Tag: Hisar airport cargo

  • Bigg Boss 19: कप्तानी टास्क में अभिषेक का जलवा, सबको पछाड़कर संभाली बिग बॉस हाउस की कमान, देखें कौन हुआ परेशान

    Bigg Boss 19: कप्तानी टास्क में अभिषेक का जलवा, सबको पछाड़कर संभाली बिग बॉस हाउस की कमान, देखें कौन हुआ परेशान

    सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे के कारण चर्चा में बना हुआ है। ताज़ा एपिसोड में जहां सभी सदस्य नामांकन की सजा झेल रहे थे वहीं कप्तानी टास्क ने शो को और भी दिलचस्प बना दिया। लंबे समय से घर का नेतृत्व कर रहे अमाल मलिक अब कप्तानी से हट चुके हैं और उनकी जगह घर को नया कैप्टन मिल गया है।

    अभिषेक बजाज बने नए कैप्टन

    फैन पेज रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते का कप्तानी टास्क जीतकर अभिषेक बजाज घर के नए कैप्टन बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने अश्नूर, जीशान, मृदुल, तान्या, शाहबाज और नीलम जैसे मज़बूत दावेदारों को पछाड़कर बाज़ी मारी। बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों में बांटा था। टीम ए में तान्या, अश्नूर, शाहबाज, अभिषेक, नीलम, जीशान और मृदुल थे। टीम बी में बासिर, आवाज, कुनिका, फरहाना, प्रनीत, नेहाल और गौरव थे। टास्क में दोनों टीमों को गोल्ड बिस्किट इकट्ठा करने थे और इसे समन्वयित करने की जिम्मेदारी अमाल मलिक पर थी।

    Bigg Boss 19: कप्तानी टास्क में अभिषेक का जलवा, सबको पछाड़कर संभाली बिग बॉस हाउस की कमान, देखें कौन हुआ परेशान

    टास्क में लड़कियों की खास भूमिका

    इस बार की कप्तानी का टास्क और भी मजेदार इसलिए रहा क्योंकि इसकी शुरुआत घर की लड़कियों ने की। तान्या का यूनिक स्टाइल और नेहाल से उनकी टक्कर ने पूरे एपिसोड को मसालेदार बना दिया। टास्क में सभी ने अपना-अपना दम दिखाया लेकिन अभिषेक की रणनीति और परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन रही। नतीजा यह हुआ कि वे सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए घर के नए कैप्टन बन बैठे।

    अमाल मलिक का इमोशनल पल

    एपिसोड का सबसे भावुक दृश्य तब आया जब शाहबाज ने मजाक-मजाक में कहा कि उन्हें एक सीरीज़ बनानी चाहिए जिसमें वह गैंगस्टर बनेंगे। इस पर अमाल ने हंसते हुए जवाब दिया कि अगर सब भाग जाएंगे तो क्या शाहबाज बच पाएंगे। इसके बाद अमाल ने अपने परिवार की संघर्ष भरी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने चाहा था कि अमाल संगीतकार बनें और अरमान गायक। उन्होंने अपने पिता को दयालु इंसान और मां को “झांसी की रानी” बताया। अमाल ने यह भी कहा कि उनके गुस्से के पीछे परिवार के संघर्ष ही सबसे बड़ी वजह हैं।

    घर में नई सत्ता का असर

    टास्क के बाद अभिषेक, अश्नूर, जीशान, मृदुल, तान्या, शाहबाज और नीलम कप्तानी की दौड़ में शामिल हुए थे लेकिन आखिरकार अभिषेक सब पर भारी पड़े। अब घर का माहौल उनके नेतृत्व में कैसा होगा यह देखना रोचक रहेगा। खासकर इसलिए क्योंकि उनकी शाहबाज और नेहाल से बिल्कुल भी नहीं बनती। माना जा रहा है कि उनकी कप्तानी इन दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक अपनी कप्तानी को कैसे संभालते हैं और घर में संतुलन बना पाते हैं या नहीं।

