Tag: Rao Inderjeet Singh

  • सोलहराही व बड़ा तालाब का होगा सुधारीकरण, केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

    सोलहराही व बड़ा तालाब का होगा सुधारीकरण, केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मंगलवार को रेस्ट हाउस सभागार में जिला के सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में सामाजिक सहभागिता के तहत तालाबों के सौन्दर्यकरण की रूपरेखा भी तैयार की गई। एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने केंद्रीय मंत्री का जिला में पहुंचने पर स्वागत किया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ सोलहराही तालाब का निरीक्षण करते हुए सुधारीकरण की दिशा में उठाये जाने वाले पहलुओं के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बैठक में कहा कि शहर के ये तालाब रेवाड़ी के सौंदर्यीकरण में अहम हैं, ऐसे में इनके संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों तालाबों के सुधारीकरण के लिए सम्बंधित विभाग सक्रियता से अपना दायित्व निभाएं और विभागीय स्तर पर इन्हें बेहतर बनाने के लिए कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि शहर के इन तालाब का सुधारीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा और निरन्तर तालाब में पानी की उपलब्धता गढ़ी बोलनी रोड स्थित नहर से पानी की आपूर्ति अंडर ग्राउंड पाइपलाइन से होगी।

    सीएसआर के तहत होगा तालाबों का सुधारीकरण

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जिला के अन्य तालाबों में भी पोंड ऑथरिटी के साथ ही सीएसआर के तहत तालाबों का सुधारीकरण किया जाएगा। सीएसआर फण्ड का सदुपयोग प्रभावी रूप से किया जाए इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। इस कार्य की देखरेख के लिए उपमंडल अधिकारी ना. बावल संजीव कुमार को नोडल अधिकारी बनाया जाए।

     

     

     

     

  • गांव के विकास के लिए नहीं आने दी जाएगी धनराशि की कमी: राव इंद्रजीत

    गांव के विकास के लिए नहीं आने दी जाएगी धनराशि की कमी: राव इंद्रजीत

    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से कहा है कि वे जनहित के कार्य को प्राथमिकता देते हुए गांव की दशा व दिशा सुधारने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों की समाज व गांव के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ गई है। राव सोमवार को रामपुरा हाउस में नवनिर्वाचित जिला पार्षद , ब्लॉक समिति सदस्यों व सरपंचों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि विकास कार्यों के लिए उनका सहयोग हमेशा उनके साथ रहेगा।

    नवनिर्वाचित जिला पार्षद

    नवनिर्वाचित जिला पार्षदों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब कंधों पर जिम्मेदारियां आप सभी की बढ़ गई है और ग्रामीण विकास के प्रति आप तीव्रता से कार्य करें। जिला पार्षद शारदा यादव, जीवन हितेषी, जय सिंह, लक्ष्मी देवी भूपेंद्र, निरंजन पटवारी, रेखा भाडावास,  नीलम देवी रायपुर, महेंद्र सिंह बालावास, मनोज यादव,  सुनीता देवी रणधीर सिंह,  सरोज मेहरा शामिल थे। ब्लॉक समिति सदस्यों व विभिन्न गांव के सरपंच ने राव से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को रखा।

    पंचायतों का ग्रामीण विकास में बड़ा योगदान: केंद्रीय मंत्री

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंचायतों का ग्रामीण विकास में बड़ा योगदान होता है और पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास में अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि बड़ी संख्या में युवा पंचायत प्रतिनिधि चुनकर आए हैं , जिससे लोगों के लिए विकास की आशा और बढ़ गई है। उन्होंने युवा सरपंचों, जिला पार्षदों व ब्लॉक समिति सदस्यों से कहा कि वे बुजुर्गों का साथ लेकर ग्रामीण विकास उनका अनुभव साथ रखें।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव के विकास के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास के लिए कभी भी उनसे मिल सकते हैं और वे उनका  पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती राव, उधर लक्ष्मण सिंह यादव भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • आरती राव को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का बड़ा बयान

    आरती राव को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का बड़ा बयान

    बता दें कि राव इन्द्रजीत सिंह बेटी आरती राव के राजनीतिक भविष्य को लेकर काफी समय से प्रयास में लगे है. वर्ष 2019 में भी उन्होंने आरती राव को बीजेपी की टिकट दिलाने के लिए काफी प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो सकें थे.

