Tag: Railway Minister Ashwini Vaishnaw

  • सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर गाडी संख्या 14891/92 जोधपुर – हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा का विस्तार सिरसा/बठिंडा तक करने के लिए अनुरोध किया है। इस ट्रेन से श्री सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को तो सुविधा होगी ही साथ व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा।

    सांसद कुमारी शैलजा ने पत्र में रेल मंत्री को लिखा है कि सिरसा और बठिंडा क्षेत्र की जनता की ओर से वेे आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती है कि 14891/92 जोधपुर – हिसार एक्सप्रेस को यदि सिरसा/बठिंडा तक विस्तार दिया जाए तो लाखों यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।

    सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    सांसद ने कहा कि धार्मिक दृष्टि से यह ट्रेन सेवा काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि श्री सालासर बालाजी धाम जाने के लिए सिरसा, भट्टू, आदमपुर, कालांवाली, रामां और बठिंडा क्षेत्र के यात्रियों को इस रेल सेवा की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही सिरसा के स्थानीय लोगों को की काफी समय से सिरसा से हिसार प्रात:कालीन रेल सेवा की लंबे समय से भारी मांग रही है। इस ट्रेन के संचालन से एक ओर जहां यात्रियों को सुविधा होगी वहीं आर्थिक लाभ भी होगा। वर्तमान में यह ट्रेन कई बार खाली चलती है। यदि इसका विस्तार किया जाए तो यात्री भार बढ़ेगा और रेलवे को भी राजस्व लाभ होगा।

    सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से इस ट्रेन के विस्तार में पीएम /एसएम /आरएस/एलआर /ओवर जैसी कोई बाधा नहीं है। सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लें, ताकि इस क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिल सके।

  • हरियाणा, पंजाब, यूपी से आने वालों के लिए खुशखबरी, राजस्थान में रामदेवरा-पोकरण रेल लाइन को मिली मंजूरी

    हरियाणा, पंजाब, यूपी से आने वालों के लिए खुशखबरी, राजस्थान में रामदेवरा-पोकरण रेल लाइन को मिली मंजूरी

    राजस्थान के लोगों के लिए रेलवे की दुनिया से एक और अच्छी खबर आई है। अब बात करें अगर रेलवे की तो ये केवल एक ट्रांसपोर्ट सिस्टम नहीं है बल्कि आम आदमी की जिंदगी की जरूरत बन चुकी है। खासकर राजस्थान जैसे बड़े राज्य में जहां दूर-दराज के गांवों और धार्मिक स्थलों तक पहुंचना कभी-कभी काफी मुश्किल हो जाता है वहाँ रेलवे की नई लाइनें वरदान साबित होती हैं।

    रामदेवरा और पोकरण के बीच नई रेल लाइन बनने जा रही है जो पूरी तरह से (Electrified) होगी और इसका फायदा राजस्थान ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से आने वाले लाखों यात्रियों को मिलेगा। यह लाइन वर्षों से लंबित मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है।

    पुरानी मांग को मिली हरी झंडी

    रामदेवरा में हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेले में लाखों श्रद्धालु (Devotees) पहुंचते हैं। हरियाणा पंजाब यूपी एमपी और गुजरात से लोग खासतौर पर बाबा रामदेव के दर्शन करने आते हैं। लेकिन पोकरण और रामदेवरा के बीच सीधा रेलवे कनेक्शन ना होने के कारण यात्रियों को बहुत दिक्कत होती थी।

    अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने रामदेवरा-पोकरण रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। यह लाइन सीधे धार्मिक स्थलों भैरव गुफा (Bhairav Gufa) और कैलाश टेकरी (Kailash Tekri) को जोड़ेगी। इससे लोगों को सीधी और आसान यात्रा का विकल्प मिलेगा।

    45 मिनट कम होगी यात्रा

    नई रेल लाइन बनने के बाद बीकानेर और जोधपुर से जैसलमेर तक की यात्रा में लगभग 45 मिनट की कटौती होगी। यानी जो लोग टूरिज्म के मकसद से जैसलमेर आते हैं उन्हें अब और भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

    (Tourism Boost) का भी ये बड़ा जरिया बनेगा क्योंकि रामदेवरा आने वाले श्रद्धालु अब पोकरण होते हुए सीधी ट्रेन पकड़ सकेंगे। और तो और रेलवे के कोच और इंजन की रिपेयरिंग (Coach and Engine Maintenance) का समय भी घटेगा जिससे ट्रेनों की टाइमिंग और बेहतर हो पाएगी।

    ट्विटर पर शेयर किया नक्शा

    जो भी ये सोच रहे हैं कि ये केवल एक प्रस्ताव है तो बता दें कि ये मंजूरी अब ऑफिशियल है। रेल मंत्री ने खुद ट्विटर (X) पर इस बात की जानकारी दी है और साथ ही रेल लाइन का मैप (Map) भी साझा किया है।

    इस परियोजना को लेकर जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने भी रेल मंत्री से मुलाकात कर इसके लिए जोरदार पैरवी की थी। इसके बाद ही ये निर्णय सामने आया और अब राजस्थान को एक और बड़ी रेलवे सुविधा मिलने जा रही है।

    ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं जल्द शुरू कर दी जाएंगी। रेल मंडल जोधपुर के प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट अब प्रायोरिटी पर लिया गया है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    इस लाइन के बन जाने के बाद रामदेवरा मेला (Ramdevra Mela) में आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें बसों या टैक्सी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी जो उनको सीधे पोकरण से रामदेवरा तक पहुंचाएगी।