राष्‍ट्रीयहरियाणा

किसान आंदोलन में आज क्या जानिए इस खबर में

What to know in this news today about farmers movement

सत्य खबर ,चंडीगढ़। किसान आंदोलन का आज (17 फरवरी) को पांचवां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब का बड़ा किसान संगठन BKU (उगराहां) भी आंदोलन में आ गया है। कल से 2 दिन के लिए वे पंजाब के सभी टोल फ्री कराएंगे। इसके अलावा पंजाब भाजपा नेता पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लो के घर का घेराव करेंगे। हरियाणा में BKU (चढ़ूनी) तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी।

DMK MP Kanimozhi Karunanidhi: भाषा विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा बड़ा सवाल! DMK सांसद ने NEP 2020 पर चल रही बहस को किया याद
DMK MP Kanimozhi Karunanidhi: भाषा विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा बड़ा सवाल! DMK सांसद ने NEP 2020 पर चल रही बहस को किया याद

किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार (18 फरवरी) चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी।

वहीं आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई।

किसानों के भारत बंद को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला। सरकारी बसें भी नहीं चलीं। हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

वहीं हरियाणा पुलिस ने किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और उनके 5 साथियों पर FIR दर्ज की है। उन पर पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा है।

Back to top button