हरियाणा

हरियाणा समेत कई राज्यों में कल होगी झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल

हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में पिछले 2-3 दिन से मौसमी लगातार करवटें बदल रहा हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में पिछले 2-3 दिन से मौसमी लगातार करवटें बदल रहा हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिस कारण 26 फरवरी तक हरियाणा-पंजाब में बरसात की संभावना जताई जा रही है। वहीं राजधानी दिल्ली में गर्मी ने दस्तक दे दी है। हालांकि सुबह के वक्त हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन दोपहर में तेज धूप पड़ रही है।

मौसम विभाग के 23 से 27 फरवरी के बीच तापमान कुछ दिन 30 और 31 डिग्री के स्तर को भी छू सकता है। 24 से 26 फरवरी तक मौसम गर्म रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री तक रह सकता है।

वहीं 27 फरवरी को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 28 फरवरी को भी बूंदाबांदी की संभावना भी है।

Brij Bhushan Singh Case: नाबालिग पहलवान ने केस क्यों लिया वापस, पुलिस की जांच से संतुष्टि या दबाव?
Brij Bhushan Singh Case: नाबालिग पहलवान ने केस क्यों लिया वापस, पुलिस की जांच से संतुष्टि या दबाव?

हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

IMD की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा-पंजाब में 24 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 25 और 26 फरवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट को सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है।

हिमाचल में बर्फबारी से गिरा तापमान

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को देर शाम पर्यटन नगरी डलहौजी के ऊपरी पहाड़ियों में बर्फबारी और निचले इलाको में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया।

जिस कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। पूरे चंबा जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। अगले 2 से 3 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

Panchkula Suicide Case: पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों की संदिग्ध मौत पुलिस के सामने गहराया रहस्य!
Panchkula Suicide Case: पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों की संदिग्ध मौत पुलिस के सामने गहराया रहस्य!

Back to top button