Tag: search continues

  • Bigg Boss 19 में चौंकाने वाला ट्विस्ट, नेहाल हुईं एविक्ट पर सीक्रेट रूम से पलटेंगी खेल का पूरा पासा

    Bigg Boss 19 में चौंकाने वाला ट्विस्ट, नेहाल हुईं एविक्ट पर सीक्रेट रूम से पलटेंगी खेल का पूरा पासा

    सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आ रहा है। वीकेंड का वार में इस बार घरवालों को बड़ा झटका मिलने वाला है। दर्शकों को भी ऐसा मोड़ देखने को मिलेगा जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। घर के नामांकित सदस्यों में से एक दमदार खिलाड़ी शो से बाहर होता नजर आ रहा है।

    नेहल चुडासमा की चौंकाने वाली विदाई

    नामांकन में प्रनीत मोरे, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा और बेसिर अली शामिल थे। शुरुआत में खबर थी कि प्रनीत बेघर होंगे लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि इस हफ्ते नेहल चुडासमा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह फैसला न सिर्फ घरवालों बल्कि दर्शकों के लिए भी चौंकाने वाला है।

    Bigg Boss 19 में चौंकाने वाला ट्विस्ट, नेहाल हुईं एविक्ट पर सीक्रेट रूम से पलटेंगी खेल का पूरा पासा

    सीक्रेट रूम का खेल और नेहल की नई चाल

    हालांकि यह विदाई स्थायी नहीं है। बिग बॉस ने नेहल को सीधे बाहर भेजने के बजाय सीक्रेट रूम में भेजने का फैसला लिया है। यहां से वह घरवालों की हर हरकत पर नजर रखेंगी। पहले हफ्ते फरहाना खान को सीक्रेट रूम में भेजा गया था और अब नेहल भी उसी राह पर चलेंगी। यह ट्विस्ट उनकी गेम स्ट्रैटेजी को और मजबूत बना सकता है।

    कप्तान बने अभिषेक बजाज और घर का माहौल

    इस हफ्ते अभिषेक बजाज ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर घर की बागडोर संभाल ली है। उनके कप्तान बनने से घर में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। ज्यादातर घरवाले अभिषेक की कप्तानी से खुश नजर आ रहे हैं और फिलहाल घर का माहौल संतुलित दिख रहा है। लेकिन सीक्रेट रूम से लौटने के बाद नेहल कितना बदलाव लाएंगी यह देखना दिलचस्प होगा।

    सलमान खान का वार और नकली चेहरों का पर्दाफाश

    वीकेंड का वार में सलमान खान हमेशा की तरह घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। खासकर गौरव खन्ना को इस बार सलमान से कड़ा संदेश मिलने वाला है। वहीं कई कंटेस्टेंट्स के नकली चेहरे भी सामने आएंगे। सीक्रेट रूम से लौटने के बाद नेहल जब सबकी असलियत बताएंगी तब घर का खेल और ज्यादा रोमांचक हो जाएगा।