    अब एक बार फिर राव इन्द्रजीत सिंह आरती राव के लिए ग्राउंड बनाने में लगे है. राव ने कहा कि दस वर्षों से आरती राव पार्टी के लिए काम कर रही है. इस बार वो पक्का चुनाव लड़ेगी. साथ ही ये भी कह दिया कि जीत जनता करायेगी ना कि पार्टी.

  • जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक 1 दिसंबर को, केंद्रीय मंत्री करेंगे अध्यक्षता: एडीसी

    जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक 1 दिसंबर को, केंद्रीय मंत्री करेंगे अध्यक्षता: एडीसी

    जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक 1 दिसंबर को प्रातः11:30 बजे लघु सचिवालय स्थित सभागार में केन्द्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

    एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बैठक में पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित विभिन्न कार्यों व योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं।

  • केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का बयान, झोली पसारने से कोई कुछ नहीं देगा, करना पड़ेगा संघर्ष

    केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का बयान, झोली पसारने से कोई कुछ नहीं देगा, करना पड़ेगा संघर्ष

    केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह आज रेवाड़ी जिले के गाँव नाहड़ पहुँचे. जहाँ एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि झोली पसराने से इलाके को कुछ नहीं मिलेगा. अगर इलाके के लिए कुछ चाहिए तो संघर्ष करना पड़ेगा.

    उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि परिसीमन के नाम पर अहिरवाल को तोड़ने का काम किया गया. जाटूसाना विधानसभा को खत्म करके साल्हावास को झज्जर में शामिल कर दिया गया. इसी तरह से रेवाड़ी जिले के कोसली हलके को रोहतक के साथ जोड़ दिया गया और रेवाड़ी से महेद्रगढ़ को  हटाकर गुरुग्राम के साथ और महेद्रगढ़ जिले को भिवानी के साथ जोड़ कर राजनीतिक साजिश के तहत अहिरवाल को तोड़ने का प्रयास किया गया.

    आपको बता दें कि अहिरवाल क्षेत्र से लम्बे समय से सेना में अहीर रजिमेंट के गठन की मांग की जा रही है. जिसपर राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि अहीर रजिमेंट बनाने का सरकार का कोई विचार नहीं है. लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अभी रास्ते बंद नहीं हुए है. क्योंकि पहले हैदराबाद निजाम हुए करते थे. उनके नीचे दो अहीर बटालियन हुआ करती थी. अगर उन्ही बटालियन को रिवाइव कर दिया जाएँ तो अहीर रजिमेंट की मांग कुछ हद तक पूरी हो सकती है.

    राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि जिन सरकारी स्कूलों में बच्चे नहीं है या टीचर नहीं है उसकी लिस्ट हो ले रहे है. उनकी शिक्षा मंत्री से बातचीत हुई है. जल्द कोई समाधान निकाला जाएगा. वहीँ बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने के सवाल पर राव इन्द्रजीत ने कहा कि उसका जवाब मुख्यमंत्री देंगे.

     

  • 300 करोड़ की लागत से बनने वाला झज्जर न्यू बाईपास 2023 तक होगा पूरा

    300 करोड़ की लागत से बनने वाला झज्जर न्यू बाईपास 2023 तक होगा पूरा

     केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि 300 करोड रुपए की लागत से तैयार होने वाला झज्जर न्यू बाईपास जून 2023 तक तैयार हो जाएगा। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के फंड से तैयार होने वाले इस बायपास पर एलसी संख्या 4 को लेकर कुछ समस्याएं आ रही है जिन को लेकर रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्दी इस समस्या को भी दूर कर लिया जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री मंगलवार को इन योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। राव ने बताया कि रेवाड़ी बावल सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की क्लीयरेंस मिल चुकी है और पेड़ों की कटाई का कार्य अंतिम चरण में है सड़क निर्माण का कार्य भी कुछ स्थानों पर शुरू कर दिया गया है जिसे 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।

