Tag: train extension

  • सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर गाडी संख्या 14891/92 जोधपुर – हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा का विस्तार सिरसा/बठिंडा तक करने के लिए अनुरोध किया है। इस ट्रेन से श्री सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को तो सुविधा होगी ही साथ व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा।

    सांसद कुमारी शैलजा ने पत्र में रेल मंत्री को लिखा है कि सिरसा और बठिंडा क्षेत्र की जनता की ओर से वेे आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती है कि 14891/92 जोधपुर – हिसार एक्सप्रेस को यदि सिरसा/बठिंडा तक विस्तार दिया जाए तो लाखों यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।

    सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    सांसद ने कहा कि धार्मिक दृष्टि से यह ट्रेन सेवा काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि श्री सालासर बालाजी धाम जाने के लिए सिरसा, भट्टू, आदमपुर, कालांवाली, रामां और बठिंडा क्षेत्र के यात्रियों को इस रेल सेवा की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही सिरसा के स्थानीय लोगों को की काफी समय से सिरसा से हिसार प्रात:कालीन रेल सेवा की लंबे समय से भारी मांग रही है। इस ट्रेन के संचालन से एक ओर जहां यात्रियों को सुविधा होगी वहीं आर्थिक लाभ भी होगा। वर्तमान में यह ट्रेन कई बार खाली चलती है। यदि इसका विस्तार किया जाए तो यात्री भार बढ़ेगा और रेलवे को भी राजस्व लाभ होगा।

    सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से इस ट्रेन के विस्तार में पीएम /एसएम /आरएस/एलआर /ओवर जैसी कोई बाधा नहीं है। सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लें, ताकि इस क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिल सके।

  • Haryana News: महेंद्रगढ़ की रेल सुविधाएं दस साल से ठप! रेल मंत्री को पत्र लिखा, खुला सांसद की चुप्पी का राज

    Haryana News: महेंद्रगढ़ की रेल सुविधाएं दस साल से ठप! रेल मंत्री को पत्र लिखा, खुला सांसद की चुप्पी का राज

    Haryana News: महेंद्रगढ़ जिले में रेलवे सुविधाओं की अनदेखी को लेकर अब जनता का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। पिछले दस वर्षों से यहां के लोग रेलवे सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लेकिन सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कभी भी इस जिले की रेल समस्याओं को गंभीरता से नहीं उठाया। दूसरी ओर भिवानी जिले को बार-बार प्राथमिकता दी जा रही है जिससे नाराजगी और भी बढ़ती जा रही है।

    नहीं शुरू हुई कोई नई ट्रेन

    स्थानीय संगठनों और दैनिक रेल यात्री महासंघ का कहना है कि महेंद्रगढ़ रेल मार्ग पर न कोई नई ट्रेन शुरू हुई है न ही किसी ट्रेन का विस्तार किया गया है। यहाँ तक कि किसी भी ट्रेन का समय या ठहराव भी नहीं बदला गया है। इससे बुजुर्गों और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसके विपरीत भिवानी से मुंबई जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

    Haryana News: महेंद्रगढ़ की रेल सुविधाएं दस साल से ठप! रेल मंत्री को पत्र लिखा, खुला सांसद की चुप्पी का राज

    संसद में भी नहीं मिली आवाज

    23 जुलाई को संसद में धारा 377 के तहत सांसद ने जो 11 मांगें उठाईं उनमें से सिर्फ एक मांग महेंद्रगढ़ की थी और वह भी हिसार-भिवानी के साथ जोड़कर रखी गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि महेंद्रगढ़ के लिए सांसद की प्राथमिकता कितनी कम है। लोगों को इस बात का भी दुःख है कि सांसद ने एक ऐसी ट्रेन की मांग की जो भिवानी से होकर जाती ही नहीं है।

    डीआरयूसीसी में भी उपेक्षा

    महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सामाजिक संगठनों का आरोप है कि सांसद ने रेलवे सलाहकार समिति (DRUCCC) में भी इस बार किसी स्थानीय व्यक्ति को प्रतिनिधित्व नहीं दिया। इससे यह तय हो गया कि जिले की रेल समस्याओं को ऊपर तक पहुंचाने वाला कोई नहीं है। लोगों में यह भी सवाल उठ रहा है कि जब सांसद महेंद्रगढ़ से चुने गए हैं तो फिर भिवानी को प्राथमिकता क्यों दी जा रही है।

    जनता की मांग और सरकार की जिम्मेदारी

    महेंद्रगढ़ की जनता ने अब रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की है कि जिले की उपेक्षा बंद की जाए। साथ ही धार्मिक स्थलों के लिए सीधी ट्रेनें शुरू की जाएं और लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव यहां सुनिश्चित किया जाए। सामाजिक संगठनों का कहना है कि अगर अब भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा।