Tag: High Court ruling 2025

  • हरियाणा की योजना के सहारे भाजपा की पंजाब और बिहार की चुनाव वैतरणी पार करने की योजना  ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना लांच

    हरियाणा की योजना के सहारे भाजपा की पंजाब और बिहार की चुनाव वैतरणी पार करने की योजना ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना लांच

    हरियाणा की महत्वाकांक्षी ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना को प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय स्वरूप देने और इसका बिहार से पंजाब तक राजनीतिक लाभ लेने की तैयारी शुरू कर दी है। अब यह योजना भाजपा की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बन चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इस योजना की पहली किस्त उनके हाथों से दिलाने का अनुरोध करेंगे। भाजपा की मंशा साफ है कि इस योजना को हरियाणा तक सीमित न रखकर बिहार और पंजाब जैसे राज्यों जहां निकट भविष्य में चुनाव होने वाले हैं, वहां इसको प्रचारित कर इसका राजनीतिक लाभ लेना भी है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आज पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह में लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन ऐप लॉन्च कर दिया। इस दिन सभी जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के जरिए भी यही ऐप लॉन्च कराया गया। ताकि इसे एक बड़े सामूहिक कार्यक्रम का रूप दिया जा सके। सरकार ने इस लॉन्च को लेकर इतनी गंभीरता दिखाई है कि 22 और 23 सितंबर की सार्वजनिक छुट्टियों के बावजूद समाज कल्याण, स्वास्थ्य और नागरिक संसाधन सूचना विभाग के अफसरों की ड्यूटी लगी रही। पोर्टल का काम पूरा हो चुका है और लॉन्चिंग से पहले हर स्तर पर इसकी टेस्टिंग करवाई गई है।

    हरियाणा की योजना के सहारे भाजपा की पंजाब और बिहार की चुनाव वैतरणी पार करने की योजना  ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना लांच

    भाजपा सूत्रों का कहना है कि पहले सरकार इसे एक साथ एक लाख 80 हजार रुपए तक की पारिवारिक आय वाली महिलाओं के लिए लागू करने वाली थी लेकिन इसमें दिक्कत आ सकती थी इसलिए सरकार ने इसे तीन चरणों में लागू करने का फैसला किया है। पहले चरण में यह योजना एक लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए है और दूसरे चरण में यह योजना एक लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए आ जाएगी। इसके बाद 3 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवार भी इसमें शामिल होंगे। पहले चरण में यह योजना 20 लाख महिलाओं को लाभान्वित करेगी लेकिन जब इसके तीनों चरण पूरे हो जाएंगे तो इसे 50 लाख महिलाओं को लाभ मिलने लगेगा।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए यह योजना उनकी राजनीतिक साख से भी जुड़ी हुई है। भाजपा नेतृत्व उन्हें एक जनहितकारी और ठोस फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करना चाहता है। यही वजह है कि सैनी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर रहे। इस योजना के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी देवीलाल और बंसीलाल की श्रेणी में आकर खड़े हो गए हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह योजना बिना अड़चनों के लागू हो जाती है तो सैनी न सिर्फ राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व की नजरों में भी भरोसेमंद चेहरे के रूप में उभरेंगे।

    बता दें कि 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह देने का वादा किया था। बजट में इस मद के लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान भी कर दिया गया था। सरकार ने इस योजना को ऐसे हिसाब से जारी किया है कि जो सरकार ने अपने बजट में 5000 करोड रुपए का प्रावधान किया है फिलहाल उसे 5000 करोड रुपए में काम चल जाएगा। नए बजट में इसकी राशि बढ़ाकर सिर्फ 8000 करोड़ से 10 हजार करोड़ रुपए किए जाने का प्रावधान की बात सामने आ रही है।

    अब सरकार ने नई सरकार की गठन के 1 साल पूरा होने से पहले ही इस योजना की शुरुआत कर जनता के बीच यह संदेश देना चाहा है कि भाजपा अपने वादों को निभाती है। माना जा रहा है कि यह कदम विपक्ष की उस आलोचना को कमजोर कर देगा जिसमें सरकार पर चुनावी घोषणाएं भूल जाने का आरोप लगाया जाता रहा है।

    बिहार में इसी साल और पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भाजपा हरियाणा की इस योजना को पंजाब और बिहार में प्रचारित करने का काम करेगी ताकि उसे इन राज्यों में राजनीतिक लाभ मिल सके और वहां की महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ना आसान हो सके।