     करीब 320 करोड रुपए की लागत से होगा तैयार

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नारनौल रोड से शुरु होकर झज्जर रोड तक बनने वाले न्यू बायपास करीब 320 करोड रुपए की लागत से तैयार होगा। इस योजना में फंड का हिस्सा एनसीआर प्लानिंग बोर्ड का 75 प्रतिशत व राज्य सरकार का 25 प्रतिशत खर्च होगा। इस बाईपास पर तीन आरओबी एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।

    रेलवे अधिकारियों की मिली अनुमति

    राव ने बताया कि अपने तय समय सीमा से यह योजना काफी देरी से चल रही है जिसकी समीक्षा मंगलवार को की गई एलसी संख्या 4 पर रेलवे की ओर से तकनीकी अनुमति का कार्य शेष था जिस पर रेलवे अधिकारियों को कार्य के अनुमति जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंध में एडीआरएम  इंफ्रा जयपुर डिवीजन को  रेलवे की ओर से सभी औपचारिकताएं जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। राव ने कहा कि भाडावास फाटक एलसी संख्या 61 पर बनाए जा रहे आरओबी व आरयूबी के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई।

     एनसीआर प्लानिंग बोर्ड  के सहयोग से होगा निर्माण

    एचएसआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि एवं सी संख्या 61 पर कार्य तेजी से चल रहा है।  रेलवे के अधिकार क्षेत्र में निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा जिसकी ड्राइंग फाइनल की जा रही हैं। रेवाड़ी बावल रोड की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण एनसीआर प्लानिंग बोर्ड  के सहयोग से किया जा रहा है। इस योजना पर करीब ₹45 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस योजना को भी वर्ष 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से जिले की  सड़कों के निर्माण कार्यो को मंजूर करने के लिए भेजा जा रहा है जिन्हें जल्द मंजूरी मिल जाएगी।

  • धारूहेड़ा में आ रहे कैमिकल युक्त पानी को लेकर हुई बैठक, विधायक ने कहा बैठक में हुई केवल लीपापोती

    धारूहेड़ा में आ रहे कैमिकल युक्त पानी को लेकर हुई बैठक, विधायक ने कहा बैठक में हुई केवल लीपापोती

    राजस्थान से हरियाणा के धारूहेड़ा में आ रहे कैमिकल युक्त पानी की समस्या नासूर बनी हुई है. इस समस्या को लेकर आज केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा और राजस्थान के बड़े अधिकारियों की बैठक भी की गई. लेकिन तीन घंटे चली बैठक राजस्थान के अधिकारियों के आश्वाशन पर समाप्त हो गई. राजस्थान के अधिकारियों ने जो बैठक में कहा वहीँ जवाब वो राजस्थान के जन सूचना पोर्टल पर एक महीने पहले ही डाल चुके थे. रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव भी बैठक में पहुंचे थे. जिन्होंने कहा कि बैठक में केवल लीपापोती हुई है. फिर से मामला 2024 तक लटका दिया है.

    मई 2023 तक होगा एसटीपी का काम

    आपको बता दें कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे स्थित हरियाणा के ओद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के रिहायशी इलाके में राजस्थान के भिवाड़ी ओद्योगिक क्षेत्र से कैमिकल युक्त पानी आता है. ये समस्या वर्षों से बनी हुई है. और वर्षों से ही नेता और अधिकारी आश्वाशन दे रहे है. लेकिन आजतक कोई समाधान नहीं निकला है. स्थानीय लोग तो राजस्थान के खिलाफ एनजीटी तक गुहार लगा चुके है.

    हरियाणा विधानसभा से लेकर केंद्र में हुई नीति आयोग की बैठक में भी ये मुद्दा गूंज उठा है और अब एक सितंबर धारूहेड़ा के जंगल बबलर पर्यटन स्थल में बैठक होना तय हुआ था. जिस बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव , राजस्थान और हरियाणा के अधिकारी मौजूद रहें. राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि राजस्थान के अधिकारियों ने कहा कि मई 2023 तक एसटीपी का काम करा दिया जाएगा. जबतक हरियाणा और राजस्थान दोनों के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करके कैमिकल युक्त पानी की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे.

