Tag: Today Gurugram News

  • गुरुग्राम: पकड़ा गया Gurugram का गमला चोर, गाड़ी के नंबर के आधार पर हुई पहचान

    गुरुग्राम: पकड़ा गया Gurugram का गमला चोर, गाड़ी के नंबर के आधार पर हुई पहचान

    Gurugram : G20 सम्मेलन के लिए आए फूलों के गमले को 40 लाख की लग्जरी कार मे चुरा ले गए थे। अब गुरुग्राम पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मनमोहन के रूप मे हुई है,जो गुरुग्राम के गांधी नगर का रहने वाला है।

    आरोपी के पास से चोरी किए गए गमले व चोरी में प्रयोग गाड़ी बरामद की जा चुकी है। Gurugram police ने कार और चोरी किए पौधे भी बरामद कर लिए है। बताया जा रहा है कि चोरी में प्रयोग कि गई गाड़ी मनमोहन कि पत्नी बीना कुमारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिस पर हिसार का नंबर लगा हुआ है।

    Gurugram

    मामले में दूसरे आरोपी की भी पहचान हो गई है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

  • दो चरणों में होगा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का कार्य, राजेंद्र पार्क की ओर से होगी रेलवे स्टेशन की दूसरी एंट्री

    दो चरणों में होगा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का कार्य, राजेंद्र पार्क की ओर से होगी रेलवे स्टेशन की दूसरी एंट्री

    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा है की गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा। पहले चरण में करीब सवा सौ से डेढ़ सौ करोड रुपए खर्च किए जाएंगे और दूसरे चरण में भी करीब इतनी ही राशि खर्च की जाएगी।

    अपग्रेडेशन कार्य में खास बात यह होगी कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को दो एंट्रियां मिल जाएंगी। अब राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुड़गांव के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश मिलेगा। योजना तैयार की जा रही है कि दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जुड़ जाएं इसके लिए रेलवे अधिकारियों की जीएमडीए से वार्ता चल रही है।

    रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने गुरुग्राम रेलवे अपग्रेडेशन के लिए निविदाएं आमंत्रित की है। राव ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की दूसरी ओर से एंट्री की मांग वर्षों से दैनिक रेल यात्री लोगों की ओर से की जा रही थी। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के नए अपग्रेडेशन प्लान के अंतर्गत राजेंद्र पार्क की ओर से दूसरी एंट्री खोली जाएगी जिसका सीधा जुड़ाव दौलताबाद फ्लाईओवर से भी होगा। राजेंद्र  पार्क की ओर भी प्रवेश द्वार बनाया जाएगा और कोशिश की जा रही है कि इसका सीधा जुड़ाव राजेंद्र पार्क के अंदर की सड़कों के साथ हो सके। राजेंद्र पार्क की और से भी यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। राजेंद्र पार्क की ओर सड़क बनाकर रेलवे विभाग इससे दौलताबाद फ्लाईओवर सभी जोड़ने का कार्य करेगा। इस प्रवेश द्वार पर टिकट घर व रिजर्वेशन की भी अधिक सुविधा उपलब्ध होगी

    बनेगा फूड कोर्ट एलिवेटेड होगी एंट्री

    गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के नए अपग्रेडेशन प्लान के अनुसार रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के लिए एलिवेटेड ट्रैक की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन के प्रथम तल पर फूड कोर्ट में अन्य सुविधाएं होंगी। दूसरे तल पर व्यवसायिक गतिविधियों के लिए कमर्शियल स्पेस होगा। तृतीय तल पर रेलवे के कार्यालय होंगे।

