Tag: historical connection

  • रेवाड़ी नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा, एक अधिकारी को सस्पेंड करके की जा रही खानापूर्ति: विधायक चिरंजीव राव

    रेवाड़ी नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा, एक अधिकारी को सस्पेंड करके की जा रही खानापूर्ति: विधायक चिरंजीव राव

    रेवाड़ी प्रथम विधायक राव अभय सिंह की जयंती के मौके पर आज रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने राव अभय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजली अर्पित की. पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी नगर परिषद् भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है. एक अधिकारीयों को सस्पेंड करके खानापूर्ति की गई है. जरुरी है कि पुरे मामले की निष्पक्ष जाँच करके कार्रवाई की जाएँ.

    आपको बता दें कि करीबन तीन महीने पहले विजिलेंस टीम ने रेवाड़ी नगर परिषद् के ईओ – एमई सहित तीन के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था. जिस मामले में अब कहीं जाकर इओ अभय सिंह को सस्पेंड किया गया है. विधायक ने कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

    चिरंजीव राव ने गुलाबी नबी आजाद सहित कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को स्वार्थी बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसे नेता अपने स्वार्थ की खातिर पार्टी छोड़ते है. चिरंजीव राव ने केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राव इन्द्रजीत सिंह की कार्यशैली अपना काम निकालना और दूसरों का काम अटकाने की रही है. रेवाड़ी शहर की बदहाली उसका उदहारण है.

     

  • धारूहेड़ा में आ रहे कैमिकल युक्त पानी को लेकर हुई बैठक, विधायक ने कहा बैठक में हुई केवल लीपापोती

    धारूहेड़ा में आ रहे कैमिकल युक्त पानी को लेकर हुई बैठक, विधायक ने कहा बैठक में हुई केवल लीपापोती

    राजस्थान से हरियाणा के धारूहेड़ा में आ रहे कैमिकल युक्त पानी की समस्या नासूर बनी हुई है. इस समस्या को लेकर आज केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा और राजस्थान के बड़े अधिकारियों की बैठक भी की गई. लेकिन तीन घंटे चली बैठक राजस्थान के अधिकारियों के आश्वाशन पर समाप्त हो गई. राजस्थान के अधिकारियों ने जो बैठक में कहा वहीँ जवाब वो राजस्थान के जन सूचना पोर्टल पर एक महीने पहले ही डाल चुके थे. रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव भी बैठक में पहुंचे थे. जिन्होंने कहा कि बैठक में केवल लीपापोती हुई है. फिर से मामला 2024 तक लटका दिया है.

    मई 2023 तक होगा एसटीपी का काम

    आपको बता दें कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे स्थित हरियाणा के ओद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के रिहायशी इलाके में राजस्थान के भिवाड़ी ओद्योगिक क्षेत्र से कैमिकल युक्त पानी आता है. ये समस्या वर्षों से बनी हुई है. और वर्षों से ही नेता और अधिकारी आश्वाशन दे रहे है. लेकिन आजतक कोई समाधान नहीं निकला है. स्थानीय लोग तो राजस्थान के खिलाफ एनजीटी तक गुहार लगा चुके है.

    हरियाणा विधानसभा से लेकर केंद्र में हुई नीति आयोग की बैठक में भी ये मुद्दा गूंज उठा है और अब एक सितंबर धारूहेड़ा के जंगल बबलर पर्यटन स्थल में बैठक होना तय हुआ था. जिस बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव , राजस्थान और हरियाणा के अधिकारी मौजूद रहें. राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि राजस्थान के अधिकारियों ने कहा कि मई 2023 तक एसटीपी का काम करा दिया जाएगा. जबतक हरियाणा और राजस्थान दोनों के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करके कैमिकल युक्त पानी की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे.

    बैठक में हुई केवल लीपापोती

    आपकी जानकारी के लिए बात दें कि जो जवाब राजस्थान के अधिकारियों ने बैठक में जवाब दिया है वहीँ जवाब राजस्थान के जन सूचना पोर्टल पर 5 अगस्त को दिया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब अधिकारियों ने यही जवाब देना था तो बैठक क्या महज खानापूर्ति के लिए बुलाई गई थी.  रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि बैठक में केवल लीपापोती की गई है. वर्षों से लंबित कार्य को एक बार फिर 2024 तक लटका दिया गया है.

     

    बैठक में राजस्थान से आने वाले कैमिकल युक्त पानी का ही नहीं बल्कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एसटीपी प्लांट का दूषित पानी साबी नदी बैराज में छोड़े जाने का मुद्दा उठाया गया. साबी बैराज में बिना ट्रीट किये पानी छोड़ने से आसपास के इलाके का ग्राउंड वाटर खराब हो गया है. जिस मामले में पिछले दिनों पंचायत भी की गई थी. जिस मामले में राव इन्द्रजीत सिंह ने अधिकारियों को पानी की सैम्पलिंग कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.

  • रेवाड़ी– जलभराव और गंदगी की समस्या से कॉलोनीवासी परेशान,विधायक ने मौके पर पहुँच सुनी समस्याएं

    रेवाड़ी– जलभराव और गंदगी की समस्या से कॉलोनीवासी परेशान,विधायक ने मौके पर पहुँच सुनी समस्याएं

    रेवाड़ी शहर के तुर्कियावास रोड़ स्थित राजा वाटिका के पास गंदगी के ढेर और बारिश में जलभराव होने की समस्या स्थानीय लोग काफी समय से झेल रहे है. स्थानीय लोगों ने कहा कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है.

     

    लोगों की समस्याओं को देखते हुए रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव आज लोगों के बीच पहुँचे…जहाँ लोगों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखी और विधायक ने तुरंत अधिकारियों को फोन करके समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने धारूहेड़ा में बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या पर कहा कि इस मामले को वो विधानसभा में उठाएंगे ..उनकी राजस्थान सरकार से भी बातचीत हुए है. वो भी भिवाड़ी में एसटीपी के दो प्लांट लगा रहे है.

    इस बारे स्थानीय वार्ड पार्षद लोकेश यादव ने कहा कि वो कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके है. नगर परिषद् की हाउस की बैठक में भी वो आवाज उठा चुके है. यहाँ तक कि चेयरपर्सन भी अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दे चुकी है. लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन देते है. कोई काम नहीं करते है.

     

    बहराल रेवाड़ी विधायक ने अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए है. ऐसे में देखना होगा कि क्या अधिकारी कोई एक्शन लेते है या नहीं..