Tag: Jjp

  • प्रदीप गिल ने INLD में की घर वापसी, रोहतक-जींद में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने की तैयारी शुरू

    प्रदीप गिल ने INLD में की घर वापसी, रोहतक-जींद में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने की तैयारी शुरू

    हरियाणा की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। कांग्रेस के पूर्व नेता और जींद विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार रह चुके प्रदीप गिल, जो लंबे समय तक INLD में युवा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे, आज अपनी मूल पार्टी में वापसी कर रहे हैं। यह “घर वापसी” रोहतक की नई अनाज मंडी में ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती समारोह के दौरान हुई।

    प्रदीप गिल की वापसी से इनैलो को जींद और रोहतक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। हरियाणा में 2029 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर यह आयोजन एक सियासी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। रोहतक, जो हमेशा से जाट और किसान वोट बैंक का गढ़ रहा है, में इनैलो का यह कदम कांग्रेस और बीजेपी के लिए चुनौती पेश कर सकता है।

    प्रदीप गिल ने INLD में की घर वापसी, रोहतक-जींद में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने की तैयारी शुरू

    प्रदीप गिल ने इनैलो में युवा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक काम किया और किसान-केंद्रित मुद्दों को युवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोकी। हालांकि, वे जीत हासिल नहीं कर सके, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता ने उन्हें चर्चा में रखा। अब उनकी INLD में वापसी को पार्टी की रणनीति के तहत एक अहम कदम माना जा रहा है।

    प्रदीप गिल को राजनीति में ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है जो राजनीतिक लाभ के लिए पार्टी नहीं बदलता है। जब हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी तब प्रदीप गिल की पत्नी अनीता गिल जिला परिषद की सदस्य बनी थी। हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने जिला परिषद में अपना अध्यक्ष बनने के लिए पार्षदों को अपने पक्ष में कर रही थी। तब प्रदीप गिल को प्रदेश सरकार ने बड़े राजनीतिक पद का ऑफर भी किया था लेकिन प्रदीप गिल ने उसे स्वीकार नहीं किया था। जब तक उनकी पत्नी जिला पार्षद रही तब तक वह इनेलो में ही बने रहे। बाद में वह कांग्रेस में गए और टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 8000 वोट हासिल किए।

    हाल ही में रोहतक से बलवान सिंह सुहाग (पूर्व जजपा उपाध्यक्ष) और उनके परिवार की इनैलो में वापसी के बाद प्रदीप गिल का यह कदम पार्टी के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। जिस रास्ते पर इस समय इनेलो चल रही है, उसे हरियाणा की राजनीति में आने वाले समय में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी।

  • Haryana News: हाईकोर्ट में सुरक्षित रखा गया उचाना फैसला, जनता और पार्टियों में उत्सुकता चरम पर

    Haryana News: हाईकोर्ट में सुरक्षित रखा गया उचाना फैसला, जनता और पार्टियों में उत्सुकता चरम पर

    Haryana News: उचाना विधानसभा सीट को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही जंग देश की राजनीति पर भी गहरा असर छोड़ेगी। इस मामले में न्यायमूर्ति अनूप चिटकारा की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है और अभी यह फैसला कब आएगा? इसके बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है।

    इस फैसले को लेकर उचाना में तो लोगों में उत्सुकता होना लाजिमी है लेकिन इस फैसले को लेकर उन लोगों में भी काफी उत्सुकता है, जिनका इस फैसले से सीधा कोई सरोकार नहीं है। फैसले को लेकर हरियाणा की कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ इनेलो और जजपा भी अपनी नजरें टिकाए हुए हैं।

    असल में बृजेंद्र सिंह 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में 32 वोटों से चुनाव हार गए थे। उसे समय 258 वोट रद्द घोषित किए गए थे। बृजेंद्र सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल अपनी चुनाव याचिका में कहा था कि अगर रद्द घोषित किए गए वोटों की संख्या हार जीत के अंतर से ज्यादा होती है तो एक निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत वीडियोग्राफी करवाते हुए उन वोटों को खोला जाना चाहिए। बृजेंद्र सिंह का कहना था कि निर्वाचन अधिकारियों ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

