हरियाणा

महिलाओं ने तिलक लगाकर फूलों से खेली होली

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – जय भारत युवा मंडल तरावड़ी की ओर से होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने न केवल लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि उन्हें होली पर्व के महत्त्व के बारे में भी समझाया गया। तरावड़ी के वार्ड नंबर-6 स्थित रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जय भारत युवा मंडल से जुड़ी महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर तिलक लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी।

सभी महिलाओं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने सूखी होली मनाई। होली पर्व पर तिलक लगाते हुए महिलाओं ने हरियाणवी गीतों एवं होली पर आधारित गीतों पर झूमकर होली पर्व का आन्नद लिया। इस अवसर पर जय भारत युवा मंडल से जुड़ी महिलाएं संतरो, नीलम, कलावती, बलविंद्रो, अक्षांशा, सुप्रिया, मुस्कान, लब्बू, सिट्टू, हरप्रीत भौरिया, राणी, कृष्णा, सोनिया, कुसुम, जशनदीप, प्रभजीत, गप्पो समेत कई महिलाएं व छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button