ताजा समाचार

विनेश फोगाट के फाइनल से बाहर किए जाने से देश गम व गुस्से में,जानिए आगे क्या

सत्य खबर, नई दिल्ली ।
विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई हैं। उन्हें वजन मेंटेन न होने पर डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। उनका वजन 50 kg से सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा निकला।

विनेश का गोल्ड मेडल के लिए आज बुधवार रात को करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिका की रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से फाइनल मुकाबला होना था। रूल्स के मुताबिक विनेश सिल्वर मेडल के भी योग्य नहीं रह जाएगी।
हालांकि अयोग्य करार दिए जाने के बाद अब फाइनल नहीं होगा। विनेश को कोई मेडल भी नहीं मिलेगा। इससे पहले के मुकाबलों में विनेश का वजन तय कैटेगरी के हिसाब से था।

वहीं इसके बारे में पता चलने पर विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई। खेल एक्सपर्ट बौरिया मजूमदार के मुताबिक विनेश बेहोश हुई और उन्हें क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के प्रधान पीटी ऊषा उनसे मिलने जा रही हैं। केंद्रीय खेल मंत्री दोपहर 3 बजे इस पर संसद में बयान देंगे।

Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने इस बारे में कहा- भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर बता रहे हैं।”

IOA ने आगे कहा- ” रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। उनके द्वारा द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।

मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं। आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं।

Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन
Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन

Back to top button