    Haryana News: हाईकोर्ट में सुरक्षित रखा गया उचाना फैसला, जनता और पार्टियों में उत्सुकता चरम पर

    इसी मामले को लेकर वह पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचे थे और अदालत इस मामले में सुनवाई कर रही है। अदालत ने कम से कम तीन अलग-अलग मौकों पर इस बात का संकेत दिया है कि वह इस मामले का निपटारा जल्द करने के मूड में है।

    इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें और बहस का काम पूरा हो चुका है और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अभी तक इस मामले में अदालत की ओर से फैसले की डेट नहीं दी गई है लेकिन माना जाता है कि इस पर फैसला बहुत जल्द आ सकता है। अदालत के फैसले को लेकर हर व्यक्ति के मन में उत्सुकता बनी हुई है।

    उचाना पर फैसला देश की राजनीति पर भी डालेगा असर

    वर्तमान में जो राजनीतिक माहौल देश में चल रहा है उसमें सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा आगे बढ़ा रही है। इस बात को लेकर कांग्रेस पूरे देश में अभियान चला रही है। अगर यह फैसला कांग्रेस के पक्ष में आता है तो कांग्रेस के इस अभियान को और गति मिलने की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस का यह अभियान जनता के बीच अपने असर को कम करेगा। उस स्थिति में भाजपा को भी कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलाने का एक बड़ा मौका मिलेगा।

  • हरियाणा में JJP और INLD में महिला कार्यकर्ता की ज्वाइनिंग पर गरमा विवाद, झूठे दावों को JJP ने किया खारिज

    हरियाणा में JJP और INLD में महिला कार्यकर्ता की ज्वाइनिंग पर गरमा विवाद, झूठे दावों को JJP ने किया खारिज

    हरियाणा में एक बार फिर क्षेत्रीय पार्टियां JJP और INLD आमने-सामने आ गई हैं। इस बार विवाद का कारण बनीं सोनिपत की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष सरोज बेनीवाल की कथित ज्वाइनिंग। हाल ही में INLD ने दावा किया कि सरोज बेनीवाल ने पार्टी ज्वाइन कर ली है। लेकिन JJP ने इसे पूरी तरह गलत ठहराया और INLD पर झूठी प्रचार करने का आरोप लगाया।

    सरोज बेनीवाल का बयान

    सरोज बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि वे हमेशा से JJP के साथ हैं और JJP में ही बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि INLD ने उन पर सामाजिक दबाव डालने की कोशिश जरूर की, लेकिन वे अपने पद और पार्टी के प्रति वफादार रही हैं। सरोज बेनीवाल ने यह भी कहा कि वे लगातार JJP की नीतियों को प्रचारित कर रही हैं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने में सक्रिय हैं।

    हरियाणा में JJP और INLD में महिला कार्यकर्ता की ज्वाइनिंग पर गरमा विवाद, झूठे दावों को JJP ने किया खारिज

    JJP ने INLD को बताया झूठों का प्रोजेक्ट

    JJP की महिला राज्य अध्यक्ष रजनी मलिक ने कहा कि INLD की यह पुरानी आदत है कि वे झूठों को बड़े प्रोजेक्ट के रूप में पेश करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के झूठ हमारे मजबूत कार्यकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सकते। रजनी मलिक ने INLD नेताओं से अपील की कि वे जनता को भ्रमित करने की कोशिश न करें क्योंकि जनता समझदार है।

    महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर

    रजनी मलिक ने कहा कि JJP हमेशा से महिलाओं की भागीदारी को महत्व देती रही है। वर्तमान में पार्टी संगठन के पुनर्निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। JJP की महिला टीम लगातार 22 जिलों में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए बैठकें और कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

