Tag: Rewari Dc

  • Beti Bachao-Beti Padhao को लेकर मैराथन 12 दिसंबर को : डीसी

    Beti Bachao-Beti Padhao को लेकर मैराथन 12 दिसंबर को : डीसी

    • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर मैराथन 12 दिसंबर को : डीसी
    • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम
    • लड़कियों में शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता बढ़ाना मैराथन का लक्ष्य

    केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ (Marathon  Beti Bachao-Beti Padhao ) के तहत मंगलवार 12 दिसंबर को प्रात: 11 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में मैराथन/वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर आयोजित निबंध लेखन की विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
    डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ (Marathon Beti Bachao-Beti Padhao) सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।  जिसका उद्देश्य बालिकाओं को बचाने और शिक्षित करने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और बालिका शिक्षा व कन्या भ्रूण हत्या के बारे में प्रोत्साहित करना है।

    इस अभियान को आगे बढ़ाने और व्यापक जागरूकता पैदा करने के लिए जिला स्तरीय मैराथन/वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस वहीं पर संपन्न होगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता के महत्व और लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के साथ-साथ लड़कियों को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

  • Atal Seva Kendra: रेवाड़ी जिले के सभी अटल सेवा केंद्रों पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य, डीसी ने दिये निर्देश

    Atal Seva Kendra: रेवाड़ी जिले के सभी अटल सेवा केंद्रों पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य, डीसी ने दिये निर्देश

    Atal Seva Kendra: रेवाड़ी जिला के सभी अटल सेवा केंद्रों पर दी जा रही विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने व निर्धारित वर्ग को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डीसी राहुल हुड्डा ने सीएससी संचालकों को सभी केंद्रों पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।

    प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाएगा औचक निरीक्षण

    उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर सीएससी (Atal Seva Kendra) का औचक निरीक्षण किया जाएगा, कोताही पाए जाने पर सीएससी संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए अटल सेवा केंद्र (Atal Seva Kendra) स्थापित किए गए हैं।

    इसके लिए सरकार द्वारा सरकारी फीस निर्धारित की गई। ऐसे में जिला के सभी नागरिक निर्धारित फीस के तहत समयबद्ध तरीके से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ले सके इसके लिए सभी केंद्रों पर रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य है।

    ब्रांडिंग और सर्विस चार्ट रेट न मिलने पर होगी नियमानुसार सख्त कार्रवाई

    डीसी ने बताया कि सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में अटल सेवा केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई अटल सेवा संचालक अपने गांव या वार्ड के अलावा किसी दूसरी जगह पर सेंटर संचालित करता पाया गया तो उस केंद्र का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी अटल सेवा केंद्रों पर फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी। इस दौरान यदि किसी केंद्र पर ब्रांडिंग और सर्विस चार्ट रेट नहीं मिला तो संबंधित केंद्र पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Rewari DC: राहुल हुड्डा ने रेवाड़ी के 31वें डीसी के रूप में संभाला पदभार

    Rewari DC: राहुल हुड्डा ने रेवाड़ी के 31वें डीसी के रूप में संभाला पदभार

    Rewari DC: रेवाड़ी जिला के 31वें डीसी के रूप मे आज राहुल हुड्डा ने पदभार संभाल लिया है। डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि वे जिला में जनसेवा को समर्पित होकर कार्य करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का भरसक प्रयास रहेगा।

     

    उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो और उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उनकी प्राथमिकताए रहेंगी कि आमजन को निर्धारित समयावधि में ईमानदारी व निर्बाध रूप से जन सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए जिले की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य का निर्वहन करने के साथ-साथ सहयोग करने का आह्वान किया।

    उल्लेखनीय है कि डीसी राहुल हुड्डा इससे पहले यमुनानगर में डीसी के पद पर थे। वह नगर निगम हिसार में कमिश्नर के पद पर तथा रेवाड़ी व सिरसा में एडीसी के पद पर रहते हुए प्रशासन को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। राहुल हुड्डा हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से जारी किए गए स्थानांतरण आदेश में आईएएस राहुल हुड्डा को यमुनानगर डीसी से स्थानांतरित कर रेवाड़ी डीसी लगाया गया है।

  • Nuh incident: रेवाड़ी डीसी ने आमजन से की कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, सोशल मीडिया पर न डालें आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट

    Nuh incident: रेवाड़ी डीसी ने आमजन से की कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, सोशल मीडिया पर न डालें आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट

    Nuh incident: रेवाड़ी डीसी ने कहा कि जिला नूंह में दो समुदायों के बीच हुए साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए रेवाड़ी जिला प्रशासन सतर्क है और लगातार अलर्ट मोड पर है। किसी भी व्यक्ति को शांति एवं कानून व्यवस्था को भंग नहीं करने दिया जाएगा और प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Nuh incident के कारण रेवाड़ी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

    रेवाड़ी डीसी इमरान रजा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और जिला प्रशासन की ओर से भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारियां की हुई हैं। प्रशासन की ओर से आगामी आदेशों तक जिला में धारा 144 लागू की हुई है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने क लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह न फैलाए।

    अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी चूंकि पुलिस प्रशासन की सोशल मीडिया पर होने वाली हर गतिविधि पर पारखी नजर है। उन्होंने सभी संप्रदाय के लोगों से अपील की कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

    आपातकालीन स्थिति में डायल 112

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें। गलत काम करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें।

    आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर होगी कानूनी कार्रवाई

    डीसी ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी व्यक्ति की साम्प्रदायिक व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो और शांतिभंग हो। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो,फोटो या अभिलेख ना डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Rewari DC: रेवाड़ी डीसी ने पेश की मिसाल, आंगनबाड़ी में कराया बेटी का एडमिशन

    Rewari DC: रेवाड़ी डीसी ने पेश की मिसाल, आंगनबाड़ी में कराया बेटी का एडमिशन

    Rewari DC: गुरुग्राम के झाड़सा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के प्ले वे स्कूल में अपनी बेटी का दाखिला कराकर रेवाड़ी के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अन्य लोगो के लिए मिसाल कायम की है। जानकारी के लिए बता दे कि रेवाड़ी के डीसी पहले नगर निगम मानेसर के पूर्व आयुक्त भी रहा चुके है।

    बेटी का एडमिशन आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर की सराहनीय पहल

    महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने बताया कि वर्तमान समय में जब अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन किसी बड़े प्ले स्कूल में कराते हैं। ऐसे समय में रेवाड़ी के डीसी मोहम्मद इमरान रजा (Rewari DC) ने अपनी बेटी का एडमिशन सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर एक सराहनीय पहल की है।

    झाड़सा आंगनबाड़ी मे कराया बेटी का एडमिशन

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रेवाड़ी के डीसी मोहम्मद इमरान रजा (Rewari DC) की धर्मपत्नी डॉ सदफ माजिद ने जिला की झाड़सा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आकर प्ले वे स्कूल में अपनी बेटी का एडमिशन कराया ताकि वो यहां बाकी बच्चों के साथ घुले-मिले, पढ़े-लिखे, खेले-कूदे और आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि माजिद ने इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के स्टाफ से

    आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या में हो इजाफा

    केंद्र की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जाना। नेहा दहिया ने कहा कि उनकी इस पहल से न केवल आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि यह उन लोगों के लिए सीख होगी जो सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी को कम आंकते हैं।

  • Illegal cut: रेवाड़ी जिले में अवैध कट तुरंत प्रभाव से करवाए जाएंगें बंद, डीसी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Illegal cut: रेवाड़ी जिले में अवैध कट तुरंत प्रभाव से करवाए जाएंगें बंद, डीसी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Illegal cut: रेवाड़ी डीसी इमरान रजा मंगलवार को एसपी दीपक सहारण के साथ लघु सचिवालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जिला में राष्ट्रीय राज्य मार्गों, स्टेट हाईवे सहित अन्य चिन्हित किए गए सड़क दुर्घटना वाले स्थानों व ट्रैफिक व्यवस्था बारे समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में कोताही करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

    अवैध कटो को तुरंत प्रभाव से करें बंद

    डीसी इमरान रजा ने कहा कि जिला में सभी अवैध कट (Illegal cut) तुरंत प्रभाव से बंद करवाए जाएं। उन्होंने सर्विस रोड़ को ठीक करवाने के निर्देश भी दिए। संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों को दुरूस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं।

    नगर परिषद को दिये निर्देश

    उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकुलर रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के लिए व शहर से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए आगामी आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए। डीसी ने निर्देश दिए जहां सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं वहां संबंधित एसडीएम व डीएसपी एसएचओ के साथ मॉनिटरिंग करें और संबंधित एजेंसी द्वारा यदि समय पर दुर्घटनाओं (Illegal cut) के कारणों पर संज्ञान नहीं लिया जाता है तो तुरंत प्रभाव से आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

