Haryana
कार्यकर्ताओं के हित इनैलों पार्टी में ही सुरक्षित – रिंकू चौधरी
सत्यखबर, तरावड़ी (रोहित लामसर) – इनैलों पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रिंकू चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के हित इनैलों पार्टी में ही सुरक्षित हैं। इनैलों पार्टी ने हमेशा से ही कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों का मान-सम्मान किया है। इनैलों पार्टी में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हैं। इनैलों पार्टी के वरिष्ठ नेता […]
सत्यखबर, तरावड़ी (रोहित लामसर) – इनैलों पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रिंकू चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के हित इनैलों पार्टी में ही सुरक्षित हैं। इनैलों पार्टी ने हमेशा से ही कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों का मान-सम्मान किया है। इनैलों पार्टी में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हैं। इनैलों पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रिंकू चौधरी तरावड़ी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान रिंकू चौधरी ने कहा कि अबकी बार प्रदेश में इनैलों-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। क्योंकि अब भाजपा सरकार से दुखी प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया है, उन्होंने अब सत्ता में परिवर्तन लाने का मन बना लिया है। रिंकू चौधरी ने कहा कि इनैलों पार्टी ने हर वर्ग का चहुंमुखी विकास किया है।
जितने विकास कार्य इनैलों सरकार में हुए, उतना विकास आज तक कोई भी पार्टी नही कर पाई। यही कारण है कि प्रदेश की जनता को इनैलों पार्टी की नीतियों में विश्वास हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और मंहगाई को बढ़ावा मिला है। पैट्रोलों के दाम में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही हैं। चौधरी रिंकू ने कहा कि इनैलों पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए अबकी बार प्रदेश की जनता इनैलों के सत्ता का ताज पहनाऐगी।