  • Bigg Boss ने पलटा खेल, इस सदस्य को छोड़ सबको किया नॉमिनेट- जानें कौन-कौन खतरे में

    Bigg Boss ने पलटा खेल, इस सदस्य को छोड़ सबको किया नॉमिनेट- जानें कौन-कौन खतरे में

    सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 19 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। बिग बॉस ने एक बार फिर ऐसा खेल खेला जिससे घर का माहौल गरमा गया। हर कंटेस्टेंट से कहा गया कि वे दो ऐसे नाम चुनें जिन्हें वे नॉमिनेट करना चाहते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान घर में खूब हलचल मची और कई हैरान करने वाले नाम सामने आए।

    किसने किसे नॉमिनेट किया?

    टास्क के दौरान हर सदस्य ने अपने-अपने नॉमिनेशन बताए। मृदुल ने कुनिका और नेहल का नाम लिया। कुनिका ने अभिषेक और गौरव को चुना। बसीर ने आवेज और प्रनीत का नाम लिया। प्रनीत ने बसीर और ज़ीशान को नॉमिनेट किया। फरहाना ने नीलम और अभिषेक को चुना। वहीं, गौरव ने कुनिका और बसीर को निशाना बनाया। नेहल ने कुनिका और मृदुल को नामित किया। नीलम ने आवेज और अभिषेक का नाम लिया। अशनूर ने कुनिका और फरहाना को चुना। आमाल ने गौरव और प्रनीत का नाम लिया। आवेज ने नीलम और ज़ीशान को नॉमिनेट किया। शहबाज़ ने प्रनीत और अभिषेक का नाम लिया। अभिषेक ने नेहल और शहबाज़ को चुना। ज़ीशान ने आवेज और प्रनीत का नाम लिया। जबकि तान्या ने बसीर और नेहल का नाम लिया।

    Bigg Boss ने पलटा खेल, इस सदस्य को छोड़ सबको किया नॉमिनेट- जानें कौन-कौन खतरे में

    बिग बॉस ने पलटा खेल

    नॉमिनेशन के बाद बिग बॉस ने अचानक खेल बदल दिया। उन्होंने घरवालों को एक क्लिप दिखाई जिसमें आमाल और नीलम आपस में नॉमिनेशन को लेकर चर्चा करते दिखे। इस पर बिग बॉस ने कहा कि जब घरवाले नॉमिनेशन को गंभीरता से नहीं लेते तो सभी को सज़ा मिलेगी। इसके बाद बिग बॉस ने घोषणा कर दी कि आमाल को छोड़कर घर के सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट होंगे। इस फैसले ने घर में तनाव और गुस्से का माहौल खड़ा कर दिया।

    बचने का आखिरी मौका

    बिग बॉस ने यहीं पर खेल खत्म नहीं किया। उन्होंने सभी सदस्यों को एक और मौका दिया। इस बार घरवालों को दो ऐसे नाम बताने थे जिन्हें वे सुरक्षित रखना चाहते हैं। सभी को बारी-बारी से कन्फेशन रूम बुलाया गया और उनके जवाब नोट किए गए। इसके बाद बिग बॉस ने उन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया जिन्हें सबसे कम वोट मिले। इस ट्विस्ट ने गेम को और ज्यादा रोमांचक बना दिया।

    इस हफ्ते कौन-कौन हैं खतरे में

    आखिरकार जिन नामों पर नॉमिनेशन की तलवार गिरी वे हैं – अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा और प्रनीत मोरे। अब ये पांचों घर से बेघर होने की रेस में हैं। दर्शकों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि इस हफ्ते कौन बच पाएगा और किसे अलविदा कहना होगा। इतना तय है कि बिग बॉस का यह ट्विस्ट आने वाले दिनों में और ज्यादा धमाका करने वाला है।

  • Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की टूटी दोस्ती , मम्मी के संस्कार पर छिड़ा घमासान

    Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की टूटी दोस्ती , मम्मी के संस्कार पर छिड़ा घमासान

