Tag: kitchen fight

  • Bigg Boss 19 में फूटा तहलका, कुनिका संग झगड़े के बाद तान्या ने खोले दर्दनाक राज़

    Bigg Boss 19 में फूटा तहलका, कुनिका संग झगड़े के बाद तान्या ने खोले दर्दनाक राज़

    Bigg Boss 19 का ताजा एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामा और गहरी भावनाओं से भरा हुआ रहा। शो में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच रसोई में हुए विवाद ने पूरे माहौल को गर्मा दिया। यह सब तब शुरू हुआ जब तान्या भिंडी काट रही थीं और उन्हें उसमें एक कीड़ा दिख गया। इस पर कुनिका ने ताना मारते हुए कहा, “थोड़ा और किचन में रहोगी तो बहुत कुछ सीखोगी।” तान्या ने तुरंत पलटकर जवाब दिया और पूछा, “सारा आपका वूमेन एम्पावरमेंट रसौई से ही क्यों शुरू होता है?” उनका यह तंज घरवालों को चौंका गया।

    संस्कार और खाना बनाने पर उठा सवाल

    तान्या ने आगे व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, “खाना बनाना नहीं आता तो मतलब मम्मी ने संस्कार नहीं दिए?” उन्होंने साफ किया कि खाना बनाने की कला को किसी के संस्कारों से जोड़ना गलत है। इसके बाद बहस बढ़ गई और कुनिका ने तान्या पर दूसरों को छोटा दिखाने का आरोप लगाया। इस पर तान्या ने भी चेतावनी देते हुए कहा, “आए नॉमिनेशन, फिर बताती हूं तबियत से।” विवाद यहीं नहीं थमा। कुनिका ने बेसिर अली से कहा कि वह तान्या को किचन में नहीं देखना चाहतीं और कसम खाई कि अब उनसे कभी बात नहीं करेंगी।

    Bigg Boss 19 में फूटा तहलका, कुनिका संग झगड़े के बाद तान्या ने खोले दर्दनाक राज़

    मां पर टिप्पणी से टूटी तान्या

    मामला तब और बिगड़ गया जब कुनिका ने व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा, “तुम्हारी मां ने तुम्हें बेसिक मैनर्स भी नहीं सिखाए।” यह सुनकर तान्या पूरी तरह टूट गईं और रोते हुए बोलीं, “मेरी मां सबकुछ हैं। मेरा मम्मा मेरा भगवान है। वह मेरी मां को इस टास्क में नहीं ला सकतीं। मैं यहां बड़ी मुश्किल से पहुंची हूं।” यह सुनकर पूरे घर का माहौल भावुक हो गया और घरवाले तान्या के समर्थन में खड़े हो गए।

    घरवालों का कुनिका पर गुस्सा

    गौरव ने भी तान्या का पक्ष लेते हुए कुनिका को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “आप दुश्मन हो सकती हैं, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। मुझे अफसोस है कि आप इस शो में हैं। आप बहुत गलत हैं।” घर के ज्यादातर सदस्य तान्या के साथ खड़े हुए और कुनिका की टिप्पणियों को “संवेदनहीन” बताया। इसके बावजूद कुनिका अपने बयान से पीछे नहीं हटीं। उन्होंने दोहराया, “मेरी मर्जी। मैं फिर कहूंगी कि उसे ठीक से सिखाया ही नहीं गया है कि कैसे बर्ताव करना है। वह सिर्फ गहने और साड़ी पहनना जानती है।”

    तान्या का दर्दनाक खुलासा

    बहस के बीच तान्या ने अपना दर्दनाक अतीत सबके सामने रखा। उन्होंने कहा, “मेरे पापा मुझे मारते थे और मेरी मां मुझे बचाती थीं। मैंने बड़ी मुश्किल से बिजनेस शुरू किया। मुझे साड़ी पहनने की और अपने तरीके से जीने की इजाजत मिली। मैं सिर्फ 19 साल की थी जब मेरी जबरन शादी होने वाली थी। उस समय मैंने सब कुछ झेला।” उनके इस खुलासे ने घरवालों को भावुक कर दिया और सबने कुनिका को उनके शब्दों की गंभीरता समझाने की कोशिश की। लेकिन कुनिका ने अपनी बात वापस लेने से साफ इनकार कर दिया। इस घटना ने घर के अंदर न सिर्फ तनाव बढ़ा दिया बल्कि दर्शकों के दिलों को भी छू लिया।

  • Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की टूटी दोस्ती , मम्मी के संस्कार पर छिड़ा घमासान

    Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की टूटी दोस्ती , मम्मी के संस्कार पर छिड़ा घमासान

    Bigg Boss 19 इस समय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। शो की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया है। पहले ही दो हफ्तों में बड़े झगड़े देखने को मिले और कई मजबूत रिश्ते भी बने। इन्हीं में से एक था सीनियर एक्ट्रेस कुनिक्का सदानंद और कंटेस्टेंट्स Tanya Mittal व Neelam Giri का रिश्ता। तान्या और नीलम ने घर के अंदर कई मौकों पर कुनिक्का का साथ दिया, खासकर तब जब बाकी सदस्य उनसे असहमत रहते थे। लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह बंधन दरकने लगा है।

    रसोई से शुरू हुआ विवाद

    हाल ही में जारी एक प्रोमो में दिखाया गया कि कुनिक्का सदानंद और तान्या मित्तल आमने-सामने आ गईं। प्रोमो की शुरुआत होती है तान्या मित्तल और नतालिया जानोसेक के रसोई में ladyfinger काटने से। सब्जी में एक कीड़ा निकलता है और दोनों ‘eww’ कहकर रिएक्ट करती हैं। तान्या कहती हैं कि उन्होंने पहली बार भिंडी में कीड़ा देखा है। तभी रसोई में मौजूद कुनिक्का तंज कसते हुए कहती हैं कि अगर तान्या रसोई में समय बिताएंगी तो और भी बहुत कुछ सीखेंगी। यह बात तान्या को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वहीं से विवाद शुरू हो जाता है।

    Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की टूटी दोस्ती , मम्मी के संस्कार पर छिड़ा घमासान

    तान्या का पलटवार

    कुनिक्का की टिप्पणी पर तान्या भड़क जाती हैं और जवाब देते हुए कहती हैं कि “आपका women empowerment किचन से ही शुरू होता है।” तान्या ने उन बयानों पर भी सवाल उठाया जिनमें कुनिक्का कहती थीं कि “खाना बनाना नहीं आता तो मां ने संस्कार नहीं दिए” और “डैडी की प्रिंसेस बनना छोड़ दो।” तान्या का कहना था कि ऐसी बातें एक महिला से उम्मीद नहीं की जातीं जो खुद को सशक्तिकरण की आवाज बताती हों। कुनिक्का ने तान्या को सख्त लहजे में ‘चुप’ रहने को कहा और आरोप लगाया कि तान्या अपनी लाइफस्टाइल दिखाकर सभी को छोटा महसूस कराती हैं। इसके जवाब में तान्या ने इशारों में कहा कि नामांकन के समय वह इसका बदला ज़रूर लेंगी।

    वीकेंड का वार और सुरक्षाकवच

    पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। इस दौरान कुनिक्का सदानंद को बिग बॉस के App Room से खास पावर मिली। उन्हें सुरक्षाकवच के रूप में इम्यूनिटी दी गई, जिसकी वजह से वह इस हफ्ते एलिमिनेशन से सुरक्षित हो गईं। सलमान खान ने बताया कि कुनिक्का को दर्शकों से कम वोट मिले हैं लेकिन ‘सुरक्षाकवच’ की वजह से वे बच गईं। सिर्फ कुनिक्का ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट मृदुल को भी यही पावर मिली। इस बार भी शो से कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ जिससे दर्शकों में जिज्ञासा और बढ़ गई।

    वाइल्ड कार्ड की एंट्री और नए ट्विस्ट

    इसी हफ्ते बिग बॉस 19 में पहला वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुआ। शहनाज गिल के भाई शहबाज़ बडे़शा घर में दाखिल हुए। उनकी एंट्री ने शो को और मजेदार बना दिया है क्योंकि अब घर के रिश्तों और रणनीतियों में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। तान्या और कुनिक्का के बीच बढ़ती तकरार भी आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। एक ओर जहां कुनिक्का अपनी इम्यूनिटी को लेकर सुरक्षित महसूस कर रही हैं वहीं तान्या के गुस्से और बदले की भावना से शो में नए ड्रामे और हलचल तय हैं। बिग बॉस का यही अंदाज़ दर्शकों को हर बार और भी रोमांचित करता है।

  • Bigg Boss 19 के घर में आखिरकार मिला पहला कैप्टन, कुनिका सदानंद ने छीन लिया ताज, अभिषेक की आंखों से छलके आंसू

    Bigg Boss 19 के घर में आखिरकार मिला पहला कैप्टन, कुनिका सदानंद ने छीन लिया ताज, अभिषेक की आंखों से छलके आंसू

    Bigg Boss 19 के छह दिन पूरे हो चुके हैं और आखिरकार घर को अपना पहला कैप्टन मिल गया है। लगातार दो दिनों तक चले टास्क के बाद कुनिका सदानंद ने कैप्टेंसी का ताज अपने नाम कर लिया। टास्क में खूब झगड़े और तकरार हुई लेकिन आखिरकार जीत कुनिका की हुई।

    अभिषेक बाजाज के आंसू और गुस्सा

    कैप्टन बनने की होड़ में अभिषेक बाजाज भी एक बड़े दावेदार थे। लेकिन जैसे ही कुनिका ने जीत दर्ज की, अभिषेक की आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने अपनी मां को याद किया और भावुक हो गए। इसके साथ ही उन्होंने कुनिका को कैप्टन बनने पर कोसा भी। दोनों के बीच पहले से ही खींचतान चल रही है।

    Bigg Boss 19 के घर में आखिरकार मिला पहला कैप्टन, कुनिका सदानंद ने छीन लिया ताज, अभिषेक की आंखों से छलके आंसू

    कुनिका और अभिषेक की दुश्मनी

    शुरुआत से ही कुनिका और अभिषेक के बीच तनाव देखने को मिला है। दूसरे दिन ही कुनिका ने अभिषेक को उनके बिखरे बिस्तर को लेकर समझाया था। लेकिन अभिषेक ने इसे डिक्टेटरशिप बता दिया। इसके बाद किचन में तेल गिरने की घटना पर भी दोनों के बीच खूब बहस हुई। घरवाले भी इस खींचतान के गवाह बन रहे हैं।

    फरहाना की एंट्री ने बढ़ाया ट्विस्ट

    बीते कुछ दिनों से फरहाना भट्ट सीक्रेट रूम में रह रही थीं। वहां से वह लाइव जुड़कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं। अब फरहाना ने घर में एंट्री कर ली है। उन्होंने गौरव खन्ना पर भरोसा जताया और उन्हें ऐप रूम तक का एक्सेस दिया। साथ ही उन्होंने तान्या के बारे में भी पॉजिटिव राय दी।

    अब घर में और बढ़ेगा मजा

    फरहाना की वापसी और कुनिका की कैप्टेंसी के बाद बिग बॉस का घर और भी रोमांचक होने वाला है। जहां एक ओर दुश्मनी और तकरार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर दोस्ती और नए रिश्तों के बनने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में शो और भी मजेदार होगा।