Tag: Love Marriage

  • हरियाणा की लड़की की शादी का मामला पहुंचा था सुप्रीम कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम लड़की की शादी के मामले में NCPCR की याचिका की खारिज

    हरियाणा की लड़की की शादी का मामला पहुंचा था सुप्रीम कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम लड़की की शादी के मामले में NCPCR की याचिका की खारिज

    मुस्लिम लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में आयोग पक्षकार नहीं था, इसलिए उसे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने का कोई अधिकार नहीं है। जस्टिस बीवी नागरत्ना की अगुवाई वाली बेंच ने आयोग से सवाल किया कि उनका इस मामले से क्या लेना-देना है।

    हाईकोर्ट ने प्रेम विवाह को माना वैध

    दरअसल, 2022 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 21 वर्षीय मुस्लिम युवक और 16 वर्षीय मुस्लिम लड़की के प्रेम विवाह को मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत वैध माना था। इस मामले में विवाहित जोड़े ने अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने दोनों को सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके विवाह को मान्यता दी।

    हरियाणा की लड़की की शादी का मामला पहुंचा था सुप्रीम कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम लड़की की शादी के मामले में NCPCR की याचिका की खारिज

    एनसीपीसीआर की दलील और सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया

    एनसीपीसीआर के वकील ने अपनी दलील में कहा कि वे कानून का सवाल उठा रहे थे कि क्या 18 साल से कम उम्र की लड़की को सिर्फ पर्सनल लॉ के आधार पर शादी करने की योग्यता देने वाला माना जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने खंडपीठ के माध्यम से कहा कि इस मामले में कानून का कोई सवाल ही नहीं उठता और आयोग का इस फैसले को चुनौती देने का कोई औचित्य नहीं है।

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अर्जी भी खारिज

    सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की ओर से दायर अर्जी को भी खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है और हाईकोर्ट ने उन्हें सुरक्षा दी है। ऐसे में आयोग या आयोग जैसे अन्य निकाय इस आदेश को चुनौती नहीं दे सकते।

    न्यायिक संरक्षण से मिली राहत

    इस फैसले से स्पष्ट हो गया कि न्यायपालिका ने हाईकोर्ट के आदेश को सुरक्षित माना और यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया। विवाहित जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए अदालत ने यह संदेश दिया कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सुरक्षा कानून के दायरे में सर्वोपरि हैं।

  • Haryana News: घरजमाई बने युवक की रहस्यमयी मौत! लव मैरिज के चार महीने बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    Haryana News: घरजमाई बने युवक की रहस्यमयी मौत! लव मैरिज के चार महीने बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    Haryana News: हरियाणा के पानीपत में शनिवार सुबह एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान उसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के रूप में हुई जिसने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। मौत के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

     चार महीने पहले की थी लव मैरिज

    मृतक युवक ने करीब चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपनी ससुराल में ही घरजमाई बनकर रह रहा था। जानकारी के अनुसार दोनों के रिश्ते ठीक-ठाक थे और कोई खुला झगड़ा सामने नहीं आया था। हालांकि अब उसकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि युवक की शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी।

    Haryana News: घरजमाई बने युवक की रहस्यमयी मौत! लव मैरिज के चार महीने बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    पत्नी ने दी परिजनों को सूचना

    शनिवार सुबह युवक की पत्नी ने ही उसके परिवार वालों को फोन करके उसकी मौत की जानकारी दी। पत्नी की बात सुनते ही युवक के माता-पिता और भाई मौके पर पहुंचे जहां रेलवे ट्रैक पर उनका बेटा मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती। उनका आरोप है कि यह हत्या भी हो सकती है और पुलिस को गंभीरता से जांच करनी चाहिए।

    पुलिस कर रही है जांच

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो सके। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है।

    सवालों के घेरे में शादी और रिश्ते

    युवक की मौत ने उसके प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन को भी शक के घेरे में ला खड़ा किया है। परिजनों का कहना है कि युवक खुश था और ऐसा कोई कारण नहीं था जिससे वह आत्महत्या जैसा कदम उठाए। अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि यह हादसा था या फिर साजिश। फिलहाल परिवार शोक में डूबा हुआ है और इलाके में भी मातम सा माहौल है।

  • प्रेम विवाह करने पर युवक पर की फायरिंग, खेत में छिपकर बचाई जान

    प्रेम विवाह करने पर युवक पर की फायरिंग, खेत में छिपकर बचाई जान

    जानकारी के लिए बता दे कि शिकायतकर्ता नीरू उर्फ नरबीर ने बताया कि उसके भाई राजेश ने पावटी बांध पर होटल कर रखा है. कुछ समय पूर्व उसने झाबुआ की लड़की से प्रेम विवाह किया था. उसके होटल पर झाबुआ निवासी राहुल उर्फ कातिल दो लड़कों के साथ आया. जिसके बाद उसने राजेश को गालियां देना शुरू कर दिया. इससे घबराकर राजेश सरसों के खेतों में चला गया. जब उसे इस बारे में सूचना मिली तो वह भी होटल पहुंचा.

    कुछ देर बाद कातिल दोबारा से अपने साथ चार और लोगों को लेकर होटल पर आया. उसने बाइक से उतरते ही गोली चलाना शुरू कर दिया.गोली चलाने का कारण पूछने पर उसने चार-पांच राउंड गोलियां और चला दी. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया. नीरू उर्फ नरबीर की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.