ताजा समाचारहरियाणा

हरियाणा की ये ट्रेनें हो रही 2 घंटे लेट, स्टेशन जाने से पहले कर ले चेक

हरियाणा के भिवानी से कालका तक रेल में सफर करने वाले यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

हरियाणा के भिवानी से कालका तक रेल में सफर करने वाले यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। परेशान यात्रिओं के अनुसार भिवानी से कालका या भिवानी से रोहतक जाने वाली रेल गाड़ियां अपने स्टेशनों पर दो-दो घंटे तक की देरी से पहुंच रही हैं।

 

आपको बता दें कि भिवानी-कालका एक्सप्रेस रेलगाड़ी का सुबह 4:30 बजे भिवानी से चलती है। पानीपत में इसका ठहराव 40 मिनट का होता था जो अब दो मिनट कर दिया गया है। ऐसे में यह गाड़ी 40 मिनट पहले अंबाला पहुंचने की बजाय पहले वाले समय सुबह 9:30 बजे ही पहुंचती है।

 

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

भिवानी रोहतक के बीच का 44 किलोमीटर का सफर एक्सप्रेस गाड़ी से लगभग 35 से 40 मिनट में पूरा होना चाहिए था वह डेढ से दो घंटे में पूरा हो रहा है। कहने को एक्सप्रेस गाड़ियों की औसत स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है पर समय के हिसाब से औसत स्पीड 35 किलोमीटर ही बन रही है।

 

यात्रियों का कहना है कि एक्सप्रेस गाड़ियां डोभभाली, लाहली, बामला और आउटर पर रोकी जा रही हैं जबकि यहां ठहराव नहीं हैं। ये स्टापेज भी यात्रियों के समय की बर्बादी कर रही हैं। अपने गंतव्य पहुंचने में यात्रियों को ज्यादा समय लग रहा है।

 

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

भिवानी से रोहतक तक रेल गाड़ियां लेट

गोरखधाम सुपरफास्ट भिवानी से रोहतक तक का समय लेती है 1 घंटा 30 मिनट, किराया है 45 रुपये- भिवानी-रोहतक पैसेंजर भिवानी से रोहतक का समय लेती है एक घंटा 25 मिनट किराया है 20 रुपये- हरिद्वार एक्सप्रेस भिवानी से रोहतक का समय लेती है एक घंटा 55 मिनट और किराया है 30 रुपये- भिवानी से कालका एक्सप्रेस का पानीपत में ठहराव 40 मिनट की बजाय दो मिनट किया पर गंतव्य तक पहुंचने का समय कम नहीं हुआ।

Back to top button