ताजा समाचार

हरियाणा के यह जिले आज भी कोहरे की चपेट में, सड़क पर ध्यान से निकले

सत्य खबर चंडीगढ़ ।These districts of Haryana are still in the grip of fog, go out on the road carefully

हरियाणा आज बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन घने कोहरे की चपेट मे है। सुबह 5 बजे तो राजस्थान व पंजाब से सटे कई जिलों में इतना कोहरा था कि 5 मीटर दूर से भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं और जीटी रोड व अन्य हाईवे पर वाहन रेंग कर चल रहे हैं। खेतों में भी घना कोहरा दिखाई पड़ रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह के समय संभल कर चलें। बहुत जरूरी होने पर ही सुबह के समय घरों से निकलें।

 

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन तक प्रदेश में हालात नहीं बदलने वाले हैं। कुछ जिलों में घना कोहरा तो कुछ में बहुत घना कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा। ठंड से भी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कोहरा 10 से 11 बजे तक छा रहा है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। महेंद्रगढ़ व आसपास में रात ठंडी तो दिन गर्म रहा।

 

रात को दो बजे से सुबह 6 बजे तक चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बहादुरगढ़, बेरी खास, संपला, रोहतक, सिवानी, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पेहोवा व अंबाला में हालात बेहद खराब बने रहे।

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

Back to top button