    हटेगा सीमेंट यार्ड व मारुति का वाहन यार्ड

    नए अपग्रेडेशन प्लान के अनुसार रेलवे स्टेशन के आसपास कॉलोनी में रहने वाले लोगों की पुरानी मांग सीमेंट याद को हटाने की पूरी हो जाएगी। राव ने बताया कि उन्हें कई बार आसपास की कॉलोनी के लोगों की शिकायतें प्राप्त हुई थी सीमेंट यार्ड होने के कारण उनके घरों में सीमेंट की धूल व सांस लेने में काफी दिक्कत का का सामना करना पड़ता है। राव ने बताया कि अपग्रेडेशन प्लान में उन्होंने रेलवे अधिकारियों को एशियाड को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे जिसे अपग्रेडेशन प्लान में शामिल कर लिया गया है। इसी प्रकार वर्तमान के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित मारुति  को पहले ही आसपास स्थानांतरित कर दिया गया है और शेष भाग भी पूरी तरह दूसरी स्टेशनों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन के दोनों प्रेस द्वारा पर पर्याप्त पार्किंग का इंतजाम के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति से जुड़े स्टाल भी लगाए जाएंगे।

  • गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में 7 से 23 अक्टूबर तक लगेगा सरस मेला

    गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में 7 से 23 अक्टूबर तक लगेगा सरस मेला

    आजादी अमृत काल में हरियाणा राज्य के गुरुग्राम जिला में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 7 से 23 अक्टूबर 2022 तक सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में लगाया जाएगा। देश के 27 राज्यों की कला व संस्कृति के उत्पादों की 250 से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी।

    सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए अलग-अलग राज्यों के फूड स्टॉल अलग से लगाए जाएंगे। एक प्रकार से इस मेले में आने वाले लोगों को मिनी भारत के दर्शन होंगे, जहां पर अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय उत्पादों के अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से वहां की संस्कृति को जानने व समझने के अवसर उपलब्ध होंगे।

    मेले में आमजन के लिए प्रवेश बिल्कुल नि:शुल्क रखा गया है। सरल मेला में एंट्री प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से लेकर रात्रि 9:30 बजे तक रहेगी।

  • गुरुग्राम: उद्योग विहार फेज 1में इमारत ढहने से कुल 4 लोग फंसे, एक मजदूर की मौत, 2 को निकाला सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    गुरुग्राम: उद्योग विहार फेज 1में इमारत ढहने से कुल 4 लोग फंसे, एक मजदूर की मौत, 2 को निकाला सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज 1 में सोमवार सुबह करीब 7.20 बजे एक तीन मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई. जब मजदूर इमारत की पहली मंजिल को गिरा रहे थे.जैसे ही हादसे की सूचना मिली तभी बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था. मलबे में चार मजदूर फंसे हुए थे जिसमें से दो को बचा लिया गया था. घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि एक श्रमिक अब भी फंसा हुआ है.वहीं पुलिस ने बताया कि हादसे के समय 20 से अधिक मजदूर मौके पर मौजूद थे. पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि इमारत जर्जर हालत में थी जिसकी स्थिति बारिश के कारण और भी खराब हो गई थी.

    बचाव अभियान के लिए 150 से अधिक पुलिसकर्मी  तैनात

    पुलिस उपायुक्त दीपक सहारन ने कहा कि उनकी टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान के लिए 150 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. सिविल डिफेंस और राज्य आपदा प्रबंधन कोष (एसडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और उस जगह की पहचान कर ली है जहां मजदूर फंसे हैं. उन्होंने कहा कि यह बहुत पुरानी इमारत थी जिसे 26 सितंबर से ध्वस्त किया जा रहा था.

     

    अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस इमारत को गिराया जा रहा था, उसके गिरने से 2-3 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, रेस्क्यू ऑपरेशन चालू. एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया.

    डीसी का बयान

    डीसी निशांत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम में बिल्डिंग के गिराए जाने के दौरान मलबे में कुल 4 लोग फंसे हुए थे. जबकि 2 को सुरक्षित बचा लिया गया है, वहीं एक मजदूर का शव भी निकाल लिया गया है. एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं. पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.

