ताजा समाचारवायरल

155 साल पुराने घर में आती थी अजीब आवाजें, एक दिन हुआ खौफनाक चीज से सामना

पुराने घरों में लोग जाते समय लोग अक्सर असहज महसूस करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शख्स ने बताया जहां वो दोस्तों के साथ किराये पर रहता था।

पुराने घरों में लोग जाते समय लोग अक्सर असहज महसूस करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शख्स ने बताया जहां वो दोस्तों के साथ किराये पर रहता था। शख्स ने बताया कि वो 155 साल पुराने घर में रहता था। उस समय घर में रात में अजीब आवाजें आती थीं। लेकिन एक दिन उन लोगों का सामना एक खौफनाक चीज से हुआ, जिसके बाद उन्हें विश्वास हो गया कि घर में भूत-प्रेत का वास है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक ग्रुप r/centuryhomes जिसपर एक यूजर @lagrimas333 ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। यूजर ने बताया कि वो और उसके दोस्त के दौर में बने एक किराये पर रहते हैं। शख्स ने बताया कि वो दोस्तों के साथ पुराने घर में रहता है जहां उन लोगों को अजीब आवाज सुनाई देती हैं।

घर में दिखी खौफनाक चीज
कई बार सीढ़ियों से उतरने और चढ़ने की आवाजें आती है। कई बार उन्हें परछाई भी नजर आती थी। लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें विश्वास हो गया कि उस घर में भूत है। एक रात लड़के को और उसके दोस्तों को लगा कि उन्होंने कमरे में किसी व्यक्ति को खड़े देखा, जो कमरे के अंधेरे हिस्से में खड़ा था।

Haryana Roadways Electric Bus Stand: हरियाणा के इस जिले में बन रहा इलैक्ट्रिक बस स्टैंड, जानिए कब बनकर होगा तैयार?

वो परछाई दूसरे कमरे में थी। उसे यूजर के दोस्त ने देखा था। अगले दिन सुबह वो पूछता है कि क्या कल उका दोस्त आया था? जब उसने मना कर दिया, तो उसने पूरी बात बताई।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस ग्रुप पर लोगों ने कमेंट में बताया कि उन्हें भी अपने पुराने घरों में ऐसा क्या-क्या देखने को मिला। एक यूजर ने कहा कि वो एक ऐसी महिला को जानता है जो सड़क पर मरे पड़े किसी भी जीव को देखती है, तो वो उसे साथ में घर ले आती है और घर में ही उसे दफना देती है। इस पोस्ट को काफी रिएक्शन मिले हैं और दर्जनों लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी नें हाल किया बेहाल, 39 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button