Tag: Tau Devi Lal Jayanti

  • हरियाणा सरकार ने खरीफ फसलों की सरकारी खरीद 22 सितंबर से शुरू की, किसानों को बड़ी राहत और खुशी मिली

    हरियाणा सरकार ने खरीफ फसलों की सरकारी खरीद 22 सितंबर से शुरू की, किसानों को बड़ी राहत और खुशी मिली

    हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है। राज्य सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के तहत फसलों की सरकारी खरीद को 22 सितंबर से शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को किया। इस फैसले से राज्य के लाखों किसानों को राहत मिली है जिन्होंने अपने खेतों में धान , बाजरा, ज्वार और अन्य खरीफ फसलों को बोया है।

    हरियाणा सरकार ने खरीफ फसलों की सरकारी खरीद 22 सितंबर से शुरू की, किसानों को बड़ी राहत और खुशी मिली

    22 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी

    खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सरकार ने 22 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बता दें कि हाल ही में राज्य में विभिन्न किसानों के संगठनों ने खरीफ की फसलों की खरीद के लिए सांकेतिक धरना किया था। इससे पहले केंद्र सरकार ने हरियाणा में 23 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की बात कही थी। प्रदेश सरकार ने इसे 22 सितंबर से ही शुरू करने का ऐलान किया है।

    खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी शुरू

    इस बीच हरियाणा में खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी का काम शुरू हो गया है। प्रदेश भर में 6397 गांव के पांच लाख 30 हजार 214 किसानों ने 31 लाख 14 हजार 785 एकड़ से ज्यादा में खड़ी फसल को नुकसान की जानकारी दी थी। करीब साढ़े आठ लाख एकड़ जमीन पर खड़ी फसल के नुकसान की विशेष गिरदावरी कर पटवारी ने रिपोर्ट सरकार को दे दी है। बाकी फसल के नुकसान की विशेष गिरदावरी का काम तेजी से चल रहा है। माना जाता है कि अगले एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा।