Tag: Team India Women

  • पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, समर्थकों पर गोली चलाने और जवान पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप

    पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, समर्थकों पर गोली चलाने और जवान पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप

    करनाल से गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस को चकमा देकर उसकी हिरासत से फरार हो गए हैं। पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों पर पुलिस पर फायरिंग करने और एक जवान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस विधायक की तलाश कर रही है। विधायक के खिलाफ एक सितंबर को पटियाला के सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

    नया मामला जीरकपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान विधायक से हुई और 2021 में दोनों ने आनंद कारज करवाया। बाद में पता चला कि विधायक ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना शादी की थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विधायक ने उसे अश्लील वीडियो भेजे और लगातार धमकियां दीं। एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि की कि पटियाला के सिविल लाइन थाने में 1 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, समर्थकों पर गोली चलाने और जवान पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप

    विधायक के खिलाफ यह कोई पहला मामला नहीं है। हरमीत सिंह पठानमाजरा विवादों से पहले भी घिरे रहे हैं। 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर पहली शादी छिपाने और मारपीट के आरोप लगाए थे। यही नहीं, एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने से भी वह सुर्खियों में रहे थे।

    पठानमाजरा ने सोमवार को ही अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। इसके कुछ ही घंटों बाद प्रदेश सरकार ने सनौर हलके में बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया।

    गिरफ्तारी से पहले विधायक ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि पंजाब पुलिस उन पर ‘राजनीतिक दबाव’ में कार्रवाई कर रही है। उनका कहना था कि दिल्ली से दबाव बनाकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

    आप विधायक के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से पंजाब में नया सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भगवंत मान सरकार पर विपक्ष पहले से ही सवाल उठा रहा है और अब पार्टी के ही एक विधायक के खिलाफ ऐसी बड़ी कार्रवाई ने सरकार को असहज स्थिति में डाल दिया है।
    हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर सनौर से जीत दर्ज की थी।

  • Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने सरेआम एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई कर दी। ये घटना सरूरपुर इलाके के नेशनल होटल के सामने की है। बताया जा रहा है कि महिला एक ओयो होटल की मालिक है और उसका नाम रंजीत कौर है। फिलहाल पुलिस ने इस महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

     हाथ जोड़ता रहा पुलिसकर्मी

    घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक बार-बार हाथ जोड़कर महिला से माफ़ी मांगता रहा और खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन महिला रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। वो लगातार उस पर चप्पलों से हमला करती रही। इतना ही नहीं महिला अपने एक साथी से इस पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवा रही थी।

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    पुलिसकर्मी को होटल में घसीट ले गए

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह डायल अस्पताल चौक पर ड्यूटी कर रहा था तभी उसे सूचना मिली कि सरूरपुर इलाके में जाम लग गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो होटल मालिक रंजीत कौर और उसके दो साथी होटल के बाहर खड़े थे। जब दीपक ने उनसे सवाल किया तो महिला भड़क गई और अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक को जबरदस्ती होटल के अंदर ले गई और वहीं उसे बुरी तरह पीटा गया।

    तुरंत हुई गिरफ्तारी

    घटना की जानकारी मिलते ही संजय कॉलोनी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और होटल संचालिका रंजीत कौर सहित उसके दो साथियों सोनू और करण को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह हमला सुनियोजित लग रहा है क्योंकि महिला ने पहले से ही वीडियो रिकॉर्ड करने की योजना बना रखी थी।

    सभी आरोपी भेजे गए जेल

    फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: हनीट्रैप मामले में महिला की गिरफ्तारी, चेयरपर्सन रेनू भाटिया के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Haryana News: हनीट्रैप मामले में महिला की गिरफ्तारी, चेयरपर्सन रेनू भाटिया के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Haryana News: पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के निर्देश पर एक महिला को हनीट्रैप मामले में पंचकूला से गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान कृतिका, निवासी गुरुग्राम के रूप में हुई।

    जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस द्वारा महिला को पूछताछ के लिए पंचकूला सेक्टर-4 स्थित महिला आयोग कार्यालय लाया गया था, जहाँ महिला आयोग की चेयरपर्सन ने साक्ष्यों के आधार पर महिला की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। गिरफ्तारी के डर से महिला आयोग कार्यालय से भागने की कोशिश की, लेकिन दफ्तर के बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे राउंडअप कर हिरासत में ले लिया।

    Haryana News: हनीट्रैप मामले में महिला की गिरफ्तारी, चेयरपर्सन रेनू भाटिया के आदेश पर हुई कार्रवाई

    रेनू भाटिया ने बताया कि आरोपी महिला पर एक युवक और उसके परिवार को रेप के झूठे आरोपों में फंसाकर ब्लैकमेल करने, पैसों की मांग करने और धमकाने के गंभीर आरोप हैं। महिला युवक के घर जाकर भी लगातार हंगामा करती रही है। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपनी गलती स्वीकार की, जिससे सभी आरोप सिद्ध हो गए। महिला ने आरोप कबूल करने के बाद बुधवार सुबह लड़के के घर जाकर दोबारा हंगामा किया मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की। उक्त महिला खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर बिना किसी वैध पहचान पत्र के कई करोड़ों की डीलिंग में संलिप्त रही है। जिसके सीसीटीवी फुटेज आयोग को प्राप्त हुए हैं।

    महिला आयोग के अनुसार, लड़की 12 साल से अपने घर नहीं गई है। उसके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों से प्राप्त चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स से स्पष्ट हुआ कि यह मामला बलात्कार का नहीं, बल्कि एक हनीट्रैप की साजिश है। महिला आयोग ने आरोपी महिला का मोबाइल जप्त कर लिया है, जिसकी तकनीकी जांच फरीदाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी। साथ ही, महिला के परिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पंचकूला महिला थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर आगामी जांच हेतु फरीदाबाद पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला की आपराधिक पृष्ठभूमि और पहले की गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत जांच की जाएगी।

    आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि महिला आयोग बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अगर कोई महिला कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाती है, तो आयोग ऐसे मामलों में भी निष्पक्ष जांच करेगा।

  • Haryana News: हवालात में संजय की संदिग्ध मौत! क्या पुलिस की लापरवाही बनी वजह?

    Haryana News: हवालात में संजय की संदिग्ध मौत! क्या पुलिस की लापरवाही बनी वजह?

    Haryana News: हिसार जिले के मंगाली झारा गांव का निवासी संजय कांटीवाल मंगलवार रात अचानक पुलिस कस्टडी में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि संजय शराब के नशे में घर पर अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। उसकी पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल कर दी। कॉल मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संजय को गिरफ्तार कर मंगाली पुलिस चौकी ले गई।

     हवालात की सुबह लाश में बदली

    रात को पुलिस ने संजय को हवालात में बंद कर दिया। लेकिन जब सुबह पुलिसकर्मी आए तो देखा कि संजय मृत पड़ा है। इस खबर ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि संजय शराब का आदी था और उसकी हालत पहले से भी खराब थी। हालांकि पुलिस के दावे और असलियत में क्या फर्क है, यह जांच का विषय है।

    Haryana News: हवालात में संजय की संदिग्ध मौत! क्या पुलिस की लापरवाही बनी वजह?

    मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और एसपी

    घटना की जानकारी मिलते ही हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन खुद मंगाली पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया और पूरी जानकारी ली। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रवक्ता विकास ने भी पुष्टि की है कि मौत हवालात में ही हुई है और जांच जारी है।

     गांव वालों का गुस्सा लेकिन चुप्पी

    संजय की मौत के बाद गांव में हलचल मच गई। उसके परिवार और करीब 50 ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए। वे वहां चौकी परिसर में ही इकट्ठा होकर आपस में बातचीत कर रहे हैं। हालांकि किसी ने भी खुले तौर पर पुलिस पर कोई आरोप नहीं लगाया है लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। परिवार के दो छोटे बच्चे – एक बेटा और एक बेटी – अब अपने पिता को खो चुके हैं।

    क्या उठेगा परदा सच्चाई से?

    अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या जांच में सच्चाई सामने आएगी या मामला फिर दब जाएगा। पुलिस ने संजय की शराब की लत को कारण बताया है लेकिन यह भी संभव है कि कस्टडी में कुछ ऐसा हुआ हो जो नहीं होना चाहिए था। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच सामने नहीं आती तब तक यह मौत कई सवाल खड़े करती है।