    बैठक में हुई केवल लीपापोती

    आपकी जानकारी के लिए बात दें कि जो जवाब राजस्थान के अधिकारियों ने बैठक में जवाब दिया है वहीँ जवाब राजस्थान के जन सूचना पोर्टल पर 5 अगस्त को दिया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब अधिकारियों ने यही जवाब देना था तो बैठक क्या महज खानापूर्ति के लिए बुलाई गई थी.  रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि बैठक में केवल लीपापोती की गई है. वर्षों से लंबित कार्य को एक बार फिर 2024 तक लटका दिया गया है.

     

    बैठक में राजस्थान से आने वाले कैमिकल युक्त पानी का ही नहीं बल्कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एसटीपी प्लांट का दूषित पानी साबी नदी बैराज में छोड़े जाने का मुद्दा उठाया गया. साबी बैराज में बिना ट्रीट किये पानी छोड़ने से आसपास के इलाके का ग्राउंड वाटर खराब हो गया है. जिस मामले में पिछले दिनों पंचायत भी की गई थी. जिस मामले में राव इन्द्रजीत सिंह ने अधिकारियों को पानी की सैम्पलिंग कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.

  • धारूहेड़ा पहुँचे राव इन्द्रजीत, जलभराव की समस्या को लेकर हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक

    धारूहेड़ा पहुँचे राव इन्द्रजीत, जलभराव की समस्या को लेकर हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक

    नेशनल हाइवे 48 (दिल्ली-जयपुर ) पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए आज धारूहेड़ा के जंगल बबलर में राजस्थान व हरियाणा के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमे भिवाड़ी/धारूहेड़ा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अलवर व रेवाड़ी जिला से सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं. उन्होंने दोनों राज्यों के अधिकारियों को पानी के पर्याप्त बंदोबस्त करने के निर्देश दिए है.

    जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सीवरेज पानी,बरसाती और औद्योगिक पानी की क्षमता का आकलन करना बेहद जरुरी. उसके बाद ही इस समस्या का समाधान हो पाएगा. हरियाणा विधानसभा से लेकर केंद्र में भी धारूहेड़ा में गंदे पानी की समस्या के बारे में भी मुद्दा उठाया जा चूका है.लेकिन इसके बाद भी अब तक इस समस्या का कोई समाधान नही निकल पाया है. जानकारी के लिए बता दे कि अब तक कई बार इस समस्या को लेकर बैठक हो चुकी है लेकिन इसका कोई भी समाधान नही निकल पाया है.

    बैठक में रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव  राव, जयपुर के मंडलायुक्त विकास सीताराम भले, गुरुग्राम मंडलायुक्त आरसी बिधान, डीसी रेवाड़ी अशोक कुमार गर्ग, अलवर के डीएम जितेंद्र सोनी,हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार, एचएसवीपी गुरुग्राम की प्रशासक जसमीत कौर,एडीसी रेवाड़ी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, अतिरिक्त डीएम अलवर ,प्रवीण कुमार,अजय कुमार आर्य,सूरज अग्रवाल,गुंजन सोनी सहित रेवाड़ी और अलवर जिले के अन्य अधिकारी मौजूद.

     

     

  • सतीश यादव ने भी साधा राव इन्द्रजीत पर निशाना, कहा बेटी के राजनीतिक भविष्य के लिए

    सतीश यादव ने भी साधा राव इन्द्रजीत पर निशाना, कहा बेटी के राजनीतिक भविष्य के लिए

    पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कहा कि सांसद राव इंद्रजीत सिंह क्षेत्र के बड़े नुमाइंदे हैं और 40 सालों से सत्ता में हैं। जनता की बदौलत आज वह बड़े नेता है और कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे आए लगातार दो योजना से केंद्र में मंत्री भी बने हुए हैं। केंद्र मे मंत्री और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

    ऐसे समय में दोनों जगह सरकारें होने के बावजूद राव इंद्रजीत सिंह को अहीरवाल की जनता से ताकत मांग कर जनता को गुमराह करने की नौटंकी कर रहे है जबकि इसके पीछे का मकसद यह है कि राव इंद्रजीत सिंह अपनी बेटी को टिकट दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर दबाव बनाने की राजनीति कर रहे हैं।

