Tag: Temple Priest Law Change

  • Punjab: गुरदासपुर का अनोखा नज़ारा, ब्यास नदी में बहकर पहुँचा दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीण हुए हैरान

    Punjab: गुरदासपुर का अनोखा नज़ारा, ब्यास नदी में बहकर पहुँचा दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीण हुए हैरान

    Punjab इस समय आपदा से गुजर रहा है लेकिन कई बार आपदा के बीच कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो जीवन भर याद रहती हैं। ऐसे ही एक मामले में व्यास नदी में बहकर एक दुर्लभ पैंगोलिन गुरदासपुर जिले के भैणी खादर गांव में पहुंच गया।

    यूं तो यहां लोग बाढ़ से पीड़ित हैं और दुखी है लेकिन इस दुर्लभ पैंगोलिन को देखने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा और बाद में उन्होंने वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताते हैं कि जब यह दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन ग्रामीणों को दिखाई दिया तो एक बार तो ग्रामीणों को डर भी लगा क्योंकि यह जानवर इन्होंने पहले कभी नहीं देखा था लेकिन फिर भी ग्रामीणों ने हिम्मत करके उसे काबू कर पिंजरे में डाल लिया। लोगों को उसे समय यह भी नहीं पता था कि इस जानवर का क्या नाम है? बाद में कुछ लोगों ने इंटरनेट की मदद से इसका पता लगाया और वाइल्डलाइफ अधिकारियों को इसकी सूचना भिजवाई। जब लोगों को एक अजीब जानवर के पकड़े जाने की सूचना मिली तो गांव के लोग मौके पर जुटने लगे।

    Punjab: गुरदासपुर का अनोखा नज़ारा, ब्यास नदी में बहकर पहुँचा दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीण हुए हैरान

    नदियों के उफान और बाढ़ ने जहां लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है, वहीं इस दौरान कई हैरान करने वाले ऐसे नजारे ही हैं कि कुछ समय के लिए उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और साथ ही ऐसी घटनाएं लोगों को संघर्ष करने की भी प्रेरणा देती हैं।

    वाइल्डलाइफ पठानकोट के इंचार्ज परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पैंगोलिन को सुरक्षित नदी किनारे जंगल में छोड़ दिया। इस अनोखे जीव को देखने के लिए इलाके के लोग दूर-दराज़ से पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पैंगोलिन एक दुर्लभ प्रजाति का जीव है, जो ज़्यादातर रात में सक्रिय रहता है और अपनी सुरक्षा के लिए गोल होकर बैठ जाता है। पंजाब में इसे देखना बेहद कम होता है। लोगों का कहना है कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण कई जंगली जीव अपने ठिकानों से बाहर निकलकर गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।

  • Punjab News: एक पेड़ ने बचाई चार लोगों की जान, पेड़ ना होता तो पहुंच जाते पाकिस्तान

    Punjab News: एक पेड़ ने बचाई चार लोगों की जान, पेड़ ना होता तो पहुंच जाते पाकिस्तान

    Punjab News: कहते हैं पेड़ मनुष्य को जीवन देने का काम करते हैं। यूं तो यह बात 100% सत्य है लेकिन पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक ऐसा वाक्या भी हुआ है कि अगर एक पेड़ ना होता तो चार आदमी बच भी जाते तो पाकिस्तान की जेल में बंद होते। एक पेड़ ने न केवल उनका जीवन बचाया बल्कि उन्हें कई तरह की मुसीबत से भी बचाने का काम किया।

    भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पंजाब में गांव के गांव डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक बड़ा बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान NDRF की टीम ने चार युवाओं को बचाया। ये सभी बाढ़ के पानी में एक यूकेलिप्टस के पेड़ से चिपके हुए थे। यह पेड़ पाकिस्तान बॉर्डर पर है। रेस्क्यू टीम ने बताया कि अगर युवक पेड़ से चिपककर न रुकते तो बहकर पाकिस्तान चले गए होते।

    Punjab News: एक पेड़ ने बचाई चार लोगों की जान, पेड़ ना होता तो पहुंच जाते पाकिस्तान

    जिन लड़कों को रेक्स्यू किया गया है, उनमें एक 16 साल का लड़का भी शामिल था। वह लड़का फाजिल्का के तेजा रोहेल्ला गांव का रहने वाला है और बाढ़ के पानी में बह गया था। यह गांव जीरो लाइन पर स्थित है। एनडीआरएफ टीम ने बताया कि 16 साल के फंसे लड़के को बचाने के लिए तीन युवा आगे आए। वे उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक तेज बहाव में वे भी उसके साथ बह गए। लेकिन वे चारों बहकर पाकिस्तान में चले जाते।

    लेकिन एक यूकेलिप्टस के पेड़ ने उन्हें बचा लिया। वे सभी अपनी जान बचाने के लिए उस पेड़ से कसकर चिपक गए। वे वहीं चिपके रहे और मदद का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद जब टीम वहां पहुंची तो उन्होंने चारों से वहां से निकाला। यह पेड़ पाकिस्तान बॉर्डर पर ही है। युवक उस पेड़ की दूसरी तरफ निकल जाते तो पानी के साथ सीधा बहकर पाकिस्तान जाते। उनकी जान को भी खतरा था लेकिन भगवान ने उनकी जान बचा ली। कुछ दिन पहले, ग्रामीणों ने मिलकर एक नाव को पाकिस्तान में बहने से बचाया था।