Tag: women in railways

  • Panipat News: पानीपत में हुआ ब्राह्मण महासंघ का भव्य आयोजन, संतों की छाया में पूर्व जज और नेता भी हुए शामिल

    Panipat News: पानीपत में हुआ ब्राह्मण महासंघ का भव्य आयोजन, संतों की छाया में पूर्व जज और नेता भी हुए शामिल

    Panipat News: ब्राह्मण महासंघ हरियाणा द्वारा आज रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन हुड्डा सेक्टर 12 स्थित एसडी विद्या मन्दिर स्कूल में किया गया। समारोह में सानिध्य श्री आदि बद्री मठ मछली बंदर से दंडी स्वामी श्री विनय स्वरूप आश्रम जी व श्री स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज, श्रीनाथ श्रीब्रह्म ऋषि जी महाराज, वेद गोस्वामी व प.निरंजन पराशर का रहा। जबकि मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईपीएस रविकांत शर्मा, सेवानिवृत आईएएस राजीव शर्मा, सेवा निवृत जिला जज केसी शर्मा रहे। इसके अलावा विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस नेता विरेंद्र बुल्ले शाह, एडवोकेट अशोक शर्मा सोनीपत रहे। वहीं अतिथिगण के रूप में रिफाइनरी से जीएम आईएसआरएल मुकेश शर्मा, समाजसेवी कुलदीप कौशिक मौजूद रहेंगे।

    Panipat News: पानीपत में हुआ ब्राह्मण महासंघ का भव्य आयोजन, संतों की छाया में पूर्व जज और नेता भी हुए शामिल

    दीप प्रज्जलवन में उक्त सभी अतिथियों के साथ प्रसिद्व हरियाणवीं कलाकार ऊषा शर्मा चन्द्रावल भी मौजूद रही। लोक गायक संदीप शर्मा भैंसवाल ने अपनी रागनियों से सभी का ज्ञान बढ़ाया। सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा जहां स्वागत किया गया। वहीं पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं अतिथियों द्वारा समाज के 250 बुजुर्गों व 35 महिलाओं व पुरूषों को उनकी उनके क्षेत्र में विशेष उपब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईपीएस रविकांत शर्मा ने कहा कि इस प्रकार से व इतनी संख्या में बुजुर्गों का सम्मान देखकर उन्हें जो खुशी हो रही है उससे ज्यादा उनका गर्व सीना चौड़ा भी हो रहा है कि जिन बुजुर्गों के हाथों से उन्हें हमेशा आशीर्वाद प्राप्त किया आज उन्हेंं सम्मानित करने का अवसर मिला।

    Panipat News: पानीपत में हुआ ब्राह्मण महासंघ का भव्य आयोजन, संतों की छाया में पूर्व जज और नेता भी हुए शामिल

    सही मायनों में उनका जीवन आज सफल हो गया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को चाहिए की वो जहां पर हैं वहां सभी एकत्रित हों प्रसन्न रहे दिल करे एक दूसरे को गालियां दें पर खुश रहें। वहीं सेवानिवृत राजीव शर्मा ने कहा कि हरियाणा में बड़े बुजुर्गों को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। बुजुर्ग कितने कष्ट झेलकर समाज व बच्चों की बेहतरी के लिए कार्य करते हैं। बुजुर्गों का सम्मान करने वाला समाज उन्नति करता है। हमारे बुजुर्ग न केवल हमारे आदर्श हैं बल्कि हमारी आन-बान व शान हैं।

    उन्हीं की बदौलत आज हम इस मुकाम पर हैं। वहीं हमें अपने बच्चों को केवल बड़े पदों पर ही नहीं पहुंचाना बल्कि अपनी खानदानी विरासत पूजा-पाठ व धार्मिक संस्कारों को भी नहीं छोडऩा है। संस्कृति के बिना समाज व समाज के बिना देश उन्नित नहीं कर सकता। अन्य वक्ताओं ने भी समाज की एकजुटता व बड़ों के मान-सम्मान की बात कही। ब्राह्मण महासंघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गौतम ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि जिला के मतलौडा क्षेत्र के करीब 50 परिवारों की दोहली की जमीन उनको मिलने के मामले में डीसी व एसडीएम बाधा बने हुए हैं। वह इस मंच व मीडिया के माध्यम से डीसी व एसडीएम से मांग करते हैं कि जिनकी फाइलें उनके पास हैं उन्हें पास करें कोई कानूनी अड़चन है तो हमें बताएं।

    Panipat News: पानीपत में हुआ ब्राह्मण महासंघ का भव्य आयोजन, संतों की छाया में पूर्व जज और नेता भी हुए शामिल

    महासंघ के संस्थापक एडवोकेट ऋतमोहन शर्मा व महासचिव संजीव भारद्वाज ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन विनोद शास्त्री व सुरभि शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र शर्मा सनौली, जेपी शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, सतीश शर्मा, विरेंद्र शर्मा, नरेश अत्री एडवोकेट, जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप शांडिल्य एडवोकेट, सेवानिवृत ईटीओ दीपचंद शर्मा, सूर सम्राट लेखराज जताना, पूर्व सरपंच रमेश शर्मा, सत्यनारायण छदिया, सुधीर शर्मा, मा.कर्मबीर भारद्वाज, शिव कुमार, सत्यवान फौजी, विनोद वत्स, डा.सुरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, आनंद कौशिक, राज शर्मा, सुनीता मोहन, चित्रलेखा शर्मा, नमृता शर्मा, रेनू वत्स, बबली शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, श्रृष्ठि शर्मा, पवन कुमारी, अशोक शर्मा, सत्यवान शर्मा, व जयभगवान शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।