     

  • हरियाणा के इन जिलो में 10 हजार एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क

    हरियाणा के इन जिलो में 10 हजार एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क

    गुरुग्राम और नूंह जिले के लोगों को लिए खुशखबरी. जिलो में लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क स्थापित किया जाएगा. यह पार्क विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क होगा। वर्तमान में अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क शारजाह में है जो फरवरी 2022 में खोला गया था जिसका क्षेत्रफल करीब दो हजार एकड है। प्रस्तावित अरावली पार्क आकार का 5 गुना होगा और इसमें एक बड़ा हर्पेटेरियम, एवियरी/बर्ड पार्क, बिग कैट्स के चार जोन, शाकाहारी जानवरों के लिए एक बड़ा क्षेत्र, विदेशी पशु पक्षियों के लिए एक क्षेत्र, एक अंडरवाटर वर्ल्ड, नेचर ट्रेल्स/विजिटर/टूरिज्म जोन, बॉटनिकल गार्डन/बायोमेस, इक्वाटोरियल/ट्रॉपिकल/कोस्टल/डेजर्ट इत्यादि होंगे।

    पर्यटन को मिलेगा काफी बढ़ावा

    इसी संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शारजाह जंगल सफारी का दौरा करने गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा एनसीआर क्षेत्र में जंगल सफारी की अपार संभावनाएं हैं। जंगल सफारी योजना के साकार होने के बाद एनसीआर में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    अरावली फाउंडेशन की स्थापना

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जंगल सफारी परियोजना पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार और हरियाणा सरकार की एक संयुक्त परियोजना होगी। एक योजना के तहत केंद्र सरकार भी हरियाणा को इस परियोजना के लिए फंड मुहैया करेगी। परियोजना के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ईओआई मंगाई गई थी और ऐसी सुविधाओं के डिजाइन व संचालन में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाली दो कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। वे अब पार्क के डिजाइन, निर्माण की निगरानी और संचालन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं एक अरावली फाउंडेशन की स्थापना की जाएगी जो परियोजना का प्रबंधन करेगा।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इसके लिए क्षेत्र का मूल्यांकन अध्ययन किया और इस तरह के पार्क की स्थापना की तकनीकी व्यवहार्यता से सहमत हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल सफारी विकसित होने से एक ओर जहां इस पर्वत श्रृंखला को संरक्षित करने में मदद मिलेगी वहीं दूसरी ओर दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों से यहां काफी संख्या में लोग पर्यटन के लिए आएंगे जिससे स्थानीय लोगों के लिए बहुत सारे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। आसपास के गांवों में ग्रामीणों को होम स्टे पॉलिसी के तहत लाभ होगा।

    अरावली पर्वत श्रृंखला एक सांस्कृतिक धरोहर

    गौरतलब है कि अरावली पर्वत श्रृंखला एक सांस्कृतिक धरोहर है जहां पर पक्षियों, वन्य प्राणियों , तितलियों आदि की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। कुछ वर्षो पहले करवाए गए सर्वे के अनुसार अरावली पर्वत श्रृंखला में पक्षियों की 180 प्रजातियां, मैमल्स अर्थात स्तनधारी वन्य जीवों की 15 प्रजातियां, रेप्टाइल्स अर्थात जमीन पर रेंगने वाले और पानी में रहने वाले प्राणियों की 29 प्रजातियां तथा तितलियों की 57 प्रजातियां विद्यमान हैं।

     

  • अब गुरुग्राम के ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, IFFCO और शंकर चौक का किया जाएगा रि- डिजाइन

    अब गुरुग्राम के ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, IFFCO और शंकर चौक का किया जाएगा रि- डिजाइन

    साइबर सिटी गुरुग्राम के इफको चौक और शंकर चौक पर सबसे ज्यादा व्यस्त जगह है. इन दोनों जगहों पर दिल्ली- गुरुग्राम का ट्रैफिक सबसे ज्यादा गुजरता है. जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी दिशा में राहगीरी फाउंडेशन की टेक्निकल टीम इन दोनों जगहों को रि- डिजाइन का खाका तैयार कर जिला रोड़ सेफ्टी कमेटी को सौंपेगी. जैसे ही इस डिजाइन को अप्रूवल मिल जाता है उसके बाद पहले इफको चौक और उसके बाद शंकर चौक की तस्वीर बदल जाएगी. इस नए डिज़ाइन में पैदल यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है. ऐसे में पैदल यात्रियों की क्रॉसिंग को सुरक्षित बनाने के लिए दोनों जंक्शनों को री- डिजाइन करने का फैसला लिया गया है.

