Tag: Manisha Murder Case

  • CBI तीसरी पर पहुंची Manisha murder case में घटनास्थल पर, बकरी चराने वाले और कीटनाशक विक्रेता के बयान किए दर्ज, प्रारंभिक नजर में CBI को लगता है यह हत्या का मामला

    CBI तीसरी पर पहुंची Manisha murder case में घटनास्थल पर, बकरी चराने वाले और कीटनाशक विक्रेता के बयान किए दर्ज, प्रारंभिक नजर में CBI को लगता है यह हत्या का मामला

    Manisha murder case की जांच में जुटी सीबीआई की टीम ने मंगलवार को तीसरी बार सिंघानी पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इससे पहले सीबीआई अधिकारियों ने गांव सिंघानी के खाद बीज विक्रेता के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पूछताछ की। सीबीआई अधिकारियों ने खाद बीज विक्रेता से पूछा कि उसके यहां से मनीषा कब कौन सा कीटनाशक कितनी मात्रा में लेकर गई थी। हालांकि खाद बीज विक्रेता देवेंद्र के भिवानी पुलिस भी बयान दर्ज कर चुकी थी और उसके यहां के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली जा चुकी थी। दुकान के रिकॉर्ड में भी मनीषा ने हस्ताक्षर किए जाने की बातें भी दुकानदार ने अपने बयान में बताई थी। इसके अलावा सिंघानी घटनास्थल पर मनीषा का शव पहली बार देखने वाले चश्मदीद सिंघानी निवासी बकरी पालक सतपाल से भी सीबीआई अधिकारियों ने पूछताछ की।

    बकरी पालक सतपाल से भी सीबीआई ने कई सवाल किए, जिसमें मनीषा का शव किस हालत में पहली बार देखा गया था। मनीषा मौत मामले में अब तक सीबीआई की टीम परिजनों, प्ले स्कूल संचालक और स्टाफ के अलावा कॉलेज प्रबंधक से दो बार पूछताछ कर चुकी है। सोमवार शाम को भी सीबीआई की टीम ने मनीषा की माता, दादी और पिता से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे फिर से सीबीआई की टीम सिंघानी में उस खाद बीज की दुकान पर पहुंची जहां से मनीषा ने कीटनाशक खरीदा था।

    खाद बीज विक्रेता देवेंद्र ने सीबीआई को अपनी दुकान का रिकॉर्ड भी दिखाया, जिसमें मनीषा के हस्ताक्षर भी किए गए थे। इसके अलावा उसने मनीषा किस समय दुकान पर आई थी और कौन सा कीटनाशक कितनी मात्रा में लेकर गई थी। जिस समय मनीषा कीटनाशक लेकर गई थी उस समय उसके क्या हावभाव दिखाई दे रहे थे। इस संबंध में भी सवाल किए गए। सीबीआई के इन सब सवालों का देवेंद्र ने सामना किया। भिवानी एसआईटी की जांच में मनीषा के गायब होने के दिन यानी 11 अगस्त को ही खाद बीज की दुकान से मनीषा द्वारा एक लीटर कीटनाशक खरीद किए जाने की बात सामने आई थी, जिसकी पुष्टि भी खाद बीज विक्रेता देवेंद्र ने अपने बयान में दर्ज करवाई थी।

    CBI तीसरी पर पहुंची Manisha murder case में घटनास्थल पर, बकरी चराने वाले और कीटनाशक विक्रेता के बयान किए दर्ज, प्रारंभिक नजर में CBI को लगता है यह हत्या का मामला

    भिवानी पुलिस ने शुरुआत में मनीषा मौत मामले में लापता होने और फिर शव मिलने के बाद हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया था। बाद में सीबीआई को मामला सौंपे जाने पर पांच सितंबर को लापता होने और हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। अब सीबीआई मनीषा के लापता होने से लेकर उसकी मौत में हत्या या आत्महत्या की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। हालांकि सीबीआई अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में ये मामला हत्या का प्रतीत होने का अनुमान भी है, यही वजह है कि मनीषा की मौत की एफआईआर हत्या की धाराओं के तहत ही सीबीआई ने दर्ज की है। अब तक दिल्ली एम्स में तीसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को भी गोपनीय ही रखा गया है। इस रिपोर्ट में मनीषा की मौत के संबंध में एक्सपर्ट के क्या तथ्य उजागर किए हैं, इससे भी परिजन अभी तक अनभिज्ञ हैं। हालांकि अब मनीषा मौत का खुलासा करने का दबाव भी सीबीआई पर ही आ गया है।

    सीबीआई की टीम दिल्ली से भिवानी के रेस्ट हाउस में तीन सितंबर को आई थी। उसके बाद से ही सीबीआई की सक्रियता मनीषा मौत की जांच में लगातार बढ़ गई है। अब तक दो बार गवाहों व परिजनों से सीबीआई मिलकर पूछताछ कर चुकी है। जबकी मनीषा की मौत से जुड़े सभी गवाहों और चश्मदीदों को भी सीबीआई ने आगाह कर इस बात के लिए अलर्ट किया हुआ है कि उन्हें कभी भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है या सीबीआई खुद उनके पास आ सकती है। जिसके बाद से ही इस मामले से जुड़े सभी लोगों की गतिविधियां भी आसपास के इलाके में ही बनी हैं, वे बाहर भी नहीं जा रहे हैं।

    मनीषा की डेथ मिस्ट्री की जांच तेज होने के साथ ही अब लोगों को यह उम्मीद भी लगने लगी है कि इस मामले में सीबीआई जल्दी ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी और साथ ही तीसरी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी सार्वजनिक हो सकेगी।

  • Manisha Murder Case: मनीषा की मौत की होगी CBI जांच, तीसरी बार होगा एम्स में पोस्टमार्टम, आज देर शाम तक हो सकता है मनीषा का अंतिम संस्कार

    Manisha Murder Case: मनीषा की मौत की होगी CBI जांच, तीसरी बार होगा एम्स में पोस्टमार्टम, आज देर शाम तक हो सकता है मनीषा का अंतिम संस्कार

    Manisha Murder Case: हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की मौत पर चला विवाद मंगलवार-बुधवार की रात सीएम नायब सैनी के ट्वीट के बाद नए मोड़ पर पहुंच गया। सीएम ने एक्स पर देर रात लिखा कि परिवार की मांग के आधार पर केस की जांच अब CBI को सौंपी जाएगी।

    वहीं, प्रशासन परिवार की मांग के बाद मनीषा का अब तीसरी बार एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए भी राजी हो गया है। इस आश्वासन के बाद परिवार अब बेटी का शव उठाने के लिए राजी हो गया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अंतिम संस्कार का समय क्या होगा।

    Manisha Murder Case: मनीषा की मौत की होगी CBI जांच, तीसरी बार होगा एम्स में पोस्टमार्टम, आज देर शाम तक हो सकता है मनीषा का अंतिम संस्कार

    इससे पहले मंगलवार को ग्रामीणों को जैसे ही मनीषा के पिता संजय पर दबाव डालने का पता चला तो उन्होंने गांव में पंचायत की। इसमें उन्होंने गांव में मनीषा का संस्कार न होने देने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद पूरे गांव के रास्ते भी ईंट-पत्थर और पेड़ गिराकर बंद कर दिए गए थे।

    Manisha Murder Case: मनीषा की मौत की होगी CBI जांच, तीसरी बार होगा एम्स में पोस्टमार्टम, आज देर शाम तक हो सकता है मनीषा का अंतिम संस्कार

    जिसके बाद सरकार ने मंगलवार सुबह 11 बजे से लेकर 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद दिया।
    बता दें कि इससे पहले भिवानी सरकारी अस्पताल और रोहतक PGI में मनीषा का पोस्टमॉर्टम हो चुका है।

    इससे पहले यहां भिवानी और इसके आसपास के पूरे इलाके में स्थिति पूरी तरह से तनावपूर्ण बनी हुई थी लेकिन मुख्यमंत्री और प्रशासन तथा लोगों के बीच अब इस मामले में समाधान निकालने से यहां स्थिति में सुधार की उम्मीद है। यहां इंटरनेट की सेवाएं भी दो दिनों के लिए बंद की गई थी लेकिन माना जाता है कि आज शाम को अंतिम संस्कार के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल की जा सकती हैं।

  • हरियाणा में बड़ी कार्रवाई! मनिषा हत्याकांड के बाद भीवानी और दादरी में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद, अफवाह और उकसावे पर सख्त नियम लागू

    हरियाणा में बड़ी कार्रवाई! मनिषा हत्याकांड के बाद भीवानी और दादरी में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद, अफवाह और उकसावे पर सख्त नियम लागू

    हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने भीवानी और चर्खी दादरी जिलों में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश जारी किया है। यह कदम मनिषा हत्याकांड से संबंधित घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है। गृह विभाग ने चेतावनी दी है कि इंटरनेट के माध्यम से अफवाहें फैलाने और माहौल खराब करने की संभावना है।

    शांति भंग और संपत्ति को नुकसान का खतरा

    सरकारी आदेश में कहा गया है कि भीवानी और चर्खी दादरी में तनाव, दंगे, अशांति, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान और कानून-व्यवस्था भंग होने की संभावना है। इंटरनेट, एसएमएस और अन्य डोंगल सेवाओं का दुरुपयोग कर उकसाने वाली सामग्री फैलाने से स्थिति गंभीर हो सकती है। इस कारण इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

    हरियाणा में बड़ी कार्रवाई! मनिषा हत्याकांड के बाद भीवानी और दादरी में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद, अफवाह और उकसावे पर सख्त नियम लागू

    सार्वजनिक सुविधाओं पर असर

    गृह विभाग ने यह भी बताया कि मोबाइल इंटरनेट और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के गलत इस्तेमाल से सार्वजनिक सुविधाओं में व्यवधान आने की आशंका है। अगर अफवाहें फैलती हैं तो लोग परेशान हो सकते हैं और स्थानीय प्रशासन को स्थिति नियंत्रण में रखने में कठिनाई होगी। यही वजह है कि इंटरनेट बंद करने का आदेश तत्काल लागू किया गया है।

    नागरिकों के लिए निर्देश

    सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों और झूठी सूचनाओं से दूर रहें। इंटरनेट बंद होने के दौरान सभी आवश्यक सरकारी सेवाओं और सूचना माध्यमों का इस्तेमाल सतर्कता के साथ करें। गृह विभाग ने चेताया है कि किसी भी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    स्थिति पर निगरानी और नियंत्रण

    भीवानी और दादरी में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए सक्रिय उपाय कर रही हैं। इंटरनेट बंदी के दौरान किसी भी उकसावे या अफवाह फैलाने की घटना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Manisha murder case: परिवार और कमेटी ने पुलिस की सुसाइड थ्योरी को किया खारिज और जांच के नए मोड़ ने पूरे जिले में पैदा किया सस्पेंस

    Manisha murder case: परिवार और कमेटी ने पुलिस की सुसाइड थ्योरी को किया खारिज और जांच के नए मोड़ ने पूरे जिले में पैदा किया सस्पेंस

    Manisha murder case: हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका-कम-छात्रा मनीषा हत्याकांड में फॉरेंसिक साइंस लैब और पुलिस की अब तक की जांच के आधार पर जो सुसाइड थ्योरी तैयार हुई है उसे परिवार और इस मामले में बनी कमेटी ने सिरे से खारिज कर दिया है। सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से मेडिकल जांच रिपोर्ट भिवानी पुलिस को मिल गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में चिकित्सकों के अनुसार मनीषा की मौत कीटनाशक की वजह से हुई। मनीषा की बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक मिला है।

    एसपी ने बताया कि चिकित्सकों से हुई बातचीत में अब तक चार बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो पाई हैं, जिसमें पहला मनीषा की बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक के अंश मिले हैं, दूसरा मनीषा के शरीर पर कोई सीमन नहीं मिला है, जिससे दुष्कर्म की कोई बात सामने नहीं आई है। तीसरा यह है कि मनीषा के चेहरे पर कोई भी एसिड या कैमिकल नहीं मिला है। जबकि चौथी बात मनीषा की मौत के बाद ही उसके शरीर के अंग गायब हुए हैं, जो जंगली जानवरों द्वारा नोंच कर खाए गए हैं। मनीषा के सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग भी मैच हो गई है।
    भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार का कहना है कि मनीषा की मौत मामले में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। अभी इस मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची हैं। पुलिस ने लैब से बिसरा जांच रिपोर्ट परिजनों को भी दी है। परिजनों के पुलिस को लेकर कुछ सवाल हैं, लेकिन इस मामले में परिजनों की पुरी संतुष्टि की जाएगी। पुलिस की जांच अभी बंद नहीं हुई है, पुलिस इस मामले की हर पहलु से जांच कर इसकी तह तक जाने में लगी है।

    Manisha murder case: परिवार और कमेटी ने पुलिस की सुसाइड थ्योरी को किया खारिज और जांच के नए मोड़ ने पूरे जिले में पैदा किया सस्पेंस

    सुसाइड थ्योरी पर परिजनों ने उठाए सवाल

    मनीषा हत्याकांड मामले में पुलिस की थ्योरी से परिजन भी अनभिज्ञ हैं। मनीष की मौत के पांच दिन बाद परिजनों को सोशल मीडिया से सोमवार को पता चला कि सुसाइड नोट मिला है। जबकि परिजनों ने सुसाइड थ्योरी पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं मीडिया के सामने मनीषा के दादा रामकिशन भी फफक पड़े। रामकिशन ने बताया कि पौती सारी बातें सांझा करती थी। पौती मनीषा तीन साल का नर्सिंग कोर्स करना चाहती थी। दादा ने मनीषा को कोर्स के लिए खर्चा देने की बात कही थी। वहीं मनीषा के परिजनों ने बताया कि सुसाइड करने वाला कैसे अपना गला काट लेगा और चेहरे पर तेजाब कैसे छिड़ेगा? हालांकि पुलिस ने मनीषा के चेहरे पर तेजाब मिलने की बात को न कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने पहले सुसाइड नोट की कोई भी बात उन्हें नहीं बताई थी।

    मनीषा मामला संक्षेप में

    19 वर्षीय महिला शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त की सुबह ढाणी लक्ष्मण अपने घर से सिंघानी प्ले स्कूल जाने के लिए रोजाना की तरह तैयार होकर निकली थी। लेकिन दोपहर बाद वह घर नहीं लौटी तो देर शाम तक परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। परिजनों ने उसी दिन रात को लोहारू थाना में भी शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। मनीषा की तलाश करने की बजाए पुलिस ने लड़की के चरित्र पर ही सवाल उठा दिया। इसके बाद निराश परिजन वापस घर लौट आए। 13 अगस्त की सुबह सिंघानी नहर के पास किसी ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतका की पहचान मनीषा के रूप में कर दी। गला कटा हुआ था। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था वहीं दोनों आंखे भी गायब थी। महिला की पूरी गर्दन ही धड़ से अलग थी, मात्र पांच इंच ही गर्दन धड़ से जुड़ी थी। कपड़े भी फटे थे। वहीं वारदात स्थल के पास ही मनीषा का दुपट्टा और जूती भी पड़ी थी।

    मनीषा के शव के बाद की कार्रवाई

    14 अगस्त को मनीषा के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद एक कमेटी का गठन किया गया और भिवानी जिले की कई मंडियां इस हत्या के विरोध में बंद हुई। पुलिस पर भी कई तरह के आरोप लगे और इसके बाद 15 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्रवाई करते हुए एसपी का तबादला कर दिया और चार पुलिस वालों को दिन में एक इंस्पेक्टर भी शामिल थे सस्पेंड कर दिया। एक एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया। लेकिन इसके बावजूद अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने हालांकि सुसाइड थ्योरी पर काम भी किया है लेकिन इसके बावजूद जांच जारी होने की बात कही जा रही है।

  • भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    Manisha murder case: भिवानी की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा हत्याकांड मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। इस बहुचर्चित केस में सोशल मीडिया पर एक सुसाइड लेटर वायरल हो रहा है, जिसे मनीषा का बताया जा रहा है। हालांकि सत्यखबर इस लेटर की पुष्टि नहीं करता है। वहीं भिवानी के एसपी ने इसको लेकर किसी प्रकार की पुष्टि से इंकार किया है।

    वायरल सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा, मैं मेरी वजह से आप दोनों को प्रॉब्लम में नहीं देख सकती। आप दोनों ने मेरी खातिर बहुत कुछ किया और वैसे भी मेरे से सब दुखी थे। मैं सबकी बातें, जमाने की बातें, सोचती हूं और फिर भी दुखी हो रही हूँ। ना मैं गलत थी और ना मैंने कुछ गलत काम किया।

    भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    बस मैं पेरेंट्स का ड्रीम पूरा करना चाहती थी। मैं एक नर्सिंग ऑफिसर बनकर मम्मी पापा का सपना पूरा करना चाहती थी। लेकिन मैं आप दोनों पर बोझ नहीं बन सकती। आई एम सॉरी मम्मी पापा, मैंने कभी आप दोनों को हर्ट किया हो तो और आप दुनिया के सबसे अच्छे माता-पिता हो। थैंक्यू, मुझे ये जिंदगी देने के लिए मम्मी और पापा। मैं आभारी हूं कि आपने मुझे एक राजकुमारी की तरह पाला। कोई हो तो प्लीज मेरे पेरेंट्स का ख्याल रखना।

    भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    वहीं भिवानी के एसपी सुमित कुमार ने संदेश जारी करके कहा कि वर्तमान में यह देखने में आया है कि ढाणी लक्षमण लोहारू निवासी मनीषा मामले में जिला पुलिस के द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस के द्वारा मनीषा मामले से जुड़ी जांच व किसी निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक टिप्पणी या पुष्टि नहीं की गई है।

    इसके बावजूद अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर इनको संचालित करने वाले व्यक्ति स्वयं से बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के झूठी खबरों का प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी जांच पूरी होने तक बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के झूठी खबरों का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न चलाएं न ही अन्य व्यक्ति उसे फारवर्ड करें ऐसा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • Manisha Murder Case के चलते ढिगावा में चल रहे धरना स्थल पर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

    Manisha Murder Case के चलते ढिगावा में चल रहे धरना स्थल पर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

    लोहारू, 17 अगस्त। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई व जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी रविवार को Manisha Murder Case को लेकर ढिगावा गाँव में चल रहे धरने पर पहुँचीं। धरना स्थल पर पहुँचे ग्रामीणों और पीड़ित परिवार से उन्होंने मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरी प्रदेश सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

    घटना पर तुरंत कार्रवाई, लापरवाह पुलिस अधिकारी निलंबित

    श्रुति चौधरी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। उन्होंने उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए, जिन्होंने अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभाई और मामले को गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही, जिले के एसपी का भी तबादला किया गया ताकि जाँच निष्पक्ष और तेज़ी से हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का निलंबन खुशी की बात नहीं होती, क्योंकि यह उनकी एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में दर्ज हो जाता है और उनके करियर को प्रभावित करता है।

    Manisha Murder Case के चलते ढिगावा में चल रहे धरना स्थल पर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

    अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस हत्याकांड की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। यह एक बेहद संवेदनशील और अमानवीय घटना है, जिसे समाज कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि मनीषा हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और किसी भी हालत में कोई अपराधी बचने न पाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मामले में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी, जो नज़ीर बने।

    पीड़ित परिवार के साथ सरकार की संवेदनाएँ

    धरने पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और इंसाफ दिलाने के लिए सरकार और प्रशासन हर कदम उठाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन को जाँच में सहयोग दें। श्रुति चौधरी ने आश्वासन दिया कि पीड़िता को न्याय मिलने तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी और दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।