मेष और कन्या राशि वालों को आज मिलेगा सच्चा प्यार
Today rashifal 2023 daily news jyotish
सत्य खबर/ नई दिल्ली: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल आपको बताएगा कि आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या किस तरह के मौके मिल सकते हैं? दैनिक राशिफल पढ़कर आप दोनों स्थितियों (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार रह सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में किसी बड़े निवेश से आपको बचना होगा। साथ ही कुछ डील फाइनल करने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन उलझनों से भरा रहेगा। किसी भी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें, अन्यथा धोखा मिल सकता है।
वृषभ: आज का राशिफल
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन वे अपने आप दूर हो जाएंगी, इसलिए आपको इसके बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल रखेंगे तो आप आसानी से स्वस्थ रह पाएंगे। आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है। नवविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है।l
मिथुन: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। यदि परिवार का कोई सदस्य कामकाजी है, तो उसे अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आपका कोई भी विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको अपनी मां से किया कोई वादा समय रहते पूरा करना चाहिए, अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
कर्क: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने का दिन होगा। कारोबार की भागदौड़ में दिन का काफी समय व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी भी मामले में अपने आंख-कान खुले रखें और किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे पैसों से जुड़ी कोई मदद मांग सकता है, जिसकी आप मदद जरूर करेंगे और आप अपने घर के नवीनीकरण के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा पैसा निवेश करेंगे।
सिंह: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का रहेगा। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा। संपत्ति संबंधी किसी विवाद को लेकर आप चिंतित थे, पिता के सहयोग से वह सुलझ जाएगा। काम से जुड़ी कुछ समस्याओं के समाधान के लिए आपको अपने पार्टनर से मदद मांगनी पड़ सकती है। आज आपको अपनी पिछली गलतियों से सबक सीखना होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से बहुत सोच समझकर बात करनी चाहिए अन्यथा उनके बीच कोई भी लड़ाई झगड़े का कारण बन सकती है।
कन्या: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप बिजनेस में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं और आपके मन में अनावश्यक चिंता रहेगी, जिसके कारण आपको काम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर ख़ुशी का माहौल रहेगा, लेकिन आपको सावधान रहना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी पिछली गलतियों से सबक लेना होगा और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अगर कोई पुरानी बीमारी थी तो वह दोबारा उभर सकती है, ऐसे में आपको डॉक्टरी सलाह लेने की जरूरत जरूर पड़ेगी।
तुला: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि परिवारजनों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह सुलझ जाएगा। आप दिन का अधिकांश समय कुछ खास करने की कोशिश में बिताएंगे। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी कोई बात परिवार वालों को बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत सोच-समझकर बोलें। भाई-बहनों के बीच चल रहे मतभेद बातचीत से दूर होंगे। आप किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं, जहां आपकी छवि और निखरेगी।
वृश्चिक: आज का राशिफल
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम के चलते आप गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आपके घर पर किसी के आने से आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचाएगा और आपको किसी भी विवाद से दूर रहना चाहिए, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है।
धनु: आज का राशिफल
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम के चलते आप गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आपके घर पर किसी के आने से आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचाएगा और आपको किसी भी विवाद से दूर रहना चाहिए, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है।
मकर: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को कुछ नुकसान हो सकता है। किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपका कोई विरोधी आपका मित्र बन सकता है, जिसे देखकर आप आश्चर्यचकित रह जायेंगे। अगर आप किसी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो बहुत सावधानी से गाड़ी चलानी होगी, नहीं तो दुर्घटना होने का डर है। किसी भी काम के लिए आपको अपने भाइयों की मदद लेनी पड़ेगी तभी वह काम पूरा होता नजर आएगा।
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। अपने कामों में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण उनकी चिंताएं बढ़ सकती हैं और आप व्यापार में किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें आपको जीत हासिल होगी। आपको यदि संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपके कामों में विघ्न डाल सकते हैं। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।