सत्य खबर
WHO ने यूरोप में 2021 की शुरुआत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है। WHO के विशेष अधिकारी डेविड नबारो ने कहा कि गर्मियों के दौरान यूरोपीय देशों की सरकारों ने जरूरी इंतजाम नहीं किए। कोविड की पहली लहर पर काबू पाने के बाद ही इस पर काम किया जाना था।
दुनियाभर में अब तक 5.89 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.07 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13.93 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अब 1.68 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज (एक्टिव केस) चल रहा है।
दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी के परपोते का कोरोना से निधन
दक्षिण अफ्रीका में रह रहे महात्मा गांधी के परपोते सतीश धुपेलिया का कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया है। तीन दिन पहले ही सतीश ने 66वां जन्मदिन मनाया था। इसके बाद वे संक्रमित हो गए थे। सतीश जोहान्सबर्ग में रहते थे। उनकी बहन उमा धुपेलिया ने भाई की मौत की पुष्टि की है।
भोपाल में बाजार बंद होंने से पहले दिखी भीड़ ,रात को 9 बजे से छाया सन्नाटा
जानकारी के मुताबिक, सतीश को कुछ दिन पहले निमोनिया के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें कोरोना हो गया। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई। रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। सतीश मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रह चुके हैं।
ईरान में रविवार को 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इससे भी ज्यादा परेशानी की बात यह है कि इसी दौरान 475 लोगों की मौत हो गई। हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में इन आंकड़ों की पुष्टि की है। सरकार का कहना है कि उसने अपनी तरफ से सख्त उपाय किए हैं, लेकिन लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
दूसरी तरफ, ईरान सरकार कुछ देशों से वैक्सीन हासिल करने के लिए संपर्क कर रही है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ईरान सरकार के अफसरों ने चीन का दौरा किया था और वहां से वैक्सीन खरीदने पर बातचीत की थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कोरोना की दूसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट, लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए करेगी ये काम
तेहरान के एक अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर। ईरान में सरकार ने सख्त उपाय किए हैं, इसके बावजूद यहां मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई शहरों में मेकशिफ्ट अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं, क्योंकि मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है।
लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको में मरने वालों का आंकड़ा एक लाख हो गया है। शनिवार को देश में कुल 719 संक्रमितों ने दम तोड़ा। देश में फिलहाल करीब एक लाख 26 हजार संक्रमित हैं। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमितों की वास्तविक संख्या इससे काफी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि दूर दराज के कई इलाकों में अब भी टेस्टिंग और दूसरी सुविधाएं नहीं हैं।
Aluminium scrap secondary markets Aluminum scrap material recovery Metal reuse services