Tag: rural support

  • अभय सिंह चौटाला का बड़ा दावा, कहा कांग्रेस ने BJP की सरकार गठन में दिया समर्थन, किसानों में बढ़ रही नाराजगी

    अभय सिंह चौटाला का बड़ा दावा, कहा कांग्रेस ने BJP की सरकार गठन में दिया समर्थन, किसानों में बढ़ रही नाराजगी

    भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के पीछे कांग्रेस पार्टी का हाथ है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है, लेकिन आज राज्य के किसान भाजपा की नीतियों से नाराज हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यवासियों के सामने असली सच्चाई 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली विशाल रैली में सामने आएगी।

    लैडपुर में रैली का आमंत्रण

    अभय चौटाला झज्जर के लैडपुर गांव पहुंचे और वहां रैली में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह रैली पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर तीखे हमले किए और कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने किसानों के अधिकारों का हनन किया है और उनकी जमीन और संसाधनों पर कब्जा किया।

    अभय सिंह चौटाला का बड़ा दावा, कहा कांग्रेस ने BJP की सरकार गठन में दिया समर्थन, किसानों में बढ़ रही नाराजगी

    कांग्रेस और भाजपा पर निशाना

    अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भाजपा के साथ रही है और अब भी इसका असर हरियाणा की राजनीति में देखने को मिलता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता में आते ही किसानों की अनदेखी की और उनकी समस्याओं को हल करने में कोई कदम नहीं उठाया। चौटाला ने कहा कि यह रैली किसानों के लिए एक मजबूत संदेश होगी और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक करेगी।

    किसानों और ग्रामीणों से अपील

    उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से अपील की कि वे रैली में ऐतिहासिक संख्या में पहुंचें। चौटाला ने कहा कि यह रैली हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा मोड़ साबित होगी। उनका कहना है कि रैली के माध्यम से जनता को यह संदेश मिलेगा कि सत्ता में बैठे लोग उनके हितों के प्रति कितने गंभीर हैं। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

    हरियाणा की राजनीति में संभावित बदलाव

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस रैली के बाद हरियाणा की राजनीति में बदलाव की संभावना है। किसान और ग्रामीण जनता अपनी असंतोषजनक भावनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर सकते हैं। अभय सिंह चौटाला की अपील और रैली का व्यापक प्रभाव राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकता है। यह रैली न केवल किसानों की समस्याओं को उजागर करेगी बल्कि हरियाणा की राजनीति में नई बहस और विमर्श को भी जन्म देगी।

  • Haryana News: रविंद्र तोमर बुग्गी में हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा! सीएम नायब सैनी को किया पवित्र गंगाजल भेंट

    Haryana News: रविंद्र तोमर बुग्गी में हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा! सीएम नायब सैनी को किया पवित्र गंगाजल भेंट

    Haryana News: सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांव ऐंचरा कलां का रविंद्र तोमर उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब उसने युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए हरियाणा ही नहीं बल्कि अन्य कई प्रदेशों में बुग्गी यात्रा निकाली। अब वह बुग्गी में पवित्र गंगाजल लेकर यात्रा निकाली। उसने प्रण लिया था कि वह हरिद्वार से गंगाजल लाकर चण्डीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेंट करेगा। अपने इसी निर्णय के साथ रविंद्र तोमर अपनी बुग्गी में गंगाजल लेकर चण्डीगढ़ में सीएम नायब सैनी आवास पर पहुंचा। सीएम नायब सैनी भी आवास से बाहर रविंद्र तोमर की बुग्गी के पास आए और उससे गंगा जल की कैनी प्राप्त की। सीएम ने रविंद्र तोमर का इसके लिए धन्यवाद किया और उसके नशे के खिलाफ किए जा रहे बेहतरीन प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इसके अलावा नायब सैनी ने रविंद्र तोमर का शॉल भेंट करके व मिठाई देकर अभिनंदन किया।

    20 जून कोख् शुरू की थी सफीदों से हरिद्वार के लिए बुग्गी कांवड यात्रा

    बता दें कि रविंद्र तोमर ने 20 जून को सफीदों से हरिद्वार के लिए बुग्गी कांवड यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा के दौरान, वह स्वयं बुग्गी खींचते हुए हरिद्वार पहुंचे रास्ते में राहगीरों ने भी उनका बड़ा मान-सम्मान व स्वागत किया। वहां से 11 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। 23 जुलाई को शिवरात्रि के दिन रविंद्र तोमर की बुग्गी कांवड यात्रा चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची। रविंद्र तोमर ने नायब सैनी को गंगाजल अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा कार्य कर रहे हो। रविंद्र की यह बुग्गी यात्रा नशा मुक्ति अभियान और उनकी समर्पण भावना को दर्शाती है। रविंद्र तोमर की यह यात्रा न केवल हरियाणा बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणा है।

    Haryana News: रविंद्र तोमर बुग्गी में हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा! सीएम नायब सैनी को किया पवित्र गंगाजल भेंट

    आकर्षण का केंद्र बना रविंद तोमर उर्फ अहंकारी रावण

    आमतौर पर गांवों में बुग्गी के अंदर झोटे या बैल जुड़े हुए देखे होंगे लेकिन सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांव ऐंचरा कलां का रविंद्र उर्फ रावण खुद को बुग्गी को जोड़कर उसे खींचकर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस बुग्गी यात्रा के माध्यम से वह समाज को नशामुुक्त बनाने का संदेश दे रहा है। रविंद्र की बुग्गी यात्रा जिस भी गांव से गुजरती है, वहां के लोग उसका भव्य स्वागत करते हैं और बड़े-बुजुर्ग उसे अपना आशीर्वाद व दुलार प्रदान करते हैं। इसके साथ कोई उसे दूध पिलाता है, कोई घी खिलाता है तो कोई उसे खाना खिलाता है। हर कोई रविंद्र के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करता है। बुग्गी यात्रा निकाल रहे रविंद्र ने बताया कि वह नशामुक्त हरियाणा की परिकल्पना के साथ इस बुग्गी यात्रा को निकाल रहे हैं। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी एक अच्छी सोच वाले मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश युवाओं को नशामुक्त करने के लिए बेहद अच्छा कार्य कर रहे है।

    सरकार के द्वारा नशामुक्ति के लिए अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम की चलाए जा रहे हैं। सरकार की सोच के अनुरूप वे इस बुग्गी यात्रा के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैला रहे हैं। उनकी सोच है कि हरियाणा नशामुक्त हो और यहां के युवा प्रोटीन के डिब्बे खाने की बजाए दूध-दही के साथ-साथ देसी खुराक खाएं। वे जो बुग्गी में इतना भारी वजन खींच रहे हैं, उसके पीछे का कारण देसी खुराक है। उन्होंने अपनी 42 साल की उम्र में केवल दूध-दही व देसी खुराक ही खाई है। रावण ने बताया कि वह हरियाणा ही नहीं अपितू कई प्रदेशों में घूम चख्ुका है। उन्होंने बताया कि नशे में पड़कर युवा पथभ्रष्ट हो रहे हैं तथा परिवार के परिवार तबाह हो रहे हैं। इस दृश्य के देखकर उनके मन में टिस हुई और उन्होंने यह बुग्गी यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। उसकी बुग्गी यात्रा के माध्यम से प्रेरणा लेकर काफी युवा नशे को छोड़ चुके हैं।