Tag: train extension request.

  • Haryana Electricity Timing: हरियाणा में बदला बिजली का शेड्यूल, जानिए आपके गांव में कितने बजे आएगी लाइट

    Haryana Electricity Timing: हरियाणा में बदला बिजली का शेड्यूल, जानिए आपके गांव में कितने बजे आएगी लाइट

    Haryana Electricity Timing: गर्मी (summer) की तपिश ने पूरे उत्तर भारत को झुलसा दिया है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और पंखे-कूलर भी अब राहत नहीं दे रहे। ऐसे में अगर बिजली (electricity) गायब हो जाए तो हाल और भी बेहाल हो जाते हैं। यही देखते हुए हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने गांवों के लिए बिजली सप्लाई का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। अब बिजली की सप्लाई एकदम टाइम से और फिक्स घंटों में मिलेगी ताकि लोग अपने जरूरी काम समय पर निपटा सकें।

    अब बदल चुका है शेड्यूल

    गांवों में पहले जहां बिजली दिन में कई बार आती-जाती थी अब वहां के लिए तय कर दिया गया है कि किस वक्त बिजली मिलेगी और कब कटौती होगी।

    यह फैसला गर्मी और डिमांड दोनों को देखते हुए लिया गया है। गांव के लोग दिन में खेती-बाड़ी पशुओं की देखरेख और घरेलू कामों में बिज़ी रहते हैं इसलिए टाइमिंग को उसी हिसाब से सेट किया गया है।

    हिसार जोन बिजली शेड्यूल

    हिसार जोन में बिजली विभाग ने नया टाइम टेबल जारी किया है जो हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और जींद जिलों में लागू होगा। यहां बिजली दो टाइम मिलेगी पहला दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक और दूसरा शाम 7 बजे से अगले दिन सुबह साढ़े 6 बजे तक।

    इसका मतलब ये है कि सुबह साढ़े 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम साढ़े 4 से शाम 7 बजे तक बिजली कट (cut) रहेगा। यानी कुल मिलाकर 8 घंटे की कटौती होगी। ऐसे में गांव के लोग अब अपने कामों को इस शेड्यूल के हिसाब से मैनेज करना शुरू कर दें।

    दिल्ली जोन का अलग टाइम

    दिल्ली जोन जिसमें गुरुग्राम-1, गुरुग्राम-2, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नारनौल और पलवल के गांव शामिल हैं वहां बिजली का टाइम अलग है। इस ज़ोन में सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक बिजली दी जाएगी और फिर शाम 6:30 बजे से सुबह 6 बजे तक लगातार बिजली सप्लाई रहेगी।

    यानि यहां भी सुबह और दोपहर के शुरुआती घंटे में बिजली नहीं मिलेगी लेकिन शाम होते ही लंबी सप्लाई शुरू हो जाएगी। गुरुग्राम जैसे शहरीकरण वाले जिले में गांवों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसा टाइम तय किया गया है।