    21 लाख महिलाओं तक पहुंचेगा लाभ

    योजना के पहले फेज में राज्य की करीब 21 लाख महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें उन परिवारों की महिलाएं हैं जिनकी सालाना आय एक लाख रुपए से कम है। 23 से 45 साल की 2 लाख 82 हजार 635 अविवाहित महिलाएं हैं, जो इसमें कवर होंगी। इसी तरह 18 लाख 16 हजार 621 विवाहित लाभार्थी महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 23 से 60 साल है। 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद वृद्धावस्था पेंशन का लाभ आटोमेटिक तरीके से मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना में आने वाली महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि 2 महीने में कम से कम एक बार वह अपने इस पैसे को निकाल लें। यह पैसा नहीं निकाले जाने की सूरत में यह राशि बंद हो जाएगी।

  • Haryana News: ‘सेवा पखवाड़ा’ बना ‘मेगा राजनीतिक इवेंट’ सेवा पखवाड़े के बहाने विपक्ष को घेरने की तैयारी

    Haryana News: ‘सेवा पखवाड़ा’ बना ‘मेगा राजनीतिक इवेंट’ सेवा पखवाड़े के बहाने विपक्ष को घेरने की तैयारी

    Haryana News: प्रदेश की नायब सैनी की सरकार ने प्रदेश की राजनीति को कुछ इस प्रकार की हवा दे रखी है कि मानों चुनाव बहुत नजदीक हों। यही कारण है कि प्रदेश सरकार लगातार राजनीतिक गतिविधियों को तेज कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े को भी नायब सैनी की सरकार ने ‘मेगा राजनीतिक इवेंट’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।

    कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सरकार पर वादे पूरे न करने और महंगाई-बेरोजगारी पर असफल रहने के आरोप लगा रहे हैं। पार्टी ने इस पखवाड़े को अपने कामकाज का जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड देने का अवसर माना है। कुरुक्षेत्र, हिसार, गुरुग्राम और पंचकूला जैसे बड़े जिलों में बड़े कार्यक्रम रखकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि इस पखवाड़े के जरिये न केवल अपनी उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएगी बल्कि विपक्ष को भी घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। यह पखवाड़ा 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर खत्म होगा। भाजपा इसे गांधी जी के ‘स्वच्छता और सेवा’ के संदेश से जोड़कर अपने लिए नैतिक आधार तैयार करेगी।

    Haryana News: 'सेवा पखवाड़ा' बना 'मेगा राजनीतिक इवेंट' सेवा पखवाड़े के बहाने विपक्ष को घेरने की तैयारी

    सेवा पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को रोहतक से होगी, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। इस दिन वे आठ कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें विश्वकर्मा जयंती का राज्य स्तरीय समारोह, स्वच्छता अभियान की शुरुआत, मैराथन और आयुष्मान कार्ड वितरण जैसे आयोजन शामिल हैं।

    रोहतक में इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे भी भाजपा की एक बड़ी राजनीतिक सोच है। रोहतक को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। एक सप्ताह बाद 25 सितंबर को इनेलो भी यहां पर बड़ी रैली करने वाली है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस और इनेलो दोनों को ही रोहतक में ही घेरने का काम कर रहे हैं। भाजपा का मानना है कि इससे प्रदेश में एक बड़ा राजनीतिक संदेश जाएगा। सरकार ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह व रणबीर सिंह गंगवा को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सरकार व पार्टी का गांव-गांव तक पहुंच का प्लान बनाया जा चुका है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी कैबिनेट इस पखवाड़े में हर जिले में दौरा कर सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हो रहे इस पखवाड़े को भाजपा ने हरियाणा में राजनीतिक मेगा शो बना दिया है।

    21 सितंबर सेवा पखवाड़े का सबसे बड़ा राजनीतिक दिन साबित होगा। सीएम सैनी कुरुक्षेत्र में नमो युवा रन में हिस्सा लेंगे। इसी दिन वे हिसार में कृषि प्रदर्शनी और मेला ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे। गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मनसुख मांडविया ‘नमो युवा रन’ में शामिल होंगे।

    22 सितंबर को मुख्यमंत्री महिला सांस्कृतिक केंद्रों, योग एवं व्यायामशालाओं और 225 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ करेंगे। 25 सितंबर को पंचकूला में वे दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। यह योजना बेटियों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए लाई जा रही है, जिसे भाजपा महिला वोटरों तक पहुंचने का बड़ा जरिया बनाएगी। 24 सितंबर को पंचकूला में खेल महाकुंभ के दूसरे फेज का शुभारंभ होगा, जो युवाओं को जोड़ने का प्रयास है।

