Tag: Illegal Arms

  • अवैध हथियार रखने के मामले मे 2 आरोपी गिरफ्तार

    अवैध हथियार रखने के मामले मे 2 आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि सीआइए रेवाड़ी की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक नौजवान लड़का मनेन्द्र निवासी धारण अपने गांव के सरकारी स्कूल के पास खड़ा है और उसके पास देशी कट्टा है। सूचना के बाद पुलिस की टीम बताई हुई जगह पर गांव धारण के सरकारी स्कूल के नजदीक पहुँचे, तो वहां पर एक लड़का खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर वह लड़का एक दम से साईड मे भागने लगा तो उसे काबू करके नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम मनेन्द्र निवासी धारण थाना बावल जिला रेवाड़ी बतलाया।

    तलाशी के दौरान मनेन्द्र से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ बावल थाना में शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह अवैध हथियार गांव बीकानेर निवासी सागर उर्फ गुल्लू से लेकर आया था। सीआइए रेवाड़ी ने अवैध हथियार देने वाले आरोपी सागर उर्फ गुल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया।

     

  • अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

    अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि 5 सितंबर की रात को बावल थाना पुलिस की टीम ने खेड़ामुरार रोड स्थित शहीद स्मारक के पास खड़े युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश कार्रवाई की तो बताए गए हुलिया के अनुसार युवक वहां मिला।

    इसके बाद पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की तलाशी में एक देशी कट्टा बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन बताया। आरोपी से की गई पूछताछ में उसने बताया कि यह कट्टा उसे अलवर जिला के थाना कोटकासिम के गांव कासिमपुर निवासी राकेश उर्फ रिंकू ने उपलब्ध कराया है।

  • अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

    अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि मंगलवार रात को सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गोकलगढ़ निवासी महेश उर्फ गैणी हथियार लेकर पटौदी चौक से हुडा बाइपास पर आ रहा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक है। सूचना मिलने के पश्चात सीआईए की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश कार्रवाई की तो बताए गए हुलिया के अनुसार युवक आता हुआ नजर आया।

    पुलिस टीम को देखने के बाद आरोपी भागने लगा जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे मशक्कत के बाद पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेश उर्फ गैणी बताया। उसकी तलाशी लेने पर कपड़ों में से एक देशी पिस्टल बरामद हो गई।

    पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी महेश उर्फ गैणी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से हथियार के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने यह गांव निवासी हर्ष के माध्यम से मिला है। हर्ष से की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हथियार विकास उर्फ मोटू से मिला। पुलिस ने मामले में तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

     

     

     

  • अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

    अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि 29 अगस्त को पुलिस प्रेजेंस-डे के दिन पुलिस की टीम भगतसिंह चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि बावल थाना के गांव बालावास जाट निवासी तरुण कुमार उर्फ तन्नू अवैध रूप से हथियार रखता है। आरोपी इस समय नंदरामपुरबास रोड पर बिजली बोर्ड के पास खड़ा हुआ है। सूचना के पश्चात पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिया के अनुसार आरोपी के पास जाने लगी तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की तलाश में उसके पास एक देशी पिस्टल बरामद हो गई।

    पुलिस ने आरोपी बालावास जाट निवासी तरुण कुमार उर्फ तन्नू पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करने के पश्चात उससे पूछताछ की तो पता चला कि यह देशी देशी पिस्टल उसे गांव आसरा का माजरा निवासी मंजीत के माध्यम से मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में आरोपी आसरा का माजरा निवासी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया।

  • अवैध हथियार रखने के अलग- अलग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा व 50 हजार रुपए बरामद

    अवैध हथियार रखने के अलग- अलग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा व 50 हजार रुपए बरामद

    जांचकर्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शिव कॉलोनी निवासी सतीश कुमार अवैध हथियार रखता है। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस ने सर्च वारंट हासिल करके आरोपी सतीश कुमार के घर पर पहुंची तो वहां पर आरोपी मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो कपड़ों से 50 हजार रुपए बरामद हो गए। इस पर पुलिस ने अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की तो एक बार तो आरोपी ने इंकार किया लेकिन सख्ती पर आरोपी ने घर में छिपाए हुए हथियार के बारे में बता दिया। पुलिस ने निशानदेही पर कट्टा बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं बावल पुलिस ने गांव इब्राहिमपुर निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार करके उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। जांचकर्ता ने बताया कि आरोपी के बारे में सूचना मिली थी कि वह एक देसी कट्टा लेकर मंगलेश्वर बस स्टैंड पर घूम रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी के बाद उसके पास से देसी कट्टा बरामद हो गया। पुलिस ने कट्टा जब्त करने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है।