    इफको चौक

    जानकारी के लिए आपको बता दे कि इफको चौक पर Subway तो है लेकिन पैदल यात्री फ्रेंडली नहीं है. यहाँ से रोजाना लगभग हर रोज 10 हजार के आसपास यात्री सीधे सड़क क्रॉस करते हैं.लेकिन अब री- डिजाइन के बाद में यहाँ पर मेट्रो के Entry और Exit से लोगों को सीधे पैदल रास्ते की सुविधा मिलेगी. Subway में उचित वेंटिलेशन और लाइट की व्यवस्था होगी. इसके साथ ही सभी 5 रास्तों की तरफ आवागमन भी सुविधाजनक हो जाएगा.यहाँ पर लंबी दूरी की बसों को खड़ा होने का रास्ता मिलेगा और ऑटो और ई- रिक्शा के लिए अलग से स्टैंड बनाया जाएगा.

    शंकर चौक

    शंकर चौक की बात करें तो यहां पैदल यात्रियों के लिए न तो फुटओवर ब्रिज और न ही अंडरपास की सुविधा है. यहाँ से रोजाना जान हथेली पर लेकर करीब 20 हजार पैदल यात्री दिनभर में सड़क क्रॉस करते हैं. यहाँ पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण एक औसत के अनुसार, हर साल इन चौराहों पर सड़क क्रॉस करते हुए 7-8 लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवाते हैं. री – डिजाइन के बाद सड़क हादसों में कमी के साथ-साथ वाहन चालको को जाम से भी मुक्ति मिलेगी.

     

     

  • 5G सेवा: देश के इन 13 शहरों में शुरू होगी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा,जानिए क्या आपके शहर का भी है नाम

    5G सेवा: देश के इन 13 शहरों में शुरू होगी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा,जानिए क्या आपके शहर का भी है नाम

    दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को निजी क्षेत्र के दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से 5जी सेवा शुरू करने की तैयारियों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने इन कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी करने के बाद यह बात कही। वास्तव में, पहली बार, दूरसंचार विभाग ने उसी दिन स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी किए हैं, जिस दिन सफल बोलीदाताओं ने अपना अग्रिम भुगतान किया है।

    डॉट को निजी क्षेत्र के दूरसंचार सेवा प्रदाताओं भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अदानी डेटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया से लगभग 17,876 करोड़ रुपये मिले, जिनमें से सभी ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया। अन्य सभी दूरसंचार ऑपरेटरों ने 20 वार्षिक किश्तों में भुगतान करने का विकल्प चुना है, जबकि भारती एयरटेल ने 4 वार्षिक किश्तों के बराबर 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

    दूरसंचार विभाग के मुताबिक देश के पहले 13 शहरों में 5जी सेवा शुरू की जाएगी। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, गांधीनगर, हैदराबाद और जामनगर, पुणे और लखनऊ शामिल हैं। इससे पहले 5जी को लेकर सभी ट्रायल पूरी तरह से सफल रहे हैं।

     

  • पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग आरक्षण बारे कल गुरुग्राम में होगी जन सुनवाई

    पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग आरक्षण बारे कल गुरुग्राम में होगी जन सुनवाई

    हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग आरक्षण बारे शुक्रवार, 19 अगस्त दोपहर बाद 3 बजे हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत जस्टिस दर्शन सिंह की अध्यक्षता में जोन हाल सिविल लाइन नजदीक राजीव चौक गुरूग्राम में जन सुनवाई की जाएगी।

    जिला निर्वाचान अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी जिला सहित गुरुग्राम मंडल में आने वाले सभी जिलों के लिए जन सुनवाई शुक्रवार 19 अगस्त को गुरूग्राम के राजीव चौक स्थित सिविल लाइंस के जॉन हाल में तय की गई है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग से जुड़े संगठन व समाज के व्यक्ति 19 अगस्त को गुरूग्राम पहुंचकर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के समक्ष आरक्षण के संबंध में अपनी दलील प्रस्तुत कर सकते हैं ।

