ज्योतिष

आज इन राशिवालों को मिलेगा परिवार का स्पोर्ट

Today these zodiac signs will get family sport

सत्य खबर/नई दिल्ली: राशिफल के अनुसार बुधवार 20 दिसंबर 2023 का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है तो कुछ राशियों को बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए पढ़ें दैनिक राशिफल.

मेष राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई पुराना कार्य छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुभारंभ और लंबी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में हो सकती है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार मिलेगा। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कपड़े और ज्वेलरी आदि खरीद सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहरी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि कार्य के पूर्ण होने में संदेह है। वाहन आदि के चलते समय सावधानी रखें, वाणी पर संयम रखें। आज आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। बच्चों और पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर धोखा दे सकते हैं। कोई बड़ा लेनदेन आज न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 28 March 2025: आज इन राशि वालों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, जानें अपना राशिफल

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य के विषय में पिछले कुछ दिनों से विचार कर रहे हैं, आज आपका वह कार्य पूर्ण होने वाला है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार में मतभेद दूर होंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

also read: हरियाणा: सड़क हादसे ने ले ली तीन युवकों की जान

कन्या राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी आर्थिक लाभ से आज आप और आपका परिवार लाभान्वित होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा काम आज आपको मिल सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद खत्म होंगे। परिवार के लोगों का स्नेह और प्यार आपको मिलने वाला है।

तुला राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपका सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात सफलता का मार्ग खोलेगी। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया मकान या वाहन आदि आज खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा, आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी लंबी यात्रा पर परिवार के लोगों के साथ जा सकते हैं।

धनु राशिफल
आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का मन आप बना सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal 27 March 2025:  आज कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़िए मेष से मीन तक का राशिफल

मकर राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा देने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने मित्र और पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई नया वाहन या मकान का सौदा आप कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है, बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

Back to top button