Tag: Vedang Raina update

  • सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर गाडी संख्या 14891/92 जोधपुर – हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा का विस्तार सिरसा/बठिंडा तक करने के लिए अनुरोध किया है। इस ट्रेन से श्री सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को तो सुविधा होगी ही साथ व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा।

    सांसद कुमारी शैलजा ने पत्र में रेल मंत्री को लिखा है कि सिरसा और बठिंडा क्षेत्र की जनता की ओर से वेे आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती है कि 14891/92 जोधपुर – हिसार एक्सप्रेस को यदि सिरसा/बठिंडा तक विस्तार दिया जाए तो लाखों यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।

    सांसद कुमारी शैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस को सिरसा-बठिंडा तक बढ़ाने की मांग

    सांसद ने कहा कि धार्मिक दृष्टि से यह ट्रेन सेवा काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि श्री सालासर बालाजी धाम जाने के लिए सिरसा, भट्टू, आदमपुर, कालांवाली, रामां और बठिंडा क्षेत्र के यात्रियों को इस रेल सेवा की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही सिरसा के स्थानीय लोगों को की काफी समय से सिरसा से हिसार प्रात:कालीन रेल सेवा की लंबे समय से भारी मांग रही है। इस ट्रेन के संचालन से एक ओर जहां यात्रियों को सुविधा होगी वहीं आर्थिक लाभ भी होगा। वर्तमान में यह ट्रेन कई बार खाली चलती है। यदि इसका विस्तार किया जाए तो यात्री भार बढ़ेगा और रेलवे को भी राजस्व लाभ होगा।

    सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से इस ट्रेन के विस्तार में पीएम /एसएम /आरएस/एलआर /ओवर जैसी कोई बाधा नहीं है। सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लें, ताकि इस क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिल सके।

  • कोच्चि से अबू धाबी जा रही Indigo Flight में तकनीकी खराबी, 180 यात्रियों के साथ सुरक्षित लौटाया विमान!

    कोच्चि से अबू धाबी जा रही Indigo Flight में तकनीकी खराबी, 180 यात्रियों के साथ सुरक्षित लौटाया विमान!

    केरल के कोच्चि से अबू धाबी के लिए रवाना हुई Indigo Flight को तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि लौटना पड़ा। फ्लाइट 6E-1403 शुक्रवार रात 11:10 बजे कोच्चि हवाई अड्डे से उड़ान भर चुकी थी। इस दौरान विमान में किसी तकनीकी खराबी का पता चला। करीब दो घंटे तक विमान उड़ता रहा और अंततः उसे शुक्रवार देर रात कोच्चि हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट में सवार यात्रियों की संख्या 180 से अधिक थी और क्रू मेंबर छह सदस्य थे।

    यात्रियों की दूसरी फ्लाइट से अबू धाबी यात्रा

    तकनीकी खराबी के कारण विमान लौटने के बाद यात्रियों की अबू धाबी यात्रा के लिए अलग विमान का इंतजाम किया गया। फ्लाइट के वापस लौटने के लगभग दो घंटे बाद यानी सुबह 3:30 बजे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के माध्यम से अबू धाबी भेजा गया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट 6E-1403 A320 Neo विमान से संचालित की जा रही थी। इंडिगो ने इस घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

    कोच्चि से अबू धाबी जा रही Indigo Flight में तकनीकी खराबी, 180 यात्रियों के साथ सुरक्षित लौटाया विमान!

    फ्लाइट में क्यों आई तकनीकी खराबी

    फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रा को रोकना आवश्यक हो गया। विमान में तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलट ने तुरंत विमान को कोच्चि लौटने का निर्देश दिया। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और किसी भी तरह की आपदा से बचा गया। यह घटना हवाई यात्रा में तकनीकी निगरानी और सुरक्षा मानकों की आवश्यकता को स्पष्ट करती है।

    इंदौर में भी हुई आपातकालीन लैंडिंग

    इसी तरह, एक दिन पहले दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आई थी। इस विमान के इंजन में समस्या पाई गई थी। जब विमान इंदौर हवाई अड्डे पर उतर रहा था, तब पायलट ने ‘Pan-Pan’ संदेश जारी किया, जिसका अर्थ है कि यह जीवन के लिए खतरा नहीं है लेकिन आपात स्थिति है। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। यह घटना हवाई यात्रा में तकनीकी समस्याओं के प्रबंधन का उदाहरण है।

    यात्रियों की सुरक्षा और तकनीकी निगरानी की आवश्यकता

    हाल की ये घटनाएँ दर्शाती हैं कि हवाई यात्रा में तकनीकी निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होती है और पायलट और एयरलाइन क्रू द्वारा सही समय पर उठाए गए कदम किसी बड़ी दुर्घटना को रोक सकते हैं। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ये घटनाएँ यात्रियों और हवाई सुरक्षा अधिकारियों के लिए चेतावनी भी हैं कि नियमित जांच और तकनीकी निगरानी हमेशा आवश्यक है।

  • Denver Airport Incident: डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! बोइंग 737 मैक्स 8 में लगी आग, यात्रियों की जान बची

    Denver Airport Incident: डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! बोइंग 737 मैक्स 8 में लगी आग, यात्रियों की जान बची

    Denver Airport Incident। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 को उस वक्त रोक दिया गया जब उसमें लैंडिंग गियर से जुड़ी समस्या सामने आई। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके तुरंत बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। यात्रियों को रनवे पर ही इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अमेरिकन एयरलाइंस के मुताबिक, उड़ान से पहले विमान में टायर से जुड़ी एक मेंटेनेंस समस्या देखी गई थी। हालांकि उस समय इसे गंभीर नहीं माना गया। लेकिन रनवे पर खड़े विमान में अचानक आग लगना दर्शाता है कि समस्या बड़ी थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का था और मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाला था।

    Denver Airport Incident: डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! बोइंग 737 मैक्स 8 में लगी आग, यात्रियों की जान बची

    अधिकारियों के अनुसार, कुल 173 यात्री और छह क्रू मेंबर विमान में सवार थे। घटना के बाद पांच लोगों की मौके पर स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट लगने के बाद गेट पर जांच के लिए ले जाया गया और फिर अस्पताल भेजा गया।

    धुएं से घिर गया पूरा विमान

    एयरलाइंस ने कहा कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया और विमान को सर्विस से हटा दिया गया है ताकि उसकी पूरी जांच की जा सके। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्रियों को स्लाइड के जरिए नीचे उतरते और धुएं में घिरे विमान से दूर जाते देखा जा सकता है।

    एफएए कर रहा है जांच

    फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारण डेनवर एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रनवे को बंद किया गया, जिससे कुछ उड़ानें भी प्रभावित हुईं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने की असली वजह क्या थी? टायर फटने जैसी यांत्रिक गड़बड़ी या मेंटेनेंस की लापरवाही।