  • Vice President election India: सुदर्शन रेड्डी का लालू यादव से मुलाकात, BJP ने कहा- देश की आत्मा बचाने का दिखावा कर रहे

    Vice President election India: सुदर्शन रेड्डी का लालू यादव से मुलाकात, BJP ने कहा- देश की आत्मा बचाने का दिखावा कर रहे

    Vice President election India: देश में उपराष्ट्रपति के चुनाव का महत्व हमेशा ही हाई प्रोफाइल रहता है। इस बार यह चुनाव मंगलवार, 9 सितंबर को होने वाला है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी पर हमला किया है। बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी न्यायाधीशों का सम्मान करते हैं, लेकिन जब कोई न्यायाधीश चुनावी मैदान में आकर बड़े-बड़े बयान देता है तो सवाल उठते हैं। उन्होंने बताया कि रेड्डी देश की आत्मा बचाने के लिए वोट की बात कर रहे हैं, जबकि वे लालू यादव से मुलाकात कर रहे हैं।

    लालू यादव से मुलाकात को लेकर बीजेपी का सवाल

    रवि शंकर प्रसाद ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चल रहे मामलों का जिक्र करते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आप किस तरह के न्यायाधीश हैं, जो भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए व्यक्ति से मुलाकात कर रहे हैं। लालू यादव फोडर घोटाले में सजा पाए हैं और रेल संपत्ति बेचने के मामले में भी उनके खिलाफ चार्जशीट है। ऐसे में किसी भी न्यायाधीश का लालू यादव से मिलकर देश की आत्मा की बात करना पूरी तरह दिखावा है। रवि शंकर प्रसाद ने बी. सुदर्शन रेड्डी और उनके समर्थन करने वाले न्यायाधीशों को भी आड़े हाथों लिया।

    सुदर्शन रेड्डी का लालू यादव से मुलाकात, BJP ने कहा- देश की आत्मा बचाने का दिखावा कर रहे

    देश की आत्मा बचाने की बात पर बीजेपी का हमला

    बीजेपी नेता ने कहा कि हम पार्टी के मंच से यह दिखाने आए हैं कि यह केवल दिखावा है। किसी भी न्यायाधीश को देश की आत्मा बचाने या किसी की अंतरात्मा की बात करने का अधिकार नहीं बनता। उन्होंने कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी के बयान पूरी तरह से नकली हैं और यह पद की गरिमा को ठेस पहुंचा सकता है। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले न्यायाधीश देश के लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की गरिमा के लिए सही उदाहरण नहीं हैं।

    उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया और तारीख

    देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी अवधि 10 अगस्त 2027 तक थी। इस कारण से उपराष्ट्रपति चुनाव करवाया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया मंगलवार, 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी और परिणाम शाम 6 बजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट डालते हैं। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए एनडीए के उम्मीदवार की जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है क्योंकि उनके पास संसद में बहुमत है।

    एनडीए की जीत की संभावना और राजनीतिक माहौल

    भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, उनका उम्मीदवार आसानी से चुनाव जीत सकता है। विपक्ष के उम्मीदवार पर बीजेपी के हमले और लालू यादव से मुलाकात को लेकर उठाए गए सवालों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। चुनाव से पहले यह बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा बन गए हैं। देश की जनता और संसद सदस्य इस चुनाव में संविधान और लोकतंत्र की गरिमा को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का यह मुकाबला न सिर्फ पद के लिए, बल्कि राजनीतिक संदेश देने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • शिकायत लेकर आया था हमलावर, सीएम रेखा गुप्ता पर कर दिया हमला! गुजरात के राजकोट का रहने वाला है सीएम पर हमला करने वाला शख्स

    शिकायत लेकर आया था हमलावर, सीएम रेखा गुप्ता पर कर दिया हमला! गुजरात के राजकोट का रहने वाला है सीएम पर हमला करने वाला शख्स

    दिल्ली की राजनीति मंगलवार को उस वक्त गरमा गई, जब सीएम रेखा गुप्ता पर साप्ताहिक ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला हो गया। राजकोट, गुजरात का रहने वाला 41 वर्षीय शख्स राजेश खिमजी सकरिया अचानक भीड़ से निकलकर सीएम के नजदीक पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने पहले कुछ कागजात दिए, फिर अचानक चिल्लाते हुए मुख्यमंत्री पर भारी वस्तु फेंकी और थप्पड़ भी मारा। इस हमले में सीएम रेखा गुप्ता जमीन पर गिर पड़ीं और उन्हें तुरंत मेडिकल निगरानी में ले जाया गया।