  • गुरुग्राम में उद्घाटन से पहले ही मुख्यमंत्री ने खुलवाया 731 मीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर

    गुरुग्राम में उद्घाटन से पहले ही मुख्यमंत्री ने खुलवाया 731 मीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम के अतुल कटारिया चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरानी दिल्ली रोड पर बनाए गए 731 मीटर लंबे फोरलेन फ्लाईओवर व उसके साथ के सर्विस रोड को भी खुलवा दिया है। हालांकि इनका विधिवत उद्घाटन बाद में किया जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री ने आम लोगों की सहूलियत के लिए इसे पहले ही खुलवा दिया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा भी मौजूद रहे।

    गुरुग्राम में बनेंगे कई फ्लाइओवर व अंडरपास

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब से हमारी सरकार प्रदेश में आई है, हमने गुरुग्राम के विकास पर पूरा ध्यान दिया है। आखिरकार यह हमारी आइकॉन सिटी है, एक-एक करके हमने यहां कई फ्लाइओवर व अंडरपास बनाए, इससे यहां की कनैक्टिविटी  में सुधार हुआ। अभी इस दिशा में और भी काम चल रहे हैं। इससे गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम से निजात मिला है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को वह समय भी याद होगा जब गुरुग्राम में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में घंटों लगते थे।

    अतुल कटारिया चौक सबसे व्यस्त चौराहों में से एक

    मनोहर लाल ने कहा कि पुरानी दिल्ली रोड पर अतुल कटारिया चौक गुरुग्राम के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां प्रतिदिन काफी संख्या में वाहनों का आगमन होता है। ऐसे में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने फ्लाइओवर का निर्माण करवाया है, जिसे अब जनता के लिए खोल दिया गया है। इससे कापसहेड़ा बॉर्डर के जरिए दिल्ली से गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी में सुधार सम्भव हुआ है।

     

    इसके अलावा सर्विस रोड भी अब सार्वजनिक उपयोग के लिए खोल दिए गए हैं ताकि फ्लाईओवर और सर्विस रोड दोनों से यातायात की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरे के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर से महाराणा प्रताप चौक मार्ग पर बन रहे 1.094 किलोमीटर लम्बाई के  फोरलेन अंडरपास पर चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने 2 अक्टूबर तक अंडरपास के बचे हुए सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

     

    इस अवसर पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल, पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन, गुरुग्राम उपायुक्त निशांत यादव और जीएमडीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजदू रहे।

  • इंस्टाग्राम का पायलेट ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, एयरहोस्टेज लड़कियों को टारगेट बना करता था दोस्ती

    इंस्टाग्राम का पायलेट ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, एयरहोस्टेज लड़कियों को टारगेट बना करता था दोस्ती

    जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस को एक लड़की ने शिकायत की थी कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक लाख रूपए की ठगी की है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जाँच की और जाँच में पुलिस ने खुलासा करते हुए हेमंत शर्मा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है.

     

    एसीपी प्रितपाल सिंह ने बताया कि आरोपी एयरलाइन्स में क्रू मैम्बर्स/एयर होस्टेस को टारगेट करता था और उन्हें प्रभावित करने के लिए खुद को पायलेट बताता था। आरोपी द्वारा दोस्ती की गई लगभग 30 लड़कियो से विभिन्न प्रकार से लाखों रुपए अपने बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर करवा कर उन्हें चुना लगा चूका है। ठगी के लिए यह इंस्टग्राम सेव एप्प का इस्तेमाल करके पिक्चर डाउनलोड करता था और फिर अपनी फर्जी आईडी पर डाउनलोड करके लड़कियो से पैसे ऐंठता था।

     

    पुलिस ने आरोपी के पास से जालसाजी में प्रयोग किया गया डेबिट कार्ड, मोबाईल फोन व 2 सिम कार्ड बरामद किए है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वो कितनी लड़कियों को इसी तरह से चूना लगा चूका है और कब से ठगी का ये खेल चल रहा है.