    आगामी कार्यक्रम और संगठन अभियान

    इस क्रम में JJP महिला विंग 18 अगस्त को रीवाड़ी और 19 अगस्त को रोहतक में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इससे पहले भिवानी और महेंद्रगढ़ में महिलाओं और वरिष्ठ जिला पदाधिकारियों के साथ बैठकें की गई हैं। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का संगठन अभियान लगातार जारी है और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य जारी रहेगा।

  • Dushyant Chautala का चुनाव आयोग पर फर्जी वोटर मामले में गंभीर आरोप! चौटाला ने उठाया लोकसभा चुनाव से पहले लापरवाही का मुद्दा

    Dushyant Chautala का चुनाव आयोग पर फर्जी वोटर मामले में गंभीर आरोप! चौटाला ने उठाया लोकसभा चुनाव से पहले लापरवाही का मुद्दा

    पूर्व हरियाणा उपमुख्यमंत्री और जनता जनार्दन पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष Dushyant Chautala ने फर्जी वोटर के मुद्दे पर चुनाव आयोग से सफाई पेश करने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में हाल ही में शुरू हुई वोटर सूची की सफाई की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं की गई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि फर्जी वोटर की समस्या सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव पूरे देश में देखने को मिलेगा।

    चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल

    दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बिहार में 60 लाख से अधिक वोट कटने की घटनाओं और कांग्रेस द्वारा एक ही व्यक्ति के वोट तीन राज्यों में पाए जाने की घटनाओं ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पूछा कि जब चुनाव आयोग के पास पूरी डेटाबेस मौजूद है, तो ऐसे गड़बड़ी क्यों हो रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग को फर्जी वोटर मामले में पूर्ण पारदर्शिता के साथ जांच करते हुए सार्वजनिक रूप से व्हाइट पेपर जारी करना चाहिए।

    Dushyant Chautala का चुनाव आयोग पर फर्जी वोटर मामले में गंभीर आरोप! चौटाला ने उठाया लोकसभा चुनाव से पहले लापरवाही का मुद्दा

    फर्जी वोटर की संख्या और शिकायतें

    उन्होंने बताया कि बिहार में फर्जी वोट को हटाने का काम शुरू हुआ, लेकिन यह सवाल उठता है कि इतने बड़े पैमाने पर वोटर कार्ड एक ही नंबर पर दो-तीन जगह कैसे मिल सकते हैं। दुष्यंत चौटाला ने चेतावनी दी कि ऐसी अनियमितताओं पर ध्यान न दिया गया तो लोकतंत्र पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि इतनी बड़ी संख्या में फर्जी वोट कैसे उत्पन्न हुए।

    जेजेपी संगठन का विस्तार और फाउंडेशन डे

    दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 15 से 25 अगस्त के बीच सभी जिला कार्यकारिणी और राज्य इकाई का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद विधानसभा स्तर पर कार्यकारिणी बनाई जाएगी। सितंबर तक पूरी तरह से जेजेपी का संगठन तैयार होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद राज्य में बड़े पैमाने पर जेजेपी का फाउंडेशन डे 9 दिसंबर को मनाया जाएगा।

    हरियाणा में बढ़ती अपराध दर पर चिंता

    दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और कहा कि राज्य में पुलिस गायब है और अपराधी ताकतवर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अपराध का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब इसे चर्चा करने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह आम जनता के सामने स्पष्ट है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।

  • Haryana Congress में बढ़ता घमासान! सीनियर नेताओं पर खुद के बेटे ने उठाए सवाल

    Haryana Congress में बढ़ता घमासान! सीनियर नेताओं पर खुद के बेटे ने उठाए सवाल

    Haryana Congress में अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री संपत सिंह के बेटे गौरव के ट्वीट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। गौरव ने बिना किसी नाम लिए कांग्रेस की हार के लिए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यह नेता हर सभा में INLD, BSP, JJP और HLP को वोट काटने वाली पार्टियां बताते थे लेकिन अब समय आ गया है कि खुद उनके बारे में सवाल पूछे जाएं।

    वोट कटवा से ‘सरकार कटवा’ तक का आरोप

    गौरव ने अपने ट्वीट में तीखा सवाल खड़ा किया कि चुनाव आते ही कांग्रेस को सत्ता से वंचित करने वाला कौन है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक बड़े नेता की वजह से कांग्रेस को हर बार हार का सामना करना पड़ता है। उनका इशारा इस तरफ भी था कि जो नेता दूसरों को वोट कटवा बताते हैं वही असल में खुद ‘सरकार कटवा’ बन चुके हैं। गौरव ने लिखा कि अब जनता को यह जानने का हक है कि असली ‘फिक्सर’ कौन है।

    Haryana Congress में बढ़ता घमासान! सीनियर नेताओं पर खुद के बेटे ने उठाए सवाल

    सीनियर नेताओं के नाम पर सस्पेंस बरकरार

    गौरव ने ट्वीट में किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन हरियाणा कांग्रेस में यह चर्चा गर्म हो गई है कि उनका इशारा किसकी ओर है। पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि गौरव ने इशारा करके किसी बड़े चेहरे पर हमला बोला है। इससे यह भी साफ हो गया है कि अंदरूनी गुटबाजी अब खुलकर सामने आ चुकी है।

    कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

    हरियाणा में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है और जब चुनाव नजदीक आते हैं तो इस तरह के बयान पार्टी के लिए और मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। गौरव का बयान यह दर्शाता है कि पार्टी के भीतर का विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है। कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच समन्वय की कमी साफ झलक रही है जिससे जनता का भरोसा भी डगमगाता है।

    क्या हाईकमान लेगा संज्ञान?

    अब सबकी निगाहें कांग्रेस हाईकमान की ओर हैं कि क्या वह इस बयानबाजी पर कोई एक्शन लेगा। गौरव का यह बयान न केवल पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए एक और बड़ी चुनौती बन सकता है। अगर अब भी इस गुटबाजी पर लगाम नहीं लगी तो पार्टी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

  • Rewari: दिग्विजय चौटाला का अभय चौटाला पर तंज, वजन कम करने और स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए कर रहे यात्रा

    Rewari: दिग्विजय चौटाला का अभय चौटाला पर तंज, वजन कम करने और स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए कर रहे यात्रा

    Rewari: जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला आज रेवाड़ी (Rewari) पहुँचे जहाँ बाईपास स्थित जाट धर्मशाला में उन्होंने छात्र और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. दिग्विजय चौटाला ने कहा जजपा का छात्र संगठन इनसो ये मांग कर रहा है कि जल्द से जल्द छात्र संघ के चुनाव कराएं जाएँ. दिग्विजय ने कहा कि वो सरकार का विरोध नहीं कर रहे है बल्कि सरकार को अपने वायदे याद दिलाने के लिए आवाज उठा रहे है. ताकि छात्र हितों के लिए छात्र संघ चुनाव कराये जाएँ.

    अभय चौटाला पर कसा तंज

    रेवाड़ी (Rewari) पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला पर तंज भी कसा, उन्होंने कहा कि अभय चौटाला अपना वजन कम करने और स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए यात्रा कर रहे है. जो एक पार्ट टाइम यात्रा है. जिससे कभी कोई कभी कोई करता है. उन्होंने कहा कि अभय चौटाला एक्सपोज हो चुके है और लोगों को जबर्दस्ती पकड़कर फोटो खिंचा रहे है.

    दिग्विजय चौटाला ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में होने वाले निगम चुनाव में देरी पर कहा कि सरकार को जल्द चुनाव कराने चाहिए. चुनाव भी रूकावट है उसे जल्द दूर करना चाहिए ..क्योंकि चुनाव की वजह से विकास कार्य भी रुके हुए है.