ़ में 566.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 162.1 और कैथल में 174.5 एमएम हुई।

    Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश, पांच जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट, आज मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

    शुक्रवार की रात 9 बजे हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर 36822 क्यूसेक दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना नदी में 22302 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 13010 क्यूसेक और उत्तर प्रदेश को 1510 क्यूसेक पानी की सप्लाई दी गई। आपको बता दें कि अब धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर घट रहा है।

    कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी के गेज रीडर रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी मारकंडा नदी में करीब 3 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। हिमाचल प्रदेश के काला अंब में बारिश की वजह से नदी में करीब 5 हजार क्यूसेक पानी और आने की संभावना है।

    मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और गाजीपुर जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

    मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मंदसौर, रतलाम और आगर मालवा जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति निर्मित होने का खतरा जताया है। यहां शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। अगले 24 घंटे इन इलाकों में जोरदार बारिश का अनुमान हैं।

  • Haryana Weather: हरियाणा के तीन जिलों और दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट, मांडेवाला जंगल तबाह, कैर के वृक्ष पानी में बह गए

    Haryana Weather: हरियाणा के तीन जिलों और दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट, मांडेवाला जंगल तबाह, कैर के वृक्ष पानी में बह गए

    Haryana Weather: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के तीन जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग ने हरियाणा में आज तीन जिलों में पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि, 10 जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और जींद में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

    कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 22 अगस्त से बारिश की गतिविधियां तेज होने और कई जिलों में बारिश होने का भी अनुमान जताया है।  यमुना के उफान से मांडेवाला जंगल तबाह हो गया है। कैर के वृक्ष पानी में बह गए हैं। इस बीच मारकंडा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

    मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 19 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 20 और 21 अगस्त को भी आंधी और बरसात के आसार बने रहेंगे, जब अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

    Haryana Weather: हरियाणा के तीन जिलों और दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट, मांडेवाला जंगल तबाह, कैर के वृक्ष पानी में बह गए

    देश के कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। जम्मू संभाग में खराब मौसम की वजह से मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। वहीं मुंबई में भी भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है। जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में 19 और 20 अगस्त को भारी बारिश होगी।

    मौसम विभाग के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 18, कोंकण (मुंबई सहित) और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में 18 और 19 , गुजरात राज्य में 19 और 20 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

    IMD ने बुलेटिन में मानसून सक्रिय रहने की भी जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक दक्षिणी प्रायद्वीपीय और उससे सटे मध्य भारत में अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में 7 दिनों के दौरान तथा मराठवाड़ा में अगले 2 दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 22 अगस्त तक इस क्षेत्र में तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

  • Haryana Weather: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, हथिनीकुंड से छोड़ा पानी, सात जिलों में बढ़ा खतरा

    Haryana Weather: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, हथिनीकुंड से छोड़ा पानी, सात जिलों में बढ़ा खतरा

    Haryana Weather: देश के पहाड़ी इलाकों में अब भी मॉनसून की बारिश जारी है। हालांकि, मैदानी इलाकों में अब बारिश का सिलसिला कम होने लगा है। हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां लोगों को बाढ़ बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बादल फटने की आशंका से भी लोग डरे हुए हैं। पिछले कुछ समय में यहां हुई घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है।

    दिल्ली में 18 अगस्त को बारिश की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने आज के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, देर शाम तक मौसम का मिजाज बदल भी सकता है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रहा है। यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। यमुना के निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
    हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इनमें 7 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इन जिलों के 50 से 75% हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में 25 से 50% हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
    हथिनीकुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं और पूर्वी व पश्चिमी यमुना नहरों की पानी की सप्लाई को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो है।
    बारिश के आंकड़े देखें तो इस बार प्रदेश में सामान्य से 13% ज्यादा बरसात हुई है। 17 अगस्त तक जहां 290 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक औसतन 329.5 एमएम दर्ज की जा चुकी है।

    Haryana Weather: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, हथिनीकुंड से छोड़ा पानी, सात जिलों में बढ़ा खतरा

    सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर (752.6 एमएम) में हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ (562 एमएम) और नूंह (542 एमएम) का नंबर आता है। सबसे कम बारिश सिरसा में (155.2 एमएम) दर्ज की गई है। फिलहाल सिरसा सबसे गर्म जिला बना हुआ है, जहां रविवार को तापमान 34 डिग्री तक पहुँच गया। वहीं अंबाला, फतेहाबाद, जींद, कैथल, करनाल, पंचकूला और सोनीपत जैसे 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

    उत्तर प्रदेश में मौसमी परिस्थितियों ने अचानक करवट ले ली है। मॉनसून के कमजोर पड़ने के चलते प्रदेश भर में गरमी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप के साथ तापमान लगातार बढ़ रहा है और रात के समय भी चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 72 घंटों तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। 18 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 19 और 20 अगस्त को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    बिहार में 18 अगस्त को एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग पटना ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वही अन्य जिलों में कहीं- कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकते और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है। देहरादून में भी आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्य दाऊद की बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश के दौर होने की संभावना है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश भी हो रही है।

  • Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का कहर, करंट से छह लोगों ने गवां दी अपनी  जान, ग्रामीणों में डर का माहौल

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का कहर, करंट से छह लोगों ने गवां दी अपनी जान, ग्रामीणों में डर का माहौल

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का सीजन अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। मानसून के सीजन में बारिश के कारण आए करंट ने पांच लोगों की जान ले ली है। दो मौत सोनीपत में, एक-एक मौत झज्जर फरीदाबाद और गुड़गांव में हुई है। दादरी में तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। राज्य में कुल 6 लोगों की मौत की खबर है।

    सोनीपत में भी तेज बारिश से हालत बिगड़ गए। यहां रेलवे अंडरपास डूब गया। करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। सड़कें तालाब बन गईं। कई जगह वाहन पानी के बीच बंद हो गए। इसके साथ ही यहां करंट लगने से दुकानदार और उसके हेल्पर की मौत हो गई।
    झज्जर में बारिश और नमी के कारण 33 केवी पावर हाउस में सुबह करीब 11 बजे ब्लास्ट हो गया। इससे साढ़े 6 घंटे तक शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

    झज्जर के गांव गोरिया में खेत में टूटे बिजली के तार को हटाते समय करंट लगने से मुमताजपुर (रेवाड़ी) निवासी बिजेंद्र उर्फ बज्जू की मौत हो गई। इसके अलावा फरीदाबाद में भी एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं गुरुग्राम के सेक्टर 44 में वेल्डिंग का काम करते समय करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी सोहेल खान के रूप में हुई।

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का कहर, करंट से छह लोगों ने गवां दी अपनी जान, ग्रामीणों में डर का माहौल

    इस मानसून सीजन अब तक प्रदेश में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में और सबसे कम कैथल में हुई है।
    कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के कठवा गांव में मारकंडा नदी का पानी खेतों में भर गया। प्रशासन ने मारकंडा नदी से सटे 7 गांवों कठवा, पट्टी जामड़ा, गुमटी, मलकपुर, कलसाना, तंगौर और मुगलमाजरा में अलर्ट जारी किया।

    कैथल के बात्ता गांव के पास नेशनल हाईवे 152 पर रोडवेज की बस फिसलकर सड़क से नीचे उतर गई। फतेहाबाद डिपो की बस के ड्राइवर रवि कुमार ने बताया कि वह कैथल से नरवाना की तरफ जा रहे थे। बस के आगे चल रहे ट्रक ने एक बैल बुग्गी के अचानक सामने आने के कारण एकदम से ब्रेक लगा दिए। इस पर उसे भी तत्काल ब्रेक लगाने पड़े। हल्की बूंदाबांदी के कारण बस फिसलकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

    फरीदाबाद में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। वहीं बल्लभगढ़ में बस स्टैंड पानी में डूब गया। इसके साथ यहां अंडरपास बंद कर पुलिस तैनात करनी पड़ी। दरअसल, अंडरपास में पानी भर गया था।
    मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने रविवार के लिए पंचकूला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और कैथल में बारिश के बहुत कम आसार हैं।

    अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश की संभावना है। सिरसा में मौसम साफ रहने का अनुमान है।