Tag: village visits

  • सिरसा में बाढ़ से बर्बाद धान की फसल पर कुमारी शैलजा का हमला, बीमा कंपनियों और सरकार को चेतावनी

    सिरसा में बाढ़ से बर्बाद धान की फसल पर कुमारी शैलजा का हमला, बीमा कंपनियों और सरकार को चेतावनी

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि सिरसा सहित प्रदेश के 12 जिलों में धान की फसल बाढ़ और जलभराव से पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, लेकिन बीमा कंपनियां इसे नुकसान मानने से साफ इंकार कर रही हैं। जिन किसानों ने पूरी ईमानदारी से फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम भरा, परंतु जब मुआवज़ा देने की बारी आई तो कंपनियां और सरकार दोनों ही किसानों से मुंह मोड़ रही हैं। ऐसे में भाजपा सरकार बीमा कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

    मीडिया को जारी बयान में कुमारी शैलजा ने कहा है कि यह किसानों के साथ खुला अन्याय है। बीमा कंपनियों को यह अधिकार किसने दिया कि वे डूबी हुई फसल को ‘नुकसान’ ही न मानें? उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार इन कंपनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है और आखिर इन्हें इस तरह की मनमानी करने की छूट क्यों दी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि सरकार और बीमा कंपनियां आपस में मिली हुई है और किसानों को मुआवजे के नाम पर गुमराह कर रही है। सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि किसान इस विश्वास में प्रीमियम भरते हैं कि विपरीत परिस्थिति में उन्हें मुआवज़ा मिलेगा लेकिन भाजपा सरकार और बीमा कंपनियों की मिलीभगत से किसानों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह सरकार की किसान विरोधी मानसिकता का जीता-जागता उदाहरण है।

    सिरसा में बाढ़ से बर्बाद धान की फसल पर कुमारी शैलजा का हमला, बीमा कंपनियों और सरकार को चेतावनी

    सांसद कुमारी शैलजा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए और बर्बाद हुई फसल का उचित मूल्यांकन किया जाए, सभी प्रभावित किसानों को बिना किसी देरी के मुआवज़ा दिया जाए, बीमा कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और जब तक प्रभावित किसानों को उनका हक़ नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही सांसद ने कहा कि अगर सरकार संकट की घड़ी में किसानों की मदद करने से पीछे हट रही है तो उसे स्वयं को किसान हितेषी कहने को कोई हक नहीं है। किसान हितों को लेकर भाजपा सरकार की नीयत में शुरू से ही खोट दिखाई दे रहा है।

    सांसद कुमारी शैलजा 15 को ऐलनाबाद में

    सांसद कुमारी शैलजा 15 सितंबर को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगी। सोमवार सुबह 09.30 बजे सुनिल गोदारा के निवास स्थान नजदीक अशोका बेकरी, गांधी चौक, ऐलनाबाद जिला सिरसा पहुंचेगी, इसके बाद सुबह 10.00 बजे ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव गुडियाखेड़ा, लुदेसर, मानक दीवान, दड़बा कलां, शाहपुरिया और गांव शक्कर मंदोरी में जलभराव से प्रभावित गांवों का दौरा करेंगी।

  • हरियाणा सीएम नायब सैनी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संभाली कमान, किसानों को मिलेगा फसल का पूरा मुआवजा!

    हरियाणा सीएम नायब सैनी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संभाली कमान, किसानों को मिलेगा फसल का पूरा मुआवजा!

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि मुख्यमंत्री पहले ही साफ कह चुके हैं कि किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बाढ़ और बारिश के कारण मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने, भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने का भी आश्वासन दिया है। भाजपा ने अपने विधायकों और चुनाव में हार गए उम्मीदवारों को पहले ही मैदान में उतार दिया था। भाजपा के कार्यकर्ता भी बाढ़ से प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद मोर्चा संभालते हुए बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया।

    हरियाणा सीएम नायब सैनी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संभाली कमान, किसानों को मिलेगा फसल का पूरा मुआवजा!

    ‌मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि वर्तमान प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। प्रदेश के जिन भी इलाकों भारी बरसात की वजह से फसलों इत्यादि का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। इसके लिए प्रभावित इलाकों में गांव स्तर पर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है, जिस पर किसान बरसात की वजह से हुए फसलों के नुकसान का ब्योरा अपलोड करवा रहे हैं। किसान, गरीब मजदूर तथा प्रभावित प्रदेशवासियों के हित पूर्णतया सुरक्षित हैं और वे स्वयं बरसात से उत्पन्न स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नरवाना से टोहाना जाते हुए विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री गांव धरोदी में बाबा जमीन नाथ गउशाला पर रूके और ग्रामीणों से वर्तमान बरसाती सीजन के हालात के बारे जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों विशेषकर किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री गांव लोन, धमतान साहिब तथा कालवन में भी ग्रामीणों से मिले। सभी गांवों के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और सरकार व प्रशासन द्वारा बरसाती मौसम के दौरान किए गए राहत कार्यों की सराहना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बारिश को देखते हुए पहले से काफी व्यवस्था की थी लेकिन इस बार पूरे हरियाणा में हो सकते डेढ़ गुना बारिश हुई है और इस कारण व्यवस्थाएं कम पड़ गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सभी पीड़ित लोगों के साथ है और किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! कुमारी सैलजा बोली- कैग रिपोर्ट की रिपोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली का दिखाया आईना

    कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! कुमारी सैलजा बोली- कैग रिपोर्ट की रिपोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली का दिखाया आईना

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कैग की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आई भारी लापरवाहियों और अनियमितताओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि इस रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि 64.86 लाख टन कचरा बिना निस्तारण डंप साइटों पर फेंका गया 79,967 मीट्रिक टन गेहूं खराब हुआ, और महिलाओं की योजनाओं में पुरुषों ने लाभ लिया। यह सब प्रदेश सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार का प्रमाण है।

    मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार प्रदेश में कचरा प्रबंधन से लेकर स्मार्ट सिटी और अमृत योजना में हुए घोटालों पर जांच की मांग की थी, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। अब कैग की यह रिपोर्ट सरकार की कार्यप्रणाली का आईना है। कुमारी सैलजा ने विशेष रूप से कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, यमुनानगर जैसे शहरों में कचरा प्रबंधन और जलभराव की समस्या ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट को लेकर 2017-18 से 2021-22 का ऑडिट किया गया। इसके लिए सूबे के 18 शहरी स्थानीय निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के डॉक्यूमेंट की जांच की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट की पॉलिसी और प्लानिंग में 15 महीने की देरी की गई। जांच में इसके अलावा भी कई खामियां मिलीं। 2017 से लेकर 2022 के दौरान टोटल वेस्ट 103.58 लाख टन बताया गया, जिसमें से 64.86 लाख टन अपशिष्ट (63 फीसदी) बिना किसी प्रोसैस के डंप साइटों पर फेंक दिया गया। निकाय विभाग द्वारा नगर निगम गुरुग्राम ने नवम्बर 2021 से मार्च 2022 तक प्रोजैक्ट में देरी के लिए 4.92 करोड़ रुपए की कंपनसैशन नहीं लगाया। गुरुग्राम और फरीदाबाद को तय समय पर लागू न होने के कारण 108.93 करोड़ का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। एन.जी.टी. ने बंधवाडी साइट पर लिगेसी वेस्ट का बायोलॉजिकल ट्रीटमेंट न करने के लिए नगर निगम, गुरुग्राम पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया।

    कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! कुमारी सैलजा बोली- कैग रिपोर्ट की रिपोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली का दिखाया आईना

    गेहूं खरीद से लेकर कई मामलों में मिलीं गड़बड़ियां

    गेहूं की खरीद, स्टोरेज और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई.) को डिलीवरी परफॉर्मेंस ऑडिट अप्रैल 2017 से मार्च 2022 तक 5 सालों में राज्य खरीद एजेंसियों (गेहूं के लिए) की जांच की गई। कुल 22 जिलों में से 8 जिलों की मंडियों को जांच के लिए चुना गया। जांच में पाया गया कि मंडियों में बुनियादी सुविधाओं जैसे तौल कांटे, अग्निशमन व्यवस्था, किसान विश्राम गृह, कैंटीन पर्याप्त नहीं थी। कुछ मंडियों में तौल कांटे नहीं होने के कारण हैफेड द्वारा मंडियों के बाहर स्थित तौल कांटों तक गेहूं के परिवहन पर 2.93 करोड खर्च किया गया। इसके अलावा विभाग ने गेहूं की खरीद के लिए ऊंची दरों पर फंड्स की व्यवस्था की थी, जिसके कारण 222.24 करोड़ का ज्यादा ब्याज देना पड़ा। किसानों को भुगतान में देरी हुई। इसके अलावा बड़ी मात्रा में गेहूं को ओपन प्लिंथ किराए पर लेकर अवैज्ञानिक तरीके से भंडारित किया गया, जिससे गेहूं का स्टॉक खराब हुआ। मंडियों में आढ़तियों को 48,12 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कमीशन दिया गया, जबकि निगम ने 46 प्रति क्विंटल कमीशन तय किया, जिससे एजेंसियों को 14.27 करोड़ नुकसान हुआ। इसके अलावा रखरखाव प्रभार को लागत शीट में शामिल न किए जाने के कारण खरीद एजेंसियों को 90.30 करोड़ का नुकसान हुआ।

    आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना में अतिरिक्त भुगतान

    महिला एवं बाल विकास विभाग में आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तंत्र में स्वीकृति के लिए आवेदनों के चयन और फंड की मंजूरी की प्रक्रिया के दौरान, डबल आवेदनों को पहचानने और उन्हें हटाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण जीवन बीमा निगम को 15.54 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया। सांसद कुमारी सैलजा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अब भी ठोस कदम नहीं उठाए तो जनता आंदोलन के लिए विवश होगी और कांग्रेस जनता के साथ खड़ी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

    सांसद कुमारी सैलजा 29 अगस्त को रानियां में

    सांसद कुमारी सैलजा 29 अगस्त, 2025 को रानियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी, लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेगी साथ ही पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत करवांएगी। सांसद 29 अगस्त की सुबह 10:00 बजे गांव सहुवाला प्रथम मे सुबह 11:00 बजे गांव खारियां में दोपहर 12:00 बजे गांव चक्कां में दोपहर 1: 00 बजे गांव मम्मड़ खेड़ा में दोपहर 2:00 बजे गांव ढुडियांवाली में, दोपहर 3:00 बजे जीवन नगर (पेट्रोल पम्प), शाम 4:00 बजे गांव नकौड़ा में और शाम 5:00 बजे रानियां में पहुंचेंगी।