ताजा समाचार

Tihar Jail कर्मचारियों द्वारा पदनाम गलत बताने पर जेल प्रशासन ने दी चेतावनी

Tihar Jail: दिल्ली की तिहाड़ जेल में काम कर रहे कर्मचारी अक्सर अपने सही पदनाम का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। जेल में काम कर रहे पुराने कर्मचारी नए कर्मचारियों को अपने सही पदनाम की जानकारी नहीं देते। इसके बजाय, वे स्वयं को जेल का अतिरिक्त अधीक्षक या मुख्य वार्डर बताते हैं।

जेल प्रशासन ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किया है और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे अपने सही पदनाम का ही प्रयोग करें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि जेल कर्मचारी अपने पदनाम के अलावा कोई अन्य पदनाम प्रयोग करते पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

Tihar Jail कर्मचारियों द्वारा पदनाम गलत बताने पर जेल प्रशासन ने दी चेतावनी

जेल के स्रोतों के अनुसार, अक्सर देखा गया है कि जेल के कर्मचारी अपने पदनाम का सही प्रयोग नहीं करते। वे नए कर्मचारियों को बताते हैं कि वे जेल के अतिरिक्त अधीक्षक या मुख्य वार्डर हैं, जिससे काम करते समय कई बार गलतफहमियां उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा, जब कर्मचारी बड़े पदनाम का उपयोग करते हैं, तो उन्हें जेल के बाहर कई कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है। इन कार्यक्रमों में, तिहाड़ जेल के कर्मचारी स्वयं को अतिरिक्त अधीक्षक और मुख्य वार्डर बताते हैं।

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

तिहाड़ मुख्यालय से कई ऐसी शिकायतें मिली हैं। जेल प्रशासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया है और इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि जेल के अधिकारी और कर्मचारी अक्सर अतिरिक्त अधीक्षक और मुख्य वार्डर जैसे पदनामों का उपयोग कर रहे हैं, जो किसी भी स्थिति में सही नहीं है। जेल प्रशासन ने कर्मचारियों को सही पदनाम का प्रयोग करने की निर्देशित किया है। गलत पदनाम का प्रयोग गंभीर दंडनीय अपराध माना जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button