Tag: Yogendra Bhati

  • Gurugram News: गुरुग्राम में JCB ड्राइवर को छत से उल्टा लटकाकर पीटा! अब ठेकेदार गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Gurugram News: गुरुग्राम में JCB ड्राइवर को छत से उल्टा लटकाकर पीटा! अब ठेकेदार गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर 37C में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में JCB लोडर मशीन के ड्राइवर को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने की घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। यह घटना 11 जून की है लेकिन इसका वीडियो 40 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर लिया गया।

    पीड़ित की चुप्पी टूटी तो पुलिस को मिला नया सुराग

    इस मामले में पीड़ित ड्राइवर आमिर और उसके परिवार से जब पुलिस ने संपर्क किया तो पहले वे डर की वजह से बयान देने को तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में परिवार के समझाने और साथ आने पर आमिर बुधवार शाम गुरुग्राम पुलिस के पास पहुंचा और अपना बयान दर्ज करवाया। इसके बाद पूरे मामले की जांच में तेजी आई।

    Gurugram News: गुरुग्राम में JCB ड्राइवर को छत से उल्टा लटकाकर पीटा! अब ठेकेदार गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

    वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सबसे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पुष्पेंद्र, अजीत सिंह, कृष्ण कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि अमित पीएसएस सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड और सुपरवाइजर के रूप में काम करता था जबकि बाकी तीन आरोपी बसई गांव में किराए पर रहते थे। इन सभी ने मिलकर आमिर को 10 जून की रात चोरी के शक में पकड़ा और अगले दिन पीटा।

    मुख्य साजिशकर्ता योगेन्द्र भाटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस केस में सबसे बड़ा नाम सामने आया है बिल्डिंग ठेकेदार योगेन्द्र भाटी का। उसे ग्रेटर नोएडा से पूछताछ के लिए लाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह घटनास्थल पर मौजूद था और उसी के कहने पर ड्राइवर को पीटा गया था। हालांकि वायरल वीडियो में वह नजर नहीं आया लेकिन उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

    आरोपियों ने खुद कबूल की है क्रूरता की कहानी

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने माना कि उन्हें शक था कि आमिर साइट से बिजली के तार चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी शक में उन्होंने उसे रातभर बंधक बनाकर रखा और सुबह बेरहमी से पीटा। ये सब उस समय हुआ जब घटनास्थल पर बाकी कर्मचारी भी मौजूद थे। कुछ कर्मचारियों ने ही इसका वीडियो बनाया था।

    जांच जारी, और भी नामों का खुलासा संभव

    पुलिस का कहना है कि अभी कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं जो उस समय मौजूद थे या इस क्रूरता में शामिल थे। पुलिस इन लोगों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।