    Bigg Boss 19 इस समय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। शो की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया है। पहले ही दो हफ्तों में बड़े झगड़े देखने को मिले और कई मजबूत रिश्ते भी बने। इन्हीं में से एक था सीनियर एक्ट्रेस कुनिक्का सदानंद और कंटेस्टेंट्स Tanya Mittal व Neelam Giri का रिश्ता। तान्या और नीलम ने घर के अंदर कई मौकों पर कुनिक्का का साथ दिया, खासकर तब जब बाकी सदस्य उनसे असहमत रहते थे। लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह बंधन दरकने लगा है।

    रसोई से शुरू हुआ विवाद

    हाल ही में जारी एक प्रोमो में दिखाया गया कि कुनिक्का सदानंद और तान्या मित्तल आमने-सामने आ गईं। प्रोमो की शुरुआत होती है तान्या मित्तल और नतालिया जानोसेक के रसोई में ladyfinger काटने से। सब्जी में एक कीड़ा निकलता है और दोनों ‘eww’ कहकर रिएक्ट करती हैं। तान्या कहती हैं कि उन्होंने पहली बार भिंडी में कीड़ा देखा है। तभी रसोई में मौजूद कुनिक्का तंज कसते हुए कहती हैं कि अगर तान्या रसोई में समय बिताएंगी तो और भी बहुत कुछ सीखेंगी। यह बात तान्या को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वहीं से विवाद शुरू हो जाता है।

    Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की टूटी दोस्ती , मम्मी के संस्कार पर छिड़ा घमासान

    तान्या का पलटवार

    कुनिक्का की टिप्पणी पर तान्या भड़क जाती हैं और जवाब देते हुए कहती हैं कि “आपका women empowerment किचन से ही शुरू होता है।” तान्या ने उन बयानों पर भी सवाल उठाया जिनमें कुनिक्का कहती थीं कि “खाना बनाना नहीं आता तो मां ने संस्कार नहीं दिए” और “डैडी की प्रिंसेस बनना छोड़ दो।” तान्या का कहना था कि ऐसी बातें एक महिला से उम्मीद नहीं की जातीं जो खुद को सशक्तिकरण की आवाज बताती हों। कुनिक्का ने तान्या को सख्त लहजे में ‘चुप’ रहने को कहा और आरोप लगाया कि तान्या अपनी लाइफस्टाइल दिखाकर सभी को छोटा महसूस कराती हैं। इसके जवाब में तान्या ने इशारों में कहा कि नामांकन के समय वह इसका बदला ज़रूर लेंगी।

    वीकेंड का वार और सुरक्षाकवच

    पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। इस दौरान कुनिक्का सदानंद को बिग बॉस के App Room से खास पावर मिली। उन्हें सुरक्षाकवच के रूप में इम्यूनिटी दी गई, जिसकी वजह से वह इस हफ्ते एलिमिनेशन से सुरक्षित हो गईं। सलमान खान ने बताया कि कुनिक्का को दर्शकों से कम वोट मिले हैं लेकिन ‘सुरक्षाकवच’ की वजह से वे बच गईं। सिर्फ कुनिक्का ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट मृदुल को भी यही पावर मिली। इस बार भी शो से कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ जिससे दर्शकों में जिज्ञासा और बढ़ गई।

    वाइल्ड कार्ड की एंट्री और नए ट्विस्ट

    इसी हफ्ते बिग बॉस 19 में पहला वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुआ। शहनाज गिल के भाई शहबाज़ बडे़शा घर में दाखिल हुए। उनकी एंट्री ने शो को और मजेदार बना दिया है क्योंकि अब घर के रिश्तों और रणनीतियों में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। तान्या और कुनिक्का के बीच बढ़ती तकरार भी आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। एक ओर जहां कुनिक्का अपनी इम्यूनिटी को लेकर सुरक्षित महसूस कर रही हैं वहीं तान्या के गुस्से और बदले की भावना से शो में नए ड्रामे और हलचल तय हैं। बिग बॉस का यही अंदाज़ दर्शकों को हर बार और भी रोमांचित करता है।