हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Haryana Weather: हरियाणा में बुधवार की शाम हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया और ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते आज तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल और जींद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। यह बारिश गरज-चमक के साथ होगी। इसके साथ ही आंधी भी आ सकती है। वहीं आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। इसलिए लोग सतर्क रहे और ऐसी जगहों पर जाने से बचें। जहां बारिश ज्यादा होती हो।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार की रात करीब 8 बजे से बारिश हो रही है, तो गुरुवार तड़के भी हुई है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Back to top button