    हमलावर की पहचान और हिरासत

    हमलावर की पहचान राजेश खिमजी सकरिया के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 41 साल बताई जा रही है। उसकी तस्वीर भी सामने आ चुकी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी अपनी शिकायत लेकर ‘जनसुनवाई’ में आया था। गुस्से और उत्तेजना में उसने यह हमला किया। पुलिस उसके दस्तावेज और पते की भी पुष्टि कर रही है।

    शिकायत लेकर आया था हमलावर, सीएम रेखा गुप्ता पर कर दिया हमला! गुजरात के राजकोट का रहने वाला है सीएम पर हमला करने वाला शख्स

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक के तौर पर देखा जा रहा है। जिस जगह यह ‘जनसुनवाई’ आयोजित की गई थी, वहां पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद आरोपी सीधे मुख्यमंत्री तक कैसे पहुंच गया, यह सबसे बड़ा सवाल है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और मौके की जांच शुरू की। घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास और आसपास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

    राजनीतिक हलकों में हलचल

    सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। विपक्ष ने इस घटना को सरकार की सुरक्षा व्यवस्थाओं की नाकामी बताया, वहीं मुख्यमंत्री समर्थकों ने इस हमले को ‘लोकतंत्र पर हमला’ करार दिया। सीएम रेखा गुप्ता को फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    पुलिस जांच तेज, कई सवाल बाकी

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ हो रही है और उसकी पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि हमलावर ने हमला योजना बनाकर किया था या यह गुस्से में उठाया गया कदम था। इस घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है और पुलिस पर जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ गया है।

  • Haryana News: रूसी तेल पर अमेरिकी वार के बीच विज का एलान! क्या मोदी सरकार दिखाएगी नया रास्ता?

    Haryana News: रूसी तेल पर अमेरिकी वार के बीच विज का एलान! क्या मोदी सरकार दिखाएगी नया रास्ता?

    Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अमेरिका द्वारा भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की धमकी पर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि पीएम मोदी वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूती को बनाए रखेंगे और नुकसान नहीं होने देंगे।

    ट्रम्प के फैसले का डटकर सामना करेंगे पीएम मोदी

    अनिल विज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ की चुनौती को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह समझते हैं और उसका समाधान निकालने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और अमेरिका जैसे देशों के दबाव में नहीं झुकेगी। भारत अपने हितों की रक्षा करना जानता है।

    Haryana News: रूसी तेल पर अमेरिकी वार के बीच विज का एलान! क्या मोदी सरकार दिखाएगी नया रास्ता?

    नए वैश्विक बाजारों की होगी खोज

    विज ने यह भी बताया कि भारत अब वैकल्पिक वैश्विक बाजारों की तलाश करेगा ताकि अमेरिका की नीतियों से हमारे व्यापार पर कोई असर न हो। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है और एक बाजार पर निर्भर नहीं है। भारत की कारोबारी रणनीति अब अधिक लचीली और प्रभावशाली बन चुकी है।

    विपक्ष को दिखाया आईना

    पत्रकारों से बातचीत में विज ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि जब देश वैश्विक चुनौतियों से जूझ रहा है तब विपक्ष केवल बयानबाज़ी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत हुई है और ऐसे समय में एकजुट होकर देश के साथ खड़ा होना चाहिए। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

    रूसी तेल पर निर्भरता घटेगी, व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे

    अनिल विज ने कहा कि भारत रूसी तेल पर निर्भरता कम करने की दिशा में पहले से ही काम कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में भारत ऊर्जा के लिए और भी नए विकल्प खोजेगा और व्यापार के नए रास्ते खोले जाएंगे। भारत अब वैश्विक शक्ति बन चुका है और कोई भी फैसला हमारे राष्ट्रीय हितों के खिलाफ नहीं होगा।

  • Haryana News: ट्रंप की 32 बातों पर गिनती कर रहा विपक्ष, विज बोले- पाकिस्तान के दोस्त बन गए हो क्या?

    Haryana News: ट्रंप की 32 बातों पर गिनती कर रहा विपक्ष, विज बोले- पाकिस्तान के दोस्त बन गए हो क्या?

    Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में चल रही बहस पर तीखा बयान दिया है। उनका कहना है कि विपक्ष को भारत की उपलब्धियां और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हजम नहीं हो रही है। इसी वजह से वे लोकसभा में अपनी हार का रोना रो रहे हैं। विज ने यह बयान पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में आंखों की जांच के दौरान मीडिया से बात करते हुए दिया।

     भाजपा भारत के लिए, कांग्रेस पाकिस्तान के लिए बैटिंग कर रही: विज

    विज ने कहा कि संसद में चल रही बहस 20-20 मैच जैसी लग रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी भारत की तरफ से बैटिंग कर रहे हैं जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान की ओर से। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पूरा देश सेना की वीरता पर गर्व कर रहा है तब विपक्ष पाकिस्तान के नैरेटिव को बढ़ावा दे रहा है।

    Haryana News: ट्रंप की 32 बातों पर गिनती कर रहा विपक्ष, विज बोले- पाकिस्तान के दोस्त बन गए हो क्या?

     हमारी सेना ने किया आतंकियों का सफाया

    अनिल विज ने कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। उन्होंने बताया कि दुश्मन के एयर सिस्टम को भी हमारी सेना ने नष्ट कर दिया है। यह जीत सिर्फ सैन्य बलों की नहीं बल्कि पूरे देश की है।

    ट्रंप की मध्यस्थता की अफवाह को लेकर विपक्ष पर तंज

    विज ने कहा कि विपक्ष ट्रंप के नाम का सहारा लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। जबकि सेना, प्रधानमंत्री और यहां तक कि पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं हुई है। उन्होंने विपक्ष से तंज में कहा कि अगर वे भारत पर भरोसा नहीं करते तो कम से कम अपने दोस्त पाकिस्तान पर तो कर लें।

    कांग्रेस के बच्चे गोद लेने के फैसले पर भी सवाल

    जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने पहलगाम हमले में अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने की बात कही है तो विज ने कहा कि यह अच्छी बात है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पहले जिन बच्चों को गोद ले चुकी है उनका हाल तक पूछने नहीं गई। अब सिर्फ दिखावे के लिए यह सब किया जा रहा है।

  • Haryana News: हरियाणा विधानसभा में HCS अधिकारी की नियुक्ति पर बवाल! सांसद वरुण चौधरी ने उठाए सवाल

    Haryana News: हरियाणा विधानसभा में HCS अधिकारी की नियुक्ति पर बवाल! सांसद वरुण चौधरी ने उठाए सवाल

    हरियाणा सरकार की ओर से हाल ही में जारी ट्रांसफर ऑर्डर में 2016 बैच के HCS अधिकारी राजीव प्रसाद को हरियाणा विधानसभा में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब इस संवेदनशील और अहम पद पर किसी HCS अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इससे पहले तक इस पद पर सीनियर IAS अफसरों की ही तैनाती होती रही है।

    कांग्रेस सांसद ने उठाई नियुक्ति पर आपत्ति

    इस फैसले पर अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने राज्यपाल असीम घोष को एक पत्र लिखकर इस नियुक्ति को सर्वोच्च विधायी संस्था का अपमान बताया है। वरुण चौधरी का मानना है कि यह निर्णय न केवल परंपराओं के खिलाफ है बल्कि इससे विधानसभा की कार्यप्रणाली पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

    Haryana News: हरियाणा विधानसभा में HCS अधिकारी की नियुक्ति पर बवाल! सांसद वरुण चौधरी ने उठाए सवाल

    नियमों और परंपराओं को लेकर उठा सवाल

    वरिष्ठ पदों पर आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति एक स्थापित परंपरा रही है, खासकर जब बात विधानसभा जैसी सर्वोच्च संस्था की हो। राजीव प्रसाद का अनुभव और सेवाकाल अभी सीमित माना जा रहा है और ऐसे में उन्हें सचिव पद पर नियुक्त करना कई लोगों के लिए हैरानी की बात बन गया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह परंपरा और योग्यता दोनों के खिलाफ है।

    राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

    यह मामला अब केवल प्रशासनिक नहीं रहा बल्कि राजनीतिक रंग भी पकड़ चुका है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के महत्व को कम आंकने का आरोप लगाया है। वहीं सत्ताधारी दल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह विवाद आने वाले समय में और भी तूल पकड़ सकता है।

    क्या बदलेंगे प्रशासनिक पदों के मानक?

    अब सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार HCS अधिकारियों को बड़े संवैधानिक पदों पर नियुक्त कर परंपराएं तोड़ने का संकेत दे रही है? क्या यह नियुक्ति अपवाद है या आने वाले समय में यही नया मानक बन जाएगा? विपक्षी दलों ने इस पर खुली बहस की मांग की है और राज्यपाल से हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है।