ताजा समाचार

मौसम अपडेट: हरियाणा के इन जिलों को आज मिल सकती है भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। आज मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए सूबे के 8 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म आंधी चलेगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे।

यह बदलाव दोपहर बाद देखने को मिल सकता है। अन्य 14 जिलों में भी हीटवेव को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 20 जून यानी कल से सूबे के अधिकांश जिलों में प्री-मानसून की बौछारें पड़ सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

जिन 8 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है उनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं।

Punjab News: रात के सन्नाटे में गूंजे धमाके जलंधर गांव में दहशत का माहौल! क्या जालंधर अब सुरक्षित नहीं?
Punjab News: रात के सन्नाटे में गूंजे धमाके जलंधर गांव में दहशत का माहौल! क्या जालंधर अब सुरक्षित नहीं?

हरियाणा में इस बार गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। पिछले 30 दिन से लगातार सूबे में 43 से 48 डिग्री के बीच टेंपरेचर बना हुआ है। इसका असर आमजन के साथ ही अब फसलों पर भी पड़ने लगा है। लगातार गर्मी के कारण कपास, मूंग, ग्वार की फसलें झुलस गई हैं। इस कारण फसलों को 30 % तक नुकसान होने के आसार हैं।

ऐसे में अगर मानसून में एक सप्ताह की देरी हुई तो यह नुकसान 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। धूल भरी आंधी के कारण सब्जियों का उत्पादन घटा है, जिस कारण दाम बढ़ते जा रहे हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने कहा कि नुकसान का सही आंकड़ा फील्ड के अधिकारियों की रिपोर्ट से ही मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब के आसपास बनेगा। इसके चलते 19-21 जून के दौरान संपूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही का असर दिखेगा। हरियाणा के उत्तरी जिलों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। धीरे-धीरे शेष हरियाणा पर भी प्रभाव आएगा।

Punjab News: बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका रेड अलर्ट में बदला शहर! गांवों में छाया डर का माहौल
Punjab News: बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका रेड अलर्ट में बदला शहर! गांवों में छाया डर का माहौल

इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Back to top button