अगर आप OnePlus का नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। 12 जुलाई से शुरू हो रही Amazon Prime Day Sale में OnePlus के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर पूरे ₹10,000 तक की छूट मिल रही है। यह सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए होगी लेकिन इसकी अर्ली डील्स 10 जुलाई से ही शुरू हो रही हैं। यानी अगर आपने पहले से प्राइम सब्सक्रिप्शन ले रखा है तो आप इन भारी छूट वाले ऑफर्स का जल्द फायदा उठा सकते हैं। इसमें न सिर्फ कीमत में सीधी कटौती है बल्कि बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
OnePlus 13 पर ₹10,000 की बचत का मौका
OnePlus 13 जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था, अब आपको 10 हजार रुपये सस्ता मिलने वाला है। इस फ्लैगशिप फोन की शुरुआती कीमत ₹69,999 थी लेकिन Amazon की इस Prime Day सेल में आप इसे ₹59,999 में खरीद सकते हैं। इसमें कंपनी ₹5,000 का डायरेक्ट डिस्काउंट दे रही है और अगर आप किसी खास बैंक से पेमेंट करते हैं तो और ₹5,000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत भी अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है, जिससे आप बिना ब्याज के किस्तों में फोन खरीद सकते हैं।

OnePlus 13s भी अब बेहद किफायती
अगर आप थोड़े कॉम्पैक्ट और हल्के फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं तो OnePlus 13s आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन भी हाल ही में लॉन्च हुआ है जिसकी शुरुआती कीमत ₹54,999 रखी गई थी। लेकिन सेल में इसे सिर्फ ₹44,999 में खरीदा जा सकता है। यहां भी कंपनी ₹5,000 का इंस्टेंट बैंक ऑफर दे रही है और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹5,000 तक का अतिरिक्त फायदा मिल रहा है। यानी कुल मिलाकर ₹10,000 की बड़ी छूट। डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन OnePlus 13 के मुकाबले थोड़ा छोटा जरूर है लेकिन फीचर्स के मामले में दमदार है।
OnePlus 13R और पुराने Nord मॉडल्स भी सस्ते
अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। OnePlus 13R भी इस सेल में सस्ते में मिल रहा है। इसकी लॉन्च कीमत ₹43,999 थी लेकिन अब आप इसे ₹39,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं पुराने मॉडल जैसे Nord 4 और Nord CE 4 पर भी ₹2,000 तक की छूट दी जा रही है। यानी चाहे आप फ्लैगशिप फोन खरीदें या मिड-रेंज, हर कैटेगरी में OnePlus Prime Day Sale में कुछ न कुछ खास ऑफर लेकर आ रहा है।
