Tag: sports controversy

  • Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां कहां होगी बारिश ?

    Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां कहां होगी बारिश ?

    Aaj Ka Mousam: हरियाणा में मौसम विभाग के मुताबिक कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद व सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना है। रविवार को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में फिर बारिश का अनुमान है।

    वहीं सूबे के अधिकतम तापमान में बीते दिन वीरवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा।

    मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। देर रात करनाल, पानीपत और कैथल में बारिश के साथ ओले गिरे थे।

    बारिश ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है। बताया जा रहा है कि हिसार, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, भिवानी, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, पलवल और फरीदाबाद में बारिश हो रही है। आंधी-तूफान भी चल रहा है। झज्जर में तो पेड़ भी टूटे हैं।