भारतीय किसान युनियन के नेतृत्व में जनसभा का किया आयोजन
तीन अध्यादेश को लेकर जताया विरोध
प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
पिपली में 10 सितम्बर को होगी महारैली
सत्यखबर घरौंडा
घरौंडा की नई अनाज मंडी में सरकार द्वारा तीन अध्यादेश के विरोध में किसान व आढतियों की एक जन सभा क आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान युनिययन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी ने की।
चढुनी ने कहा कि सरकार ने जो तीन अध्यादेश जारी किए है वे हमारे देश की खेती का डेथ वारंट है। मंडियों के आढ़तियों व मुनिमों,पलेदारों का कारोबार छीनने का षडयंत्र रचा गया है। पूरे देश का कृषि (एग्रो) बिजनैस अडानी व अम्बानी जैसे चंद लोगों के हवाले किया जा रहा है और इसका सीधा फायदा अमरीका को जाएगा। अमरीका के दबाव आकर डब्ल्युडीयू पर हस्ताक्षर कर दिए गए है जिससे देश के किसानों की खेती बिल्कुल बर्बाद हो जाएगी।
साथ ही चढुनी ने बताया कि कल रात मेरे मकान के बाहर नोटिस चस्पा दिया है। पिपली के अन्दर तीन अध्यादेश को लेकर ये रैली नहीं की जाएगी जबकि चस्पाए गए नोटिस से मै डरने वाला नहीं हू। पिपली में रैली होगी और हर हाल में होगी।
विडियो भी देखें:-
केंद्र सरकार के तीन कृषि मंडी विरोधी अध्यादेश के खिलाफ हरियाणा के 17 किसान संगठनों ने 10 सितम्बर को अनाज मंडी पिपली में एक महारैली होगी।
Aluminium scrap public relations Aluminum scrap market analysis Metal scrap reprocessing yard
частная клиника терапии и профилактики Москва справка от врача купить медсправки