Tag: Jobs

  • TGT Recruitment : वर्ष 2015 में HTET पास अभ्यर्थी अब नई TGT भर्ती के लिए कर सकेंगे आवदेन, HSSC ने निर्धारित किए मानदंड

    TGT Recruitment : वर्ष 2015 में HTET पास अभ्यर्थी अब नई TGT भर्ती के लिए कर सकेंगे आवदेन, HSSC ने निर्धारित किए मानदंड

    TGT Recruitment : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी टीजीटी भर्ती ( TGT recruitment) में वर्ष 2015 में एचटेट पास करने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। इस संबंध में आयोग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वे व्यक्ति, जिनके पास विज्ञापन संख्या 02/2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि यानी 26 अक्तूबर, 2022 को वैध एचटेट / एसटेट प्रमाण पत्र थे, वे भी अब टीजीटी भर्ती ( TGT recruitment) के लिए नए विज्ञापन संख्या 02/2023 (विभिन्न श्रेणी) में आवदेन कर सकते हैं। बशर्ते कि इन उम्मीदवार के पास वैध एचटैट/एसटैट प्रमाणपत्र हो और विज्ञापन में उल्लिखित 26 अक्तूबर, 2022 को या उससे पहले आयु मानदंड को पूरा करते हों।

    वर्ष 2015 से 2022 की अवधि के दौरान नही हुई भर्ती

    प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग में रिक्तियां पर भर्ती करने के लिए 27 सितंबर, 2022 को आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 02/2022  के माध्यम से पदों को विज्ञापित किया गया था। हालांकि, वर्ष 2015 से 2022 की अवधि के दौरान टीजीटी ( TGT recruitment) पदों पर भर्ती नहीं की गई और आयोग ने बिना कोई आवेदन स्वीकार किए विज्ञापन संख्या 02/2022 को वापस ले लिया। इस विज्ञापन में आवदेन भरने के लिए आरंभ तथा अंतिम तिथि क्रमशः 5 अक्तूबर, 2022 एवं 26 अक्तूबर, 2022 थी। हालांकि, प्रशासनिक, तकनीकी कारणों से कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।

    कोविड महामारी के कारण दी गई छुट

    इसलिए वर्ष 2015 में एचटेट (HTET) पास करने वाले अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में आवेदन व उपस्थित हुए बिना ही अपात्र हो गए। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान दो साल तक कोविड महामारी रही। इन परिस्थितियों में आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को छूट देने का संकल्प लिया है।

  • इस धनतेरस पर होगी नौकरियों की बरसात, PM मोदी ने केवड़िया में किया ऐलान

    इस धनतेरस पर होगी नौकरियों की बरसात, PM मोदी ने केवड़िया में किया ऐलान

    नौकरी का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए इस साल धनतेरस खास होने वाला है. धनतेरस पर पीएम मोदी 75 हजार युवाओं को बंपर नौकरी का तोहफा देने वाले है. इसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ’ का शुभारंभ करने के दौरान युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है.

    इन  युवाओं को मिलेंगे नौकरी के नियुक्ति पत्र

    22 अक्टूबर यानी धनतेरस वाले दिन पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के युवाओं से जुड़ेगे और 75 हजार युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग-अलग शहरों से केंद्रीय मंत्री जुड़ेगे. केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र से इसमें भाग लेंगे.

    उल्लेखनीय है कि युवाओं को बंपर नौकरी का मौका केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में प्राप्त होगा. याद हो पीएम मोदी ने कुछ महीने पहले सभी मंत्रालयों को यह कहा था कि वे अपने यहां खाली पदों पर भर्ती निकालें और देश के युवाओं को मौके दें. पीएम मोदी ने इस आदेश के साथ देश के युवाओं को 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी. यह भर्ती पीएम मोदी की उसी घोषणा के बाद की जा रही है. पीएम मोदी के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों के विरुद्ध मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं.

