Tag: Kidnapping

  • कुमारी शैलजा का बड़ा आरोप! भाजपा सरकार नाकाम, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद

    कुमारी शैलजा का बड़ा आरोप! भाजपा सरकार नाकाम, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार और पुलिस की हीलाहवाली के चलते हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सोमवार को एक ही दिन में सोनीपत, पलवल, बहादुरगढ़ और पानीपत में हुई चार हत्याएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं। लोग और व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने की बजाय सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि प्रदेश में नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है। हरियाणा के गांव-गांव और शहर-शहर में नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है और अपराध को बढ़ावा दे रहा है। सरकार की शह पर चल रहे इस नशे के धंधे ने समाज को खोखला कर दिया है।

    कुमारी शैलजा का बड़ा आरोप! भाजपा सरकार नाकाम, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद

    सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि हरियाणा में सरकार चल नहीं रही, बल्कि सोई हुई है। केंद्र सरकार की सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स (एसपीआई) रिपोर्ट में हरियाणा देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल है। प्रदेश में अपराध बड़ी तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं और अपराधी बेखौफ हैं। राज्य सरकार का ध्यान अपराध रोकने पर नहीं है और पुलिस पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रह गया, जिस कारण अपराधी निरंकुश हो चुके हैं। हरियाणा में लापता हो रहे हैं लोगों का आंकड़ा बहुत चिंताजनक है। अपहरण की वारदातें भी बढ़ रही है। इसके साथ ही हत्या और गैर इरादतन हत्या की घटनाओं में पिछले वर्षों की तुलना में चौंकाने वाली वृद्धि देखी गई है। यह आंकड़े प्रदेश की बीजेपी सरकार के तहत आने वाले सार्वजनिक सुरक्षा तंत्र के विफल होने की गंभीर स्थिति का स्पष्ट प्रमाण हैं।

    कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती, चोरी, महिलाओं से छेडछाड, बलात्कार व फिरौती की बढ़ रही है। सांसद कुमारी सैैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की है कि कानून-व्यवस्था को तुरंत सख्ती से लागू किया जाए और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो, नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसकर पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाए, पुलिस प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त करके निष्पक्ष और मजबूत बनाया जाए और आम जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार का 11 साल का कार्यकाल अपराधों से रंगा हुआ है। हरियाणा की जनता अब और असुरक्षा व भय में नहीं जी सकती। भाजपा सरकार की विफलताओं ने प्रदेश को अपराध और नशे की गिरफ्त में धकेल दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेगी। सरकार के ये कहने से कि अपराधों में कमी दर्ज की जा रही है से काम चलने वाला नहीं है, सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनतता को भयमुक्त वातावरण तैयार करे।

  • Attempted rape case: अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार

    Attempted rape case: अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार

    Attempted rape case: जांचकर्ता ने बताया कि कोसली के एक गांव का रहने वाला युवक महेंद्रगढ़ के एक गांव में रहने वाली अपनी ही बुआ की देवरानी की लड़की के साथ 21 सितंबर 2022 को लापता हो गया था। 27 सितंबर को लापता युवती का भाई अपने कुछ साथियों के साथ पिकअप गाड़ी में आरोपी युवक के घर पहुंच गया था और दोनों के बारे में पूछताछ करने लगा था, लेकिन परिजनों ने दोनों के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया था।

    युवक की मां व चाची का अपहरण

    इसके बाद युवती का भाई अपने साथियों के साथ युवक की मां व चाची का अपहरण कर पिकअप गाड़ी में अपने साथ ले गया था। अगले दिन पुलिस ने दोनों महिलाओं को बरामद कर लिया था। दोनों महिलाओं की काउंसिलिंग के बाद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास (Attempted rape case) का आरोप लगाया था।

    युवती के भाई सहित दो आरोपी पहले गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले (Attempted rape case) में युवती के भाई सहित दो आरोपियों को 15 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में शामिल तीसरे आरोपी भोमराज को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली है।

     

  • रेवाड़ी मे 4 साल के बच्चे के अपहरण होने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने की तलाश शुरू

    रेवाड़ी मे 4 साल के बच्चे के अपहरण होने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने की तलाश शुरू

    जानकारी के मुताबिक सेक्टर 4 निवासी ललित ने अपने 4 साल के बेटे भावेश का एडमिशन चैतन्या स्कूल में कराया था। सुबह स्कूल जाने के लिए स्कूल वैन घर के सामने आकार रुकी और ललित की पत्नी ने भावेश को स्कूल जाने के लिए स्कूल वैन में बैठा दिया। जिसके थोड़ी देर बाद चैतन्या स्कूल की वैन भी घर के सामने आकार रुकी। तब ललित की पत्नी को लगा कि उसके बच्चे का अपहरण

    पुलिस ने शुरू की जांच

    मॉडल टाउन थाना पुलिस ने  जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चैक किए गए। जिसके बाद करीबन 3 घंटे बाद पता चला कि धारुहेड़ा चुंगी स्थित किसी नए स्कूल की वैन बच्चे को बैठाकर ले गई। ना अभिभावकों ने इस ओर ध्यान दिया कि बच्चा किस स्कूल की वैन में जा रहा है और ना ही स्कूल वैन चालक ने गौर किया कि वो किस बच्चे को अपने स्कूल में ले जा रहा है।

    अभिभावक और स्कूल दोनों की लापरवाही

    यहाँ अभिभावक और स्कूल दोनों की तरफ से लापरवाही बरती गई। यहाँ गौर करने वाली बात ये कि दोनों स्कूलों की वैन पर पीला रंग नहीं था। ना ही स्कूल का नाम –नंबर अंकित किया गया था। जबकि नियमों के मुताबिक स्कूल वाहन पीले रंग का होना चाहिए और जरूरी जानकारी वाहन पर अंकित करनी अनिवार्य है।

    अभिभावकों को अपने बच्चों की तरफ ध्यान देने की जरूरत

    डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इस मामले में गलती से अभिभावक ने गलत वैन में बच्चे को बैठा दिया था। जिस बच्चे को पुलिस ने रेसक्यू कर लिया है। उन्होने कहा कि पुलिस ऑपरेशन स्माइल के तहत एक हफ्ते में 5 नाबालिग और 3 बालिग बच्चों को तलाशकर परिजनों को सौंप चूंकि है।

  • चालक का अपहरण कर डंपर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    चालक का अपहरण कर डंपर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि यूपी के जिला देवरिया के गांव बंसतपुर निवासी अरविंद सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि मै SIPL कम्पनी का हाईवा चलाता हूँ और इस कम्पनी का प्लाट बाम्बड फतेहपुरी के पास है। 03.12.2022 को हाईवा दस टायरी को लेकर जिसमे डाम्बर भरा था पटौदी लेकर जा रहा था।

    रात करीब 1.30 बजे प्लाट से 3 कि.मी. दूर बाम्बड फतेहपुरी के सीमा के चोराहे पहुंचा तो एक गाड़ी के चालक ने मेरी हाईवा गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। गाड़ी मे से चार आदमी उतरे जिनके हाथों मे तीन देशी कट्टे व एक डंडा था।

    एक हाईवा पर सवार हो गया ओर मुझे हाईवा मे से उतारकर अपनी गाड़ी मे आंखो मे पट्टी बांध कर अपनी कार मे डाल दिया और एक आदमी हाईवा पर सवार हो गया। कसौला थाना पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को सीआइए धारूहेड़ा ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।