Tag: randeep surjewala

चंडीगढ़ …. विपदा के समय पेट्रोल-डीज़ल पर भारी टैक्स लगाकर देशवासियों की गाढ़ी कमाई को लूटना ‘आर्थिक देशद्रोह’ है….

चंडीगढ़ …. विपदा के समय पेट्रोल-डीज़ल पर भारी टैक्स लगाकर देशवासियों की गाढ़ी कमाई को लूटना ‘आर्थिक देशद्रोह’ है….

 सत्य खबर, चंडीगढ़ 130 करोड़ भारतीय कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, रोजी-रोटी की मार झेल रहे हैं, आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और संकट के इस समय में भीजनविरोधी केंद्रीय भाजपा सरकार रात के अंधेरे में देशवासियों की खून पसीने की कमाई लूटने में लगी है। कच्चे तेल की कीमतें पूरीदुनिया में अपने न्यूनतम स्तर पर हैं। उनका लाभ 130 करोड़ देशवासियों को देने की बजाए मोदी सरकार पेट्रोल और डीज़ल पर निर्दयीतरीके से टैक्स लगाकर मुनाफाखोरी कर रही है।  विपदा के समय इस प्रकार पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स लगाकर देशवासियों की गाढ़ी कमाई को लूटना ‘आर्थिक देशद्रोह’ है। कोरोनामहामारी व गंभीर संकट के इस काल में पूरी दुनिया की सरकारें जनता की जेब में पैसा डाल रही हैं, पर इसके विपरीत केंद्रीय भाजपासरकार देशवासियों से मुनाफाखोरी व जबरन वसूली की हर रोज नई मिसाल पेश कर रही है। देश की जनता का खून चूसकर अपनाखजाना भरना कहां तक सही या तर्कसंगत है।  जबरन वसूली की सब हदें पार कर गई मोदी सरकार के कड़वे सच जानिए:- 1. 14 मार्च, 2020 की रात को केंद्रीय भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीज़ल पर 3 रु. टैक्स लगा दिया। कल रात के अंधेरे में लगभग12 बजे एक बार फिर केंद्रीय भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीज़ल पर क्रमशः 10 रु. व 13 रु. प्रति लीटर का अतिरिक्त टैक्स लगा दिया।यानि मात्र 48 दिन में (14 मार्च से 4 मई के बीच) मोदी सरकार ने डीज़ल पर 16 रु. प्रति लीटर टैक्स व पेट्रोल पर 13 रु. प्रति लीटरटैक्स लगा दिया। अकेले इस टैक्स बढ़ोत्तरी से मोदी सरकार जनता की जेब से 1,60,000 करोड़ रु. सालाना लूटेगी। 2. 26 मई, 2014 को (जब मोदी जी ने कार्यभार संभाला) भारत की तेल कंपनियों को कच्चे तेल की लागत 108.05 अमेरिकी डॉलरया 6,330.65 रु. प्रति बैरल पड़ती थी। 1 बैरल में 159 लीटर होते हैं यानि तेल की कीमत थी 39.81 रु. प्रति लीटर (पीआईबी प्रेसरिलीज़ संलग्नक A1 देखें)। 4 मई, 2020 को भारत की तेल कंपनियों को कच्चे तेल की लागत 23.38 अमेरिकी डॉलर या 1772 रु. प्रति बैरल पड़ती है। 1 बैरल में159 लीटर होते हैं। यानि आज के दिन देश में प्रति लीटर तेल की लागत 11.14 रु. प्रति लीटर है (पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा 5 मई, 2020 को जारी की गई सूचना संलग्नक A2 संलग्न है)। तो फिर देशवासियों को 11.14 रु. प्रति लीटर वाला तेल 71.26 रु. प्रतिलीटर (पेट्रोल) व 69.39 रु. प्रति लीटर (डीज़ल) क्यों बेचा जा रहा है? 3. मई, 2014 में व 5 मई, 2020 को पेट्रोल-डीज़ल पर भारत सरकार द्वारा लिया जा रहा टैक्स है- मई, 2014 में डीज़ल पर केंद्रीय सरकार द्वारा लिया जा रहा टैक्स = ...

रणदीप सुरजेवाला ने सही मायनेे में विपक्ष की भूमिका निभाई: आढ़ती एसोसिएशन

सत्यखबर, जींद: आढ़ती, किसान व मजदूर वर्ग की मांगों को मजबूती से उठाने को लेकर जींद की आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन ने ...

ब्राह्मण समाज को दान दी जमीन का मालिकाना हक छीन प्रताडि़त कर रही है भाजपा-सुरजेवाला

ब्राह्मण समाज को दान दी जमीन का मालिकाना हक छीन प्रताडि़त कर रही है भाजपा-सुरजेवाला

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी, रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा जारी बयान ‘खट्टर सरकार का ब्राह्मण विरोधी DNA हुआ उजागर’ ...

गरीबों के आरक्षण को खत्म करने के षड्यंत्र व संविधान बदलने की अगली नीति हुई बेनकाब – सुरजेवाला

गरीबों के आरक्षण को खत्म करने के षड्यंत्र व संविधान बदलने की अगली नीति हुई बेनकाब – सुरजेवाला

सत्यखबर कैथल (ब्यूरो रिपोर्ट) - आज किसान भवन अपने निवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ...

Page 2 of 2 1 2