मनोरंजन

Arbaaz Khan की ज़िंदगी में आया नया मोड़, 57 की उम्र में फिर से बनने जा रहे हैं पिता!

सलमान खान के परिवार से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अभिनेता और निर्माता Arbaaz Khan दोबारा पिता बनने जा रहे हैं। यह मौका उनकी जिंदगी में दूसरी बार आया है। उनकी पत्नी शूरा खान गर्भवती हैं और इस बात की पुष्टि खुद अरबाज़ ने एक हालिया इंटरव्यू में की है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी लोगों को यह जानकारी दी है। 57 वर्षीय अरबाज़ इस नए अनुभव को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वह पिता बनने की खबर से बेहद खुश और थोड़ा नर्वस भी हैं।

शूरा के वीडियो से शुरू हुई अटकलें और अब पुष्टि

हाल ही में शूरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उनकी बॉडी लैंग्वेज और लुक्स को देखकर लोग अंदाजा लगाने लगे कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद अरबाज़ खान ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए गए इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, “हां यह सच है। मैं इस बात को नकार नहीं रहा क्योंकि अब यह खबर सामने आ चुकी है। हमारे परिवार को इस बारे में पता है और अब बाकी लोगों को भी जानकारी मिल गई है। यह हमारे जीवन का बेहद रोमांचक चरण है और हम दोनों इस नई ज़िंदगी का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

 

Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की रहस्यमयी मौत! क्या है 12 जून की उस रात की सच्चाई?
Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की रहस्यमयी मौत! क्या है 12 जून की उस रात की सच्चाई?
View this post on Instagram

 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

नई शुरुआत को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं अरबाज़

Arbaaz Khan ने इस नई जिम्मेदारी को लेकर अपनी भावनाएं भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि वह थोड़ा नर्वस जरूर हैं लेकिन उनकी खुशी उससे कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा, “हर कोई इस अनुभव से पहले थोड़ा घबराता है। मेरे लिए यह एक बार फिर नई भावना है। मैं बहुत खुश हूं और इस नई जिम्मेदारी को लेकर बहुत उम्मीदों से भरा हूं। यह मुझे फिर से एक मकसद दे रही है और मैं इसका भरपूर आनंद ले रहा हूं।” फैन्स और इंडस्ट्री से अरबाज़ और शूरा को इस नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। यह खान परिवार के लिए वाकई में जश्न का समय है।

Amitabh Bachchan का व्लॉग वायरल – काम की रफ्तार देख टीम हैरान, बोले – ‘इतनी जल्दी क्यों?’
Amitabh Bachchan का व्लॉग वायरल – काम की रफ्तार देख टीम हैरान, बोले – ‘इतनी जल्दी क्यों?’

पहली शादी और शूरा से रिश्ता

Arbaaz Khan की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अरहान खान है और वह 22 साल का है। अरबाज़ का अपने बेटे से बेहद खास रिश्ता है और वह अकसर उसके साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। अब अभिनेता दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अरबाज़ खान ने दिसंबर 2023 में शूरा से शादी की थी। शूरा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और दोनों की मुलाकात अभिनेत्री रवीना टंडन की वजह से हुई थी। रवीना ने इन दोनों के रिश्ते को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।

Back to top button