    राव बेटी का मोह छोड़कर करे जनता की भलाई

    सतीश यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह अहीरवाल के इतने हितैषी है तो उनको अपनी बेटी का मोह छोड़कर अहीरवाल के अन्य नेताओं को भी एक जुट करने की बात करनी चाहिए न कि जयचंद जैसे शब्द इस्तेमाल करके द्वेष पैदा करने का काम करना चाहिए। इस तरह की ओछी शब्दावली सांसद के लिए शोभा नही देती है। सतीश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उनकी टिकट काटने की बात कहकर राव को घर बैठाने का काम कर दिया है अब राव इंदरजीत सिंह का फर्ज बनता है कि वह क्षेत्र के अन्य युवाओं को दिशा निर्देश देते हुए राजनिति मे आगे लाने का मौका देने का काम करें न कि अपनी बेटी को टिकट दिलवाने की बात करें ।

    राव रेवाड़ी नगर परिषद में भ्रष्टाचार  से जनता को दिलवाए राहत

    सतीश यादव ने कहा कि सांसद इंद्रजीत सिंह जयचंद जैसे शब्दों के क्षेत्र को बांटने के बजाए क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें। धारूहेड़ा में भिवाड़ी राजस्थान की ओर से आने वाले केमिकल युक्त पानी को रोकने का प्रबंध करें। रेवाड़ी नगर परिषद में जिस तरह से भ्रष्टाचार का खुला नाच चल रहा है उससे जनता को राहत दिलवाए। आज नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लोगों को चक्कर काटने पड़ते हैं उनको घूस देनी पड़ती है जब जाकर प्रॉपर्टी आईडी बन पाती है।

     

    इसी प्रकार सड़कों पर घूमते बेसहारा गाय बैल आम आदमी के जीवन के लिए खतरा बन गए हैं। लंबे-लंबे दावे करने वाली नगर परिषद चेयर पर्सन और राव इंदरजीत सिंह रेवाड़ी की जनता को गंदगी के साम्राज्य से मुक्त करवाए। सड़के टूटी है जगह-जगह जलभराव में मच्छर पैदा हो रहे हैं बीमारिया फैल रही है।

     

     

  • चिरंजीव राव बोले राव इन्द्रजीत विचित्र प्राणी, जो कांग्रेस और बीजेपी के लिए रहे विभीषण

    रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर साधा निशाना,

    कहा विचित्र और विलुप्त प्राणी एक बार फिर नजर आने लगे है ,

    राज जाने का डर उन्हे सता रहा है , जनता को ऐसे लोगो को पहचाना चाहिए ,

    राव इंद्रजीत की लड़ाई सत्ता में बने रहने की है ,

    अगर राव की नहीं चलती तो हर राज में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कैसे बने रहते है, सत्ता की मलाई खाने के बाद चुनाव के समय दुख दर्द सामने आता है. ,

    चालीस साल से जनता राव इंद्रजीत का साथ दे रही है, हर चुनाव में एक बार और साथ मांगते है , लेकिन जनता कितना साथ दे , राव इंद्रजीत ने दक्षिण हरियाणा की लड़ाई ना लड़ के अपने निजी हितों की लड़ाई लड़ी,

    राव इंद्रजीत सिंह को निजी हितों की बजाए जनता के हितों की लड़ाई लड़नी चाहिए , वो अपनी उपलब्धि बताएं ।

    बीजेपी संसदीय बोर्ड में सुधा यादव और भूपेंद्र यादव का नाम आने पर कहा कि राव इंद्रजीत को बीजेपी झटके पर झटके दे रही है ,

    पहले भूपेंद्र यादव को उनके सिर पर बैठाया और अब सुधा यादव को समिति में ले लिया गया है।

    राजा साहब के दिन लद चुके है , उनको अब बीजेपी उनका सही स्थान दिखाएगी ,

    सबसे बड़े चयचंद और विभीषण राव इंद्रजीत, जिन्होंने कांग्रेस में रहकर विभीषण का काम किया और भाजपा में भी विभीषण का काम किया।

    रेवाड़ी के आस्था कुंज में फल वितरित करके मीडिया से बात कर रहे थे चिरंजीव राव ।