  • Heat stroke: गर्मी व लू से बचने के लिए बरतें जरूरी एहतियात

    Heat stroke: गर्मी व लू से बचने के लिए बरतें जरूरी एहतियात

    Heat stroke: रेवाड़ी डीसी ने आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आम नागरिक अपने दैनिक कार्यक्रमों की सूची बनाने से पूर्व रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से अपने स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि घर से बाहर निकलते समय गर्म हवाओं व लू (Heat stroke) के प्रकोप से बचा जा सके।

    ये बरतें सावधानियाँ

    डीसी ने कहा कि जितना संभव हो पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इसके साथ ही जब भी धूप में घर से बाहर निकलें तो हल्के रंगों के ढीले फिटिंग के तथा सूती कपड़े पहने व इसके साथ सुरक्षात्मक चश्में, छाता, पगडी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें। यात्रा के समय अपने साथ पानी अवश्य रखें। यदि आपका कार्यक्षेत्र इस प्रकार का है कि आपको धूप में कार्य करना है तो आप धूप से बचाव के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें तथा अपने सिर, गर्दन व चेहरे पर नम कपड़ा जरूर रखें।

    इसके साथ साथ शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे इसके लिए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, पानी, जूस, छाछ, नींबू पानी आदि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के स्ट्रोक (Heat stroke), गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन जैसे कि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, मतली और दौरे के लक्षणों को पहचाने, यदि आप थकान व कमजोरी व बीमार जैसा महसूस कर रहें है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें।

    गर्मी में पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें आम नागरिक : डीसी

    डीसी इमरान रजा ने आह्वान किया कि आम नागरिक गर्मी के मद्देनजर स्वयं का बचाव करने के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें। गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए भी छाया व पीने के पानी का प्रबंध सुनिश्चित करें ताकि ये बेजुबान गर्मी में प्यास से न मरें।

    उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पालतू जानवरों को छाया में रखें और उन्हें निरंतर पीने का पर्याप्त पानी देते रहें। उन्होंने कहा कि पशुधन का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम (Heat stroke)में पालतू जानवरों को घर से बाहर न छोड़े व कोशिश करें कि दिन में 12 बजे से 3 बजे के बीच आमजन व पशुधन बाहर धूप में जाने से बचें।

  • Mini Science Center: रेवाड़ी डीसी इमरान रजा ने बावल स्थित विद्यालय में मिनी साइंस सेंटर का किया लोकार्पण

    Mini Science Center: रेवाड़ी डीसी इमरान रजा ने बावल स्थित विद्यालय में मिनी साइंस सेंटर का किया लोकार्पण

    Mini Science Center: डीसी ने कहा कि डिजिटल और प्रौद्योगिकी-आधारित क्रांति आम नागरिकों के जीवन को सशक्त और रूपांतरित कर रही है। यह सबसे गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बना रही है। उन्होंने इस अवसर पर सरकारी स्कूल से जुड़े अपने छात्र जीवन के रोचक संस्मरण सुनाए तथा दैनिक जीवन में विज्ञान तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है, बच्चों को मंच प्रदान करने में शिक्षकों को निर्णायक भूमिका निभानी होगी।

    टेनेको कंपनी द्वारा स्थापित किया गया मिनी साइंस सेंटर

    एसडीएम बावल संजीव कुमार ने टेनेको कंपनी द्वारा विभिन्न स्कूलों में मिनी साइंस सेंटर (Mini Science Center) स्थापित करने की पहल को प्रेरक बताया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य प्रदीप कुमार ने की। बावल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक)  संजीव कुमार के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में टेनेको कंपनी के प्लांट मैनेजर विवेक गुप्ता ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्था स्टेम लर्निंग वे समभावना से जुड़े व संभावना से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    Mini Science Center

    मिनी साइंस सेंटर के उद्देश्यों पर डाला प्रकाश

    प्राचार्य प्रदीप कुमार ने विद्यालय के पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बनने की यात्रा पर प्रकाश डाला तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। टेनेको कंपनी के प्लांट मैनेजर ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सीएसआर लीड निखिल जंगम की मिनी साइंस सेंटर (Mini Science Center) को लेकर तैयार की गई परिकल्पना एवं प्रारूप की जानकारी दी। संभावना संस्था से जुड़े जसमीर सिंह के संयोजन में स्टेम प्रतिनिधि पिंटू कुमार राय ने मिनी साइंस सेंटर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तिहाड़ा, शेखपुर, बनीपुर, नांगल तेजू, गढ़ी बोलनी, नांगल शाहबाजपुर तथा बावल स्कूल के विज्ञान एवं गणित अध्यापकों को मिनी साइंस सेंटर के मॉडल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया।

  • Rewari: रेवाड़ी जिले मे फसल गिरदावरी व सत्यापन के कार्य के लिए पटवारियों के साथ रखा जाएगा 1 सहायक

    Rewari: रेवाड़ी जिले मे फसल गिरदावरी व सत्यापन के कार्य के लिए पटवारियों के साथ रखा जाएगा 1 सहायक

    Rewari: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में वित्त आयुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि फसल खराब होने की जानकारी किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड की है। अपलोड की गई जानकारी के आधार पर ही राजस्व विभाग के पटवारी फील्ड में फसल खराब की सही जांच करे और पोर्टल पर अपलोड डाटा के अनुसार मिलान के बाद ही फसल खराब प्रतिशत बारे रिपोर्ट भेजें।

    Rewari dc ने बताया कि राजस्व विभाग के पटवारियों के साथ एक सहायक रखा जाएगा जिससे इस कार्य को जल्द व पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के गिरदावरी एप के माध्यम से एकत्र किए गए डेटा का उपयोग खरीद के दौरान फसल सत्यापन के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा में प्रयोग किया जाना है।

    इसमें गिरदावरी रजिस्टर, खराबा रिपोर्ट, फसल वाइज रिपोर्ट तैयार की जानी है। उन्होंने बताया कि किसानों को अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपनी फसल का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

    Rewari dc ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए जल्द से जल्द सभी कार्य को पूरा करें।

     

  • Meri Fasal Mera Byora: रेवाड़ी डीसी के अनुरोध पर एक सप्ताह के लिए खुला मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल, मुआवजा पाने के लिए पोर्टल पर करें फसल का पंजीकरण

    Meri Fasal Mera Byora: रेवाड़ी डीसी के अनुरोध पर एक सप्ताह के लिए खुला मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल, मुआवजा पाने के लिए पोर्टल पर करें फसल का पंजीकरण

    Meri Fasal Mera Byora: रेवाड़ी जिला में हाल ही में हुई बरसात व ओलावृष्टि के मद्देनजर किसानों की ख़राब हुई फसल के तहत प्रभावित गांव के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora) को एक सप्ताह के लिए खोला है। सरकार ने किसानों के हित में Rewari DC अशोक कुमार गर्ग की मांग अनुरूप मेरी फसल-मेरा ब्यौरा (Meri Fasal Mera Byora) पोर्टल को खोला है ताकि जो किसान उक्त पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हुए थे।

    वे तुरंत प्रभाव से अपना पंजीकरण करवाते हुए अपनी खराब हुई फसल के मुआवजे के आवेदन बारे क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकें। डीसी ने कहा कि पंजीकृत किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दी गई जानकारी अनुरूप ही सरकार निर्धारित मापदंडों में खराब हुई फसल का मुआवजा देगी।

    रेवाड़ी डीसी ने लिखा सरकार को पत्र

    डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि हाल ही में हुई बरसात व ओलावृष्टि के मद्देनजर प्रभावित हुई फसल का कृषि व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया जहाँ किसानों द्वारा उनकी फसल खराबा बारे क्षतिपूर्ति पोर्टल पर विवरण दर्ज नही होने बारे अवगत कराया गया। ऐसे में किसानों की मांग व सुविधा के लिए डीसी गर्ग ने सरकार को पत्र लिख  प्रभावित किसानों के हित मे मेरी फसल मेरा ब्यौरा (Meri Fasal Mera Byora) पोर्टल  को खुलवाने का आग्रह किया ।

    डीसी के अनुरोध पर खुला मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल

    सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए डीसी के अनुरोध पर मेरी फसल मेरा ब्यौरा (Meri Fasal Mera Byora) पोर्टल को आगामी एक सप्ताह के लिए खोलते हुए रेवाड़ी जिला के प्रभावित गांव के किसानों को पंजीकरण करने की सेवा दी है और उक्त पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्रभावित किसान अपनी फसल खराबा बारे अपना विवरण ऑनलाईन दर्ज करवा सकते हैं।