    इन विभागों में मिलेगी नौकरी

    देश के 75 हजार युवाओं को रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक मंत्रालय, गृह मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित सीबीआई, कस्टम, बैंक, सीएएफ में नौकरी मिलेगी. बता दें, देश भर से चयनित नई भर्तियां भारत सरकार के 38 मंत्रालयों/विभागों में होंगी. नियुक्त व्यक्ति विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे जिनमें ग्रुप-ए, ग्रुप-बी (गैजेटेड), ग्रुप-बी (नॉन गैजेटेड) और ग्रुप-सी हैं. जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, दूसरों के बीच में आयकर निरीक्षकों, एमटीएस, शामिल हैं.

    इन एजेंसियों के माध्यम से होंगी भर्ती

    मिशन मोड में ये भर्तियां मंत्रालयों और विभागों द्वारा या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं. शीघ्र भर्ती के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है और तकनीकी सक्षम बनाया गया है.

     

     

     

     

     

  • भारतीय वायु सेना ने शुरू की अग्निवीरों की भर्ती, जानें कब से होगा रजिस्ट्रेशन

    भारतीय वायु सेना ने शुरू की अग्निवीरों की भर्ती, जानें कब से होगा रजिस्ट्रेशन

    केंद्र सरकार द्वारा सेनाओं की भर्ती प्रक्रिया के लिए घोषित ‘अग्नीपथ योजना’ में भर्तियों का दौर शुरू होने के साथ अब वायुसेना ने अग्निवीरों की भर्ती शुरू कर दी है। सभी पात्र महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। भारतीय वायु सेना ने घोषणा की है कि इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा जनवरी, 2023 में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘अग्निपथ योजना’ के अतर्गत वायु सेना से जुड़ने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। भारतीय वायुसेना ने अग्नीपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को अग्निवीर वायु का नाम दिया है।

    भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर दी जानकारी

    अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए शुरू की गई प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर बताया कि अग्निवीर वायु सेवा हेतु स्टार 01/2023 के लिए पंजीकरण नवंबर 2022 के पहले सप्ताह में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए खुलेगा। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2023 के मध्य में आयोजित की जाएगी। वायु सेना ने ट्वीट में यह भी बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए वेबपोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर विजिट सकते हैं। इस ट्वीट में वायु सेना ने खास तौर पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों को अलग-अलग उल्लेख किया है।

    योग्यता

    अग्निवीर वायु के लिए शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण अलग-अलग विषय से उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इसके लिए दो प्रकार की कैटेगरी बनाई गई है। पहली कैटेगरी में ऐसे उम्मीदवार होंगे जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की है और दूसरी ऐसी है जिसमें उम्मीदवार ने साइंस के अलावा किसी दूसरी स्ट्रीम से पढ़ाई की है।

    जहां साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भौतिकी/ गणित / अंग्रेजी विषयों के साथ शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, वहीं साइंस के अलावे किसी दूसरी स्ट्रीम से उत्तीर्ण उम्मीदवार बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (COBSE) की वेबसाइट में लिस्टेड शिक्षा बोर्ड / संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में कक्षा 10+2 / इंटरमीडिएट / समकक्ष परीक्षा में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इस योग्यता के साथ ही इच्छुक आवेदकों का जन्म 29 दिसंबर 1999 से 29 जून 2005 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।

    तीन चरणों की होगी चयन प्रक्रिया 

    भारतीय वायु सेना ने सबसे पहले 24 जून से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अग्निवीरों की भर्ती के लिए अलग से डैशबोर्ड बनाकर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की थी। वायु सेना की इस चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। तीनों चरणों में चयनित उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में आने वाले उम्मीदवार ही अंतिम रूप से चयनित माने जाएंगे। इन तीन चरणों में लिखित, शारीरिक और मेडिकल शामिल है। चरण दर चरण चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में एक चरण में चयनित उम्मीदवार को ही अगले चरण में शामिल होने दिया जाएगा।

    रजिस्ट्रेशन से पहले जाने पूरी जानकारी

    रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने संबंधित सभी जरूरी जानकारियां वायुसेना की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉगिन करना होता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट https://careerindianairforce.cdac.in पर भी जा सकते हैं। उम्मीदवारों को चाहिए की रजिस्ट्रेशन से पहले पूरी जानकारी अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़े।

    वायु सेना में होगी महिला अग्निवीरों की एंट्री

    इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर रैंक में तो महिलाएं हैं लेकिन एयरमैन (सैनिक) रैंक में अभी तक एयरफोर्स में महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है। यह पहली बार होगा जब महिलाएं सैनिक बनकर एयरफोर्स में शामिल होंगी। केंद्र सरकार द्वारा घोषित ‘अग्निपथ योजना’ के अंतर्गत वायु सेना में अगले साल से महिला अग्निवीरों की एंट्री हो जाएगी। यह जानकारी वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी ने 8 अक्टूबर को IAF के 90वें स्थापना दिवस से पहले वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अगले साल महिला अग्निवीरों को शामिल करने की योजना है। वायु सेना ने अपनी भर्ती में लगभग 3,500 अग्निवीरों को शामिल करने की योजना बनाई है।

  • लगभग 23 हजार ग्रुप सी के खाली पदों पर हरियाणा में विभिन्न विभागों में होगी भर्ती

    लगभग 23 हजार ग्रुप सी के खाली पदों पर हरियाणा में विभिन्न विभागों में होगी भर्ती

    Group C की भर्तियों का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए यह एक राहत भरी खबर है क्योंकि विभिन्न विभागों में लगभग 23 हजार खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. फिलहाल भर्ती की प्रक्रिया इतनी तेज़ नहीं है क्योंकि राज्य में नगर निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं. कुल मिलाकर राज्य के विभिन्न विभागों के अंदर खाली ग्रुप सी के पदों की मांग सरकार द्वारा मांगी गई थीं. हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के खाली पदों की मांग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) के पास पहुंचा दी गई है. इसी प्रकार से विभिन्न विभागों के अंदर ग्रुप डी के पदों की मांग भी विभिन्न विभागों की तरफ से तैयार की जा रही है.

     

     

    आयोग जारी करेगा विज्ञापन 

    हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले है जिसके चलते आचार संहिता लगी हुई है जिसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया तेज नही हो पाई है.हरियाणा में विभिन्न विभागों में लगभग 23 हजार पदों की डिमांड हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास पहुंची है.अब इन पदों के लिए  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग विज्ञापन जारी करेगा. मिली जानकारी के अनुसार सीईटी कराने के ठीक पहले पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पदनाम विज्ञापित करने की तैयारी में है. इस संबंध में विशेषज्ञों और हरियाणा चुनाव आयुक्त से भी विचार विमर्श चल रहा है.

     

    ये पद है खाली

    अगर ग्रुप सी के खाली पदों की बात करें, तो बड़ी संख्या में क्लर्को की आवश्यकता है. इनके लगभग 1100 पद भरे जाने है. इसके अलावा इतनी ही संख्या में 11 सौ कैनाल पटवारियों के पद खाली हैं. बिजली निगमों में एएलएम सहायक लाइनमैन के पद की संख्या भी 4252 जबकि फायर ऑपरेटर और चालक 2063 ग्राम सचिवों पद 852, जेई सिविल के पद 545 की डिमांड हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास आई है.

     

     

    इसके अलावा, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल 385 जबकि जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 250 एलडीसी 333 की मांग गई है. एमपीएचडब्ल्यू 349 पदों की मांग है. हरियाणा के सिंचाई विभाग में 340 ऑपरेटर जबकि पटवारियों के 403 पद और शिफ्ट अटेंडेंट 762 की डिमांड आयोग के पास गई है. इसी प्रकार से वीएलडीए के 632 पद वाटर पंप ऑपरेटर के 669 पर एवं एलडीए लोअर डिविजन क्लर्क 333 के है. 780 स्टाफ नर्सों और 1045 स्टेनो टाइपिस्ट की डिमांड है, पाइप फिल्टर ग्रेड दो के 276 पदों के लिए मांग भेजी गई है.