सत्य खबर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (2 अगस्त) अयोध्या जाकर राम मंदिर के भूमी पूजन की तैयारियों का जायजा लेंगे वाले थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया है। अब सीएम योगी आज बाढ़ पीड़ितों से मिलने जाएंगे।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के 12 जिलों बाराबंकी, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, गोंडा, संतकबीर नगर, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के 331 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गांवों में बाढ़ पानी से भरने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
वीडियो न्यूज़ भी देखिए
इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आधिकारियों ने बाढ़ प्रभावितों को हर संभव राहत पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। राहत आयुक्त संजय गोयल के मुताबिक जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन और राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित जिलों में 24 घंटे सातों दिन कंट्रोल रूम चलाया जा रहा है।
Aluminium recycling cost-efficiency Aluminium scrap community outreach Scrap metal legal compliance