हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन होगी जोरदार बारिश, देखें मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। हरियामा मे तेज शीतलहर चलने लगी है। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। बर्फीली हवाओं की वजह से एक बार फिर से हवा में नमी बढ़ सकीत है और कोहरा फिर से लौट सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार है। हालांकि 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अन्य राज्यों में बारिश से हरियाणा में मौसम प्रभावित होगा

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके कारण 8 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने से हरियाणा में मौसम प्रभावित हो सकता है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी बड़खालसा को नई जिम्मेदारी, नीति निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका
हरियाणा मुख्यमंत्री के ओएसडी बड़खालसा को नई जिम्मेदारी, नीति निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका

तापमान में सबसे न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सोनीपत में दर्ज किया गया है। करनाल में तापमान 7.2, हिसार में 7.4, फतेहाबाद में 7.3 और सिरसा में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी कम है।

10 फरवरी से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने के आसार है।

इस दौरान हवाओं में समय-समय पर बदलाव की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

हरियाणा-पंजाब जल विवाद: बीबीएमबी ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने की सिफारिश, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट
हरियाणा-पंजाब जल विवाद: बीबीएमबी ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने की सिफारिश, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

लेकिन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह व देर रात को कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

Back to top button