Haryana: भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण की अध्यापिका मनीषा मौत मामले का सच ढूंढने अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन आएगी। इसके लिए मनीषा के पिता संजय के पास सीबीआई के अधिकारी का फोन आया है। जिन्होंने सोमवार तक आने की बात कही है। मनीषा के पिता ने बताया कि उनके पास सीबीआई के अधिकारी का फोन आया है जिन्होंने सोमवार को जांच के लिए गांव में आने की बात कही है। संजय ने कहा कि अब सीबीआई जांच शुरू होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
इस बीच सिंघानी गांव के खेतों में जहां 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला था, उस स्पॉट पर बरसात का पानी भर चुका है। स्थानीय पुलिस ने यहां रिफ्लेक्टिंग पट्टी लगाकर घेरा बनाया था, ताकि CBI मौका देख सके। पिछले 17 दिन में कई बार बरसात हो चुकी है। दो दिन पहले यहां पानी जमा हो गया था। ऐसे में स्पॉट पर कोई सुराग मिलेगा, यह कहना अभी मुश्किल होगा।

20 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनीषा की मौत का केस सीबीआई को सौंपने की घोषणा की थी। गांव सिंघानी के खेतों में जहां पर 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला था, उस जगह पर अब बरसात का पानी भर चुका है। पुलिस ने यहां रिफ्लेक्टिंग पट्टी लगाकर घेरा बनाया था, ताकि सीबीआई जांच के लिए मौका देख सके।
पुलिस ने अब तक इस स्थान को पूरी तरह से सुरक्षित रखा था लेकिन यहां हुई भारी बारिश ने इस स्थल को पूरी तरह से पानी से लबालब कर दिया है जिस कारण यहां से सबूत इकट्ठा करना सीबीआई के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।
