भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh इस समय आशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘Rise and Fall’ में दिखाई दे रहे हैं। शो के पहले दिन से ही पवन सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शो में पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी की सुसाइड और दूसरी शादी के बारे में खुलकर बातें की। उन्होंने अपने ब्रेकअप को भी इशारों-इशारों में साझा किया। इस दौरान उन्होंने अक्षरा सिंह के साथ अपने ब्रेकअप का जिक्र भी किया, बिना उनका नाम लिए। वहीं, शो में विवाहित पवन सिंह को युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते भी देखा गया।
धनश्री के साथ पवन सिंह की मस्ती
शो के नए प्रोमो में धनश्री मेकअप करती नजर आईं, जिसके बाद दोनों के बीच मस्ती भरी बातचीत हुई। पवन सिंह ने कहा, “आज आपने लिपस्टिक लगाई है, तो जो भी आपका ड्रेस है, उसमें बिंदी भी लगाइए।” यह सुनकर धनश्री शरमाते हुए मुस्कुराने लगीं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “अगर हम चारों तीसरे हफ्ते तक बने रहे, तो मैं इंडियन ड्रेस पहनूंगी और बिंदी भी लगाऊंगी।” पवन सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जिस दिन तुम कुछ इंडियन पहनोगी, मैं अपना सारा काम छोड़कर इस घर आ जाऊंगा।”
View this post on Instagram
फ्लर्ट मोड में पवन सिंह
धनश्री के इंडियन ड्रेस और बिंदी लगाने की बात करने के बाद पवन सिंह का यह आशिकाना अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इस दौरान शो में मौजूद अर्ज़बाज़ पटेल भी जोर-जोर से हंसते नजर आए। सोशल मीडिया पर दर्शक पवन सिंह के इस अंदाज पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग उन्हें उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की याद दिलाते हुए कमेंट कर रहे हैं। पवन सिंह का यह फ्लर्ट मोड शो में ड्रामा और मस्ती का तड़का जोड़ रहा है।

पवन सिंह और ज्योति की रिलेशनशिप
हाल ही के एपिसोड में पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह और एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह (नाम नहीं लिया) के साथ अपने रिश्ते की बात भी साझा की। पवन सिंह ने कहा कि उनकी दूसरी शादी उनके परिवार द्वारा तय की गई थी, लेकिन उन्हें उसमें भी झटका लगा और मामला अब तलाक तक पहुंच गया। पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने 2018 में दूसरी शादी की थी और 2022 से तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह लव मैरिज का फैसला खुद नहीं कर सकते, क्योंकि उनके परिवार को तय करना है कि उन्हें शादी करनी है या नहीं।


