Tag: November 11

  • कुरुक्षेत्र के शाहाबाद अनाज मंडी में दूषित पानी से 100 से अधिक मजदूर बीमार, अस्पतालों में लगी देर रात लंबी कतारें

    कुरुक्षेत्र के शाहाबाद अनाज मंडी में दूषित पानी से 100 से अधिक मजदूर बीमार, अस्पतालों में लगी देर रात लंबी कतारें

    कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में उस समय बीती देर रात हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक दर्जनों मजदूर सरकारी अस्पताल में दाखिल होने के लिए पहुंचने लगे। इन सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। अनाज मंडी में दूषित दर्जन पानी पीने से एक के बाद मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सभी ने उल्टी व दस्त की एक समान शिकायत की।

    देखते ही देखते मध्य रात्रि जब मजदूरों की तबीयत बिगड़ने के मामलों की संख्या बढ़ी तो मंडी प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। सिविल अस्पताल के एडिशनल एस.एम.ओ. डा. कुलदीप राज ने बताया कि वर्तमान में सिविल अस्पताल में डायरिया के 38 मजदूर भर्ती हैं। बड़ी संख्या में मजदूर प्राइवेट हॉस्पिटल में भी दाखिल हैं। बीमार मजदूरों की संख्या 100 से ज्यादा बताई जाती है।

    कुरुक्षेत्र के शाहाबाद अनाज मंडी में दूषित पानी से 100 से अधिक मजदूर बीमार, अस्पतालों में लगी देर रात लंबी कतारें

    तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से एक मजदूर को कुरुक्षेत्र के एल.एन. जे. पी. अस्पताल में रैफर किया गया है। सरकारी अस्पताल में इतने मरीज को दाखिल करने की व्यवस्था भी नहीं है।

    सिविल अस्पताल में भर्ती मजदूर अरविंद, प्रवेश, राहुल व मलखान ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह उन्हें रात को दस्त और उल्टियां हुई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

    अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह से अनाज मंडी में 100 से अधिक मजदूर बीमार हैं। ऐसे में सिविल अस्पताल के अलावा कुछ मजदूर प्राइवेट अस्पतालों से इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में गोदाम के सामने पिछले 8 महीने से सीवरेज व पानी का पाइप लीक है। इस बारे मार्कीट कमेटी को कई बार शिकायत भी दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की।

    उधर, स्वास्थ्य विभाग सहित उपमंडल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए है। कुरुक्षेत्र के डिप्टी सिविल सर्जन डा. प्रदीप की अगुवाई में एस.एम.ओ. डा. कीर्ति शर्मा व एडिशनल एस.एम.ओ. डा. कुलदीप राज ने अपनी पूरी टीम के साथ शाहाबाद अनाज मंडी का दौरा किया व मैडीकल कैंप लगाकर मजदूरों की जांच करके उन्हें दवाइयां भी दी गई।

  • हरियाणा के जींद में महिला डॉक्टर से मांगी फिरौती, जान से मारने की धमकी से मचा हड़कंप

    हरियाणा के जींद में महिला डॉक्टर से मांगी फिरौती, जान से मारने की धमकी से मचा हड़कंप

    हरियाणा के जींद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला डॉक्टर से फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोपी ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो जान से मार दिया जाएगा। घटना से शहर में दहशत का माहौल बन गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

    मुस्कान अस्पताल की संचालिका को मिली धमकी

    डॉ. मोनिका पूनिया, जो जींद के सेक्टर सात-आठ डिवाइडिंग रोड पर स्थित मुस्कान अस्पताल की संचालिका हैं, ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। डॉक्टर पहले सिविल अस्पताल में सेवाएं दे चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने अपना निजी अस्पताल खोल लिया है। 7 अगस्त की सुबह उन्हें एक अज्ञात नंबर से लगातार कॉल आई, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

    हरियाणा के जींद में महिला डॉक्टर से मांगी फिरौती, जान से मारने की धमकी से मचा हड़कंप

    धमकी भरे कॉल से डॉक्टर और परिवार में मचा हड़कंप

    डॉ. मोनिका ने बताया कि 11:28 बजे से 11:55 बजे के बीच आए कॉल में आरोपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “20 लाख रुपए दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा।” इस धमकी से डॉ. मोनिका घबरा गईं और तुरंत अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से मुलाकात की।

    पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

    परिवार की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकालकर जांच शुरू कर दी है और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामला प्राथमिक जांच में है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

    डॉक्टरों और निजी अस्पतालों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    इस घटना ने जींद में डॉक्टरों और निजी अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टरों का कहना है कि वे लोगों की जान बचाते हैं और अगर वे खुद असुरक्षित महसूस करेंगे, तो सेवाएं देना मुश्किल हो जाएगा। मेडिकल एसोसिएशन ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • Haryana Accident: सफीदों में दर्दनाक हादसा! ट्रक के नीचे फंसी बाइक, ड्राइवर को नहीं लगी भनक, CCTV फुटेज हुई वायरल

    Haryana Accident: सफीदों में दर्दनाक हादसा! ट्रक के नीचे फंसी बाइक, ड्राइवर को नहीं लगी भनक, CCTV फुटेज हुई वायरल

    Haryana Accident: शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे हरियाणा के सफीदों इलाके में एक हैरान कर देने वाला एक्सीडेंट हुआ। पानीपत के गांव धर्मगढ़ का रहने वाला नरेश नाम का व्यक्ति, जो पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत है, काम से सफीदों आया था। जब वह अपना काम निपटाकर बाइक से लौट रहा था तो रास्ते में एक महिला ने उससे लिफ्ट मांगी। इंसानियत के नाते नरेश ने महिला को बैठा लिया और दोनों पानीपत की तरफ निकल पड़े। लेकिन किसी को क्या पता था कि कुछ ही दूरी पर उनकी जिंदगी पलटने वाली है।

    टक्कर और ट्रक के नीचे फंसने की भयानक तस्वीर

    रास्ते में जैसे ही वे एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद महिला तो साइड में गिर गई लेकिन बाइक चला रहा नरेश ट्रक के नीचे आ गया और बाइक समेत बहुत दूर तक घिसटता चला गया। हैरानी की बात ये रही कि ट्रक ड्राइवर को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उसके ट्रक के नीचे कोई इंसान फंसा हुआ है।

    Haryana Accident: सफीदों में दर्दनाक हादसा! ट्रक के नीचे फंसी बाइक, ड्राइवर को नहीं लगी भनक, CCTV फुटेज हुई वायरल

    लोगों की सतर्कता से बची जान

    घटना को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। वे जोर-जोर से चिल्लाते हुए ट्रक के पीछे भागे और आखिरकार कुछ दूरी पर जाकर ट्रक को रुकवा लिया। जब ड्राइवर ट्रक से नीचे उतरा तो उसे समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। लोगों ने मिलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त बाइक को ट्रक के नीचे से निकाला और दोनों घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

    वायरल हुआ हादसे का सीसीटीवी फुटेज

    इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक किस तरह लापरवाही से बाइक को घसीटते हुए निकल रहा है। यह फुटेज लोगों के लिए एक सबक बन गया है कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही किसी की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

    पुलिस जांच में जुटी, ड्राइवर से हो रही पूछताछ

    पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं। ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है कि उसे क्यों पता नहीं चला और क्या वह नशे में था। पुलिस हादसे की पूरी जांच कर रही है ताकि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है और उनके परिवार